लड़की की टांग पर कुरेदकर लिखा था I Hate You, वो सीन देख पुलिस-डॉक्टर भी दंग..पढ़िए बिहार का शॉकिंग केस

Published : Apr 16, 2022, 02:11 PM IST
लड़की की टांग पर कुरेदकर लिखा था I Hate You, वो सीन देख पुलिस-डॉक्टर भी दंग..पढ़िए बिहार का शॉकिंग केस

सार

बिहार की राजधानी पटना से एक अनोखा मामला सामने आया है। जहां एक यंग लड़की बीच बाजार बेसुध हालत में पड़ी मिली। उसके पूरे शरीप पर ब्लेड चली हुई थीं। खून निकल रहा था, वहीं उसकी एक टांग पर कुरेदकर I Hate You लिखा था।

पटना. बिहार के पटना से एक शॉकिंग क्राइम का मामला सामने आया है। जहां एक लड़की बेहोशी हालत में जमीन पर पड़ी मिली। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौक पर पहुंची और उसे अस्पताल ले जाया गया। युवती को जैसे ही पुलिस और डॉक्टरों ने देखा तो वह शॉक्य थे, क्योंकि उसके शरीर पर ब्लेड से कई जख्म दिखाई दिए। वहीं उसकी एक टांग (पैर) पर 'आई हेट यू' लिखा हुआ था।

लड़की का पूरा परिवार दहशत में जी रहा
दरअसल, यह मामला शुक्रवार देर शाम सामने आया है, जहां पटना के मार्या कॉम्प्लेक्स में बेहोशी की हालत में एक युवती मिलने से हड़कंप मच गया। उसके उसके शरीर पर चोट के कई निशान भी मिले हैं। बताया जा रहा है कि अपहरणकर्ता लड़की को अगवा कर ले गए थे। इस बात से उसके परजिनों में दहशत है। फिलहाल युवती अस्पताल में भर्ती है और वह गंभीर रुप से जख्मी है।

युवक की हरकतों की वजह से छोड़ दी जॉब 
गया में रहने वाले लड़की के परजिनों ने बताया कि उनकी एक प्राइवेट कोचिंग सेंटर गुरु चरणम में काउंसलिंग का जॉब करती थी। जहां आनंद नाम का एक शख्स उसे परेशान करता था। इसी वजह से उसने  पांच महीने ही वहां नौकरी करने के बाद छोड़ दी थी। लेकिन वह लड़का जॉब छोड़ने के बाद भी तंग करने लगा। इसलिए हमें शक है कि यह सब उसी लड़की ने किया होगा।

घर से कुछ और कहकर निकली थी लड़की
वहीं इस मामले की जांच कर रहे पुलिस इंस्पेक्टर ने बताया कि पीड़िता अपने घर कुछ सामान खरीदना का बोलकर डालमिया बाजार गई हुई थी। लेकिन वह रात तक घर नहीं लौटी तो गुरुवार रात 11 उसके परिजन थाने आए और लड़की की लापता हो जाने की शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने कहा-बेटी की तलाश पूरे शहर और जगह की गई, लेकिन कहीं कोई पता नहीं चला। लड़की के घरवालों ने कहा कि यह सब उसी आनंद  किया होगा। क्योंकि वह पहले भी उसे धमकी दे चुका है। वहीं पुलिस यह जांच कर रही है कि लड़की के पैर पर किसने आई हेट यू लिखा है।
 

PREV

बिहार की राजनीति, सरकारी योजनाएं, रेलवे अपडेट्स, शिक्षा-रोजगार अवसर और सामाजिक मुद्दों की ताज़ा खबरें पाएं। पटना, गया, भागलपुर सहित हर जिले की रिपोर्ट्स के लिए Bihar News in Hindi सेक्शन देखें — तेज़ और सटीक खबरें Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

PM मोदी पर टिप्पणी को लेकर भड़के बिहार CM, बोले- 'राहुल गांधी माफी मांगें'
Weather Update 14 August 2026: मॉनसून का फिर बदला मिजाज! 14 अगस्त को बिहार-झारखंड के इन जिलों में बारिश-आंधी का अलर्ट