लॉकडाउन में सब्जी वाले पर फूटा अफसर का गुस्सा, लात मारकर गिराई टोकरियां, वीडियो वायरल

Published : Apr 09, 2020, 01:10 PM IST
लॉकडाउन में सब्जी वाले पर फूटा अफसर का गुस्सा, लात मारकर गिराई टोकरियां, वीडियो वायरल

सार

कोरोना से बचाव के लिए जारी लॉकडाउन में कहीं भी भीड़ जुटाने पर पाबंदी है। बिहार में पुलिस और प्रशासन सख्ती से इसे पालन करवाने में जुटी है। इस बीच पुलिस का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें पुलिस के जवान और अधिकारी सब्जी मंडी में सब्जी की टोकरियों को लात मारते दिख रहे हैं।   

सीवान। लॉकडाउन के पालन में पुलिस की सख्ती का एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में पुलिस के जवान और अधिकारी सब्जी की टोकरियों को लात मारते दिख रहे हैं। मामला बिहार के सीवान जिले का है। बताया जाता है कि जिले के महाराजगंज प्रखंड के पोखरा बाजार की सब्जी मंडी में पुलिस के जवान लॉकडाउन का पालन करवाने के उद्देश्य से आए, सब्जी की दुकान लगाने वाले दुकानदारों के साथ मारपीट की। इसके बाद सब्जी की टोकरियों को पैरों से किक मारकर उछाल रहे हैं। पुलिस की इस सख्ती से सब्जी मंडी में त्राहिमाम मच गया। मंडी में मौजूद लोग इधर-उधर भागने लगे। 

महाराजगंज बीडीओ के रूप में हुई पहचान
बताया जाता है कि सब्जी की दुकान लगाने वाले दुकानदार सब्जी नहीं फेंकने का गुहार लगा रहे थे, लेकिन अधिकारियों पर कोई असर नहीं पड़ा। इसी दौरान किसी ने पुलिस की सख्ती का वीडियो बना लिया। जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वीडियो वायरल होने पर इस कार्रवाई में शामिल अधिकारी की भी पहचान हुई। वीडियो में शामिल अधिकारी की पहचान महाराजगंज के बीडीओ नंदकिशोर साह के रूप में हुई। लेकिन वीडियो वायरल होने के बाद जब बीडीओ से पूछा गया तो उन्होंने सब्जी की टोकरियों को लात मारने की बात से इंकार किया। 

वीडियो की जांच कर दोषियों पर होगी कार्रवाई
वीडियो वायरल होने के बाद अनुमंडल पदाधिकारी मंजीत कुमार ने कहा कि वीडियो की जांच कराई जाएगी। दोषी अधिकारी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि बिहार में सीवान कोरोना के मामले में सबसे संवेदनशील जिला है। यहां अबतक कोरोना के 10 मरीज मिल चुके हैं। ऐसे में पुलिस-प्रशासन के साथ-साथ चिकित्साकर्मियों पर भी दोहरी ज़िम्मेदारी  है।

लॉकडाउन के पालन के साथ-साथ आवश्यक सामग्रियों की लोगों तक पहुंच सुनिश्चित हो, इसके लिए सरकार लगातार निर्देश दे रही है। सब्जी, फल की दुकानें आवश्यक सेवाओं के तहत आता है। लेकिन सब्जी मंडी में जुट रही भीड़ को हटाने के लिए पुलिस सब्जी दुकानदारों पर कहर बरपा रही है। 

PREV

बिहार की राजनीति, सरकारी योजनाएं, रेलवे अपडेट्स, शिक्षा-रोजगार अवसर और सामाजिक मुद्दों की ताज़ा खबरें पाएं। पटना, गया, भागलपुर सहित हर जिले की रिपोर्ट्स के लिए Bihar News in Hindi सेक्शन देखें — तेज़ और सटीक खबरें Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

IMD Weather: लखनऊ-कानपुर में उमस, भोपाल-इंदौर में आग उगलेगा सूरज, पढ़ें 10 शहरों का पूरा मौसम अपडेट
IMD Weather: यूपी-एमपी, छत्तीसगढ़ और बिहार-झारखंड में कैसा रहेगा मौसम? कहां चलेगी लू, कहां आंधी-बारिश