महिला मेयर प्रत्याशी के घर आधी रात पहुंचा पार्सल, खोला तो निकल गई चीख, जानें पूरा मामला

Published : Oct 03, 2022, 04:55 PM IST
महिला मेयर प्रत्याशी के घर आधी रात पहुंचा पार्सल, खोला तो निकल गई चीख, जानें पूरा मामला

सार

मेयर प्रत्याशी के घर आधी रात एक पार्सल पहुंचा और जब उन्होंने डिब्बा खोला तो उसके अंदर देखते ही उनकी चीख निकल गई। डिब्बे में रखी चीज देखते ही पूरा परिवार दहशत में आ गया, इसकी सूचना पुलिस को दी गई।

पटना(Bihar). पटना नगर निगम चुनाव की एक प्रत्याशी के साथ ऐसी घटना घटी जिससको सुनने के बाद लोगों के होश उड़ गए। मेयर प्रत्याशी के घर आधी रात एक पार्सल पहुंचा और जब उन्होंने डिब्बा खोला तो उसके अंदर देखते ही उनकी चीख निकल गई। डिब्बे में रखी चीज देखते ही पूरा परिवार दहशत में आ गया, इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस भी इस अनोखे मामले से आवाक है। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

पुलिस सूत्रों के मुताबिक ये घटना पटना नगर निगम की मेयर पद की प्रत्‍याशी और दूरदर्शन की पूर्व कार्यकारी निदेशक रत्ना पुरकायस्था के साथ घटी है। रत्ना पुरकायस्था शास्त्रीनगर थाना क्षेत्र में पुनाईचक वीणाश्री अपार्टमेंट के फ्लैट संख्या 105 में रहेती हैं। रविवार की रात करीब 12.30 बजे जब वह घर आयीं तो उनके सिक्योरिटी गार्ड ने बताया कि कूरियर वाला उनके नाम से पार्सल दे गया है। प्रत्याशी ने जब पार्सल को खोला तो पूरा परिवार सन्न रह गया। घर में डर के मारे लोगों की चीख पुकार मच गयी। पार्सल में सिंदूर लगा पदार्थ और राख जैसी चीजें भेजी गई थी। इसके बाद घर के लोगों ने पुलिस से इसकी शिकायत की। घटना के बाद पूरा परिवार डरा हुआ है।

मामले की जांच में जुटी पुलिस 
मेयर पद की प्रत्‍याशी रत्ना पुरकायस्था ने इसकी शिकायत पुलिस से की है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है। कूरियर कंपनी के जरिए पार्सल भेजने वाले का पता लगाया जा रहा है। रत्ना पुरकायस्था ने मामले की तहरीर पुलिस को दी है जिसके आधार पर मुकदमा भी दर्ज किया गया है। माना जा रहा है कि किसी ने मेयर प्रत्याशी को तंत्र-मंत्र का डर दिखाकर प्रभावित करने की कोशिश की है। पुलिस का कहना है कि वो सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कूरियर लेकर आने वाले व्यक्ति के बारे में भी जानकारी ली जा रही है। 

PREV

बिहार की राजनीति, सरकारी योजनाएं, रेलवे अपडेट्स, शिक्षा-रोजगार अवसर और सामाजिक मुद्दों की ताज़ा खबरें पाएं। पटना, गया, भागलपुर सहित हर जिले की रिपोर्ट्स के लिए Bihar News in Hindi सेक्शन देखें — तेज़ और सटीक खबरें Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Anant Singh Oath Ceremony: अपने अंदाज में शपथ लेने लगे अनंत सिंह, नीतीश कुमार से ऐसे हुई मुलाकात
Bihar Board 12th Exam Start, लेकिन इन रोती-गिड़गिड़ाती बच्चियों का भविष्य बर्बाद