Lockdown: बिहार के 5 जिले रेड जोन में, 20 जिले ऑरेंज जोन में, 13 जिले ग्राीन जोन में; देखें पूरी List

Published : May 02, 2020, 12:25 PM IST
Lockdown: बिहार के 5 जिले रेड जोन में, 20 जिले ऑरेंज जोन में, 13 जिले ग्राीन जोन में; देखें पूरी List

सार

कोरोना के संक्रमण से बचाव के लिए लॉकडाउन को दो सप्ताह तक के लिए बढ़ा दिया गया है। इसके साथ ही देश भर के जिलों को रेड, ऑरेंज और ग्रीन जोन में बांटा गया है। जहां जारी हुए गाइडलाइन के अनुसार स्थानीय प्रशासन कुछ छूट देगी। यहां देखे बिहार का कौन जिला किस जोन में हैं?  

पटना। कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए जारी राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन के समाप्त होने से दो दिन पहले ही इस दो सप्ताह के लिए बढ़ा दिया गया है। शुक्रवार की शाम गृह मंत्रालय ने इसकी अधिसूचना जारी की। बता दें कि पूरे देश में लॉकडाउन 24 मार्च से 21 दिनों के लिए लगा था। इसकी मियाद 14 अप्रैल को पूरी हो रही थी। लेकिन कोरोना के मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए 14 अप्रैल को समाप्त होने वाले लॉकडाउन को 3 मई तक के लिए बढ़ा दिया गया था। 3 मई से दो दिन पहले ही इसे फिर से दो सप्ताह के लिए बढ़ा दिया गया है। यानि अब लॉकडाउन 17 मई तक पूरे देश में रहेगा। 

रेड, ऑरेंज व ग्रीन जोन का ये है आधार
लॉकडाउन बढ़ाए जाने के साथ-साथ केंद्र सरकार ने कोरोना संक्रमण को देखते हुए देश के सभी जिलों को तीन जोन में बांटा है- रेड, ऑरेंज और ग्रीन। जिस जिले में कोरोना के सबसे ज्यादा मरीज मिले हैं, अथवा जहां संक्रमण तेज होने की आशंका है वैसे जिलों को रेड जोन में रखा गया है। जहां 17 मई तक लॉकडाउन में कोई छूट नहीं मिलेगी। लेकिन वैसे जिले जहां कोरोना के मरीज तो मिले है, लेकिन अब संक्रमण की रफ्तार कम गई है, उसे ऑरेंज जोन में रखा गया है। यहां कुछ पाबंदियों के साथ लॉकडाउन में छूट दी जाएगी। वहीं ग्रीन जोन में वैसे जिले शामिल हैं, जहां अभी तक कोरोना के मरीज नहीं मिले हैं, अथवा मिले भी है तो अब ठीक हो चुके हैं, ऐसे जिलों में स्थानीय प्रशासन के निर्देश से लॉकडाउन में कई प्रकार की छूट दी जाएगी। 

बिहार में कुल जिले 38 हैं। इन 38 जिलों में से पांच जिलों को रेड जोन में रखा गया है। ऑरेंज जोन में 20 जिले हैं जबकि ग्रीन जोन में राज्य के 13 जिले शामिल हैं। 

रेड जोन में शामिल बिहार के जिलें
1. मुंगेर
2. पटना
3. रोहतास
4. बक्सर
5. गया

ऑरेंज जोन में शामिल बिहार के 20 जिलें
1. नालंदा, 2. कैमूर 3. सीवान, 4. गोपालगंज, 5. भोजपुर,  6. बेगूसराय, 7. औरंगाबाद, 8. मधुबनी, 9. पूर्वी चंपारण, 10. भागलपुर, 11. अरवल, 12. सारण, 13. नवादा, 14. लखीसराय, 15. बांका, 16. वैशाली, 17 दरभंगा, 18, जहानाबाद, 19, मधेपुरा, 20. पूर्णिया 

ग्राीन जोन में शामिल बिहार के 13 जिलें 
1. शेखपुरा, 2. अररिया, 3. जमुई, 4. कटिहार, 5. खगड़िया, 6. किशनगंज, 7. मुजफ्फरपुर, 8. पश्चिमी चंपारण, 9 सहरसा, 10. समस्तीपुर, 11. शिवहर, 12. सीतामढ़ी, 13. सुपौल

PREV

बिहार की राजनीति, सरकारी योजनाएं, रेलवे अपडेट्स, शिक्षा-रोजगार अवसर और सामाजिक मुद्दों की ताज़ा खबरें पाएं। पटना, गया, भागलपुर सहित हर जिले की रिपोर्ट्स के लिए Bihar News in Hindi सेक्शन देखें — तेज़ और सटीक खबरें Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

IMD Weather Forecast: आज कहां बरसेगा पानी, कहां पड़ेगी भीषण गर्मी? दिल्ली-यूपी समेत 6 राज्यों का लेटेस्ट वेदर फोरकास्ट
IMD Weather Forecast: दिल्ली-UP में आंधी-बारिश, एमपी-छत्तीसगढ़ में 44°C की भीषण गर्मी! जानें आपके शहर का मौसम