बिहार में दर्दनाक हादसा: एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत, एक-दूसरे को बचाने में मरे 4 सगे भाई

Published : Aug 12, 2022, 04:06 PM IST
बिहार में दर्दनाक हादसा: एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत, एक-दूसरे को बचाने में मरे 4 सगे भाई

सार

घटना सीवान जिले के अंसाव थाना क्षेत्र के कांधपाकड़ गांव की है। झरहि नदी में डूबने से पांचों युवकों की शुक्रवार की सुबह मौत हो गई। लोगों के अनुसार गांव के ही एक अंत्येष्टि कर्म में पांचों झरहि नदी नहाने गए थे। इसी दौरान हादसा हुआ। 

सीवान. बिहार के सीवान जिले में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। एक ही परिवार के पांच लोगों के नदी में डूबने से मौत हो गई। इनमें से चार सगे भाई थे। पांचों की मौत के घर में मातम छाया हुआ है। बताया जा रहा है कि एक दूसरे को बचाने में पांचों युवक नदी में डूब गए। घटना सीवान जिले के अंसाव थाना क्षेत्र के कांधपाकड़ गांव की है। यहां झरहि नदी में डूबने से पांचों युवकों की शुक्रवार की सुबह मौत हो गई। करीब दो घंटे के भीतर एक-एक कर सभी का शव बाहर निकाल लिया गया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पांचों की एक साथ मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ा टूट पड़ा है। सभी मृतक कांधपाकड़ गांव के ही रहने वाले हैं।

अंत्येष्टि कर्म में नदी गए थे नहाने
लोगों के अनुसार गांव के ही एक अंत्येष्टि कर्म में पांचों झरहि नदी नहाने गए थे। इसी दौरान एक युवक डूबने लगा। एक दूसरे को बचाने के क्रम में सभी गहरे पानी में डूब गए। घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया। गांव के लोग पांचों को खोजने नदी में कूद गए। एक-एक कर सभी के शवों को नदी से बाहर निकाला गया। पांचों को सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां सभी को मृत घोषित कर दिया गया। घटना से मृतकों के परिवार के अलावा पूरे गांव में मातम छाया हुआ है।मृतकों के परिजनों का गांव के लोग साहस बढ़ा रहे हैं।  

मृतकों में चार सगे भाई
मृत पांच युवकों में चार सगे भाई थे। काधपाकड़ा गांव में रहने वाले श्रीराम गुप्ता के चार बेटे विजय गुप्ता, विकास गुप्ता, रितेश गुप्ता और विशाल गुप्ता की मौत हो गई। जबकि पांचवां युवक अजय गुप्ता भी श्रीराम गुप्ता के परिवार से था। एक साथ चार जवान बेटों की मौत से श्रीराम गुप्ता पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। 

नदियों का बढ़ा है जल स्तर
जानकारी हो कि बिहार में कुछ दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण राज्य के लगभग सभी नदियों का जलस्तर बढ़ गया है। प्रशासन ने भी नदी किनारे रहने वाले लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। बिहार में अब भी बारिश जारी है। नदियों का जलस्तर और बढ़ सकता है।

इसे भी पढ़ें- बिहार में जहरीली शराब ने फिर छीनी जिंदगी, पीने के बाद 7 लोग गंभीर-5 की मौत

PREV

बिहार की राजनीति, सरकारी योजनाएं, रेलवे अपडेट्स, शिक्षा-रोजगार अवसर और सामाजिक मुद्दों की ताज़ा खबरें पाएं। पटना, गया, भागलपुर सहित हर जिले की रिपोर्ट्स के लिए Bihar News in Hindi सेक्शन देखें — तेज़ और सटीक खबरें Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

सिर्फ 1 रुपए में यहां की सरकार दे रही है जमीन! जानें नियम और आखिरी तारीख
Patna Weather Today: पटना में 6 दिसंबर को कैसा रहेगा मौसम, IMD ने दी चेतावनी