बीते 2 दिन में एक ही परिवार के 3 लोगों की हत्या, पिता के बाद बेटे-बहू का भी बेरहमी से किया कत्ल

Published : Apr 18, 2020, 04:29 PM IST
बीते 2 दिन में एक ही परिवार के 3 लोगों की हत्या, पिता के बाद बेटे-बहू का भी बेरहमी से किया कत्ल

सार

कोरोना वायरस के संक्रमण पर लगाम के लिए जारी लॉकडाउन में प्रशासनिक सख्ती बढ़ी हुई है। चौक-चौराहों पर गश्त करते पुलिस के जवान बिहार के सभी जिलों में देखे जा रहे हैं। लेकिन इस सख्ती के बाद भी आपराधिक वारदातों पर लगाम नहीं लग रहा है।  

मोतिहारी। दो दिन के अंदर एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या कर दी गई। इस घटना से आस-पास के इलाके में सनसनी फैली हुई है। पिता की हत्या के अगले दिन बेटे-बहू की शव को पुलिस ने आज बरामद किया। दोनों को रस्सी से गला दबा कर हत्या किए जाने का मामला सामने आ रहा है। हत्या के बाद दोनों के शव की पहचान मिटाने के उद्देश्य से चेहरे पर तेजाब भी डाला गया। हत्या की ये सनसनीखेज वारदात बिहार के पूर्वी चंपारण जिले में हुआ था। जहां हरसिद्धि थाना क्षेत्र में गायघाट चौक के निकट से पुलिस ने आज दंपति का शव बरामद किया।

गायघाट चौक के पास से बरामद हुआ शव
पुलिस सूत्रों ने बताया कि स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के आधार पर गायघाट चौक के निकट कुबरा पोखरा के किनारे से दो लोगों का शव बरामद किया गया है। मृतकों की पहचान इसी थाना क्षेत्र के पकड़िया गांव के परहा पंडित टोला निवासी चन्द्रकिशोर राय के पुत्र झुनझुन राय (25) और गर्भवती पुत्रवधु पूजा (23) के रूप में की गयी है। प्रथमदृष्टया प्रतीत होता है कि दोनों के गले में रस्सी बांध कर हत्या की गयी है और पहचान को छुपाने के लिए मृतकों के चेहरे को तेजाब से जलाया गया है।

एक दिन पूर्व पिता की गला रेतकर की थी हत्या
सूत्रों ने बताया कि एक दिन पूर्व चंद्रकिशोर राय(47) की भी गला रेतकर हत्या कर दी गई थी। चंद्रकिशोर राय का शव उसके घर से बरामद किया गया था और आज उसके पुत्र और पुत्रवधू का शव बरामद किया गया। दो दिनों में एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या हो गई है। शवों को पोस्टमाॅर्टम के लिये भेज दिया गया है। गौरतलब है कि वर्ष 2005 में चंद्रकिशोर राय के एक अन्य पुत्र की हत्या कर दी गयी थी, जिसका आरोपी अभी जेल में है। हत्या किसने की इसका अभी पता नहीं चल सका है। शव को पोस्टामार्टम के लिए भेज कर पुलिस छानबीन कर रही है। 

PREV

बिहार की राजनीति, सरकारी योजनाएं, रेलवे अपडेट्स, शिक्षा-रोजगार अवसर और सामाजिक मुद्दों की ताज़ा खबरें पाएं। पटना, गया, भागलपुर सहित हर जिले की रिपोर्ट्स के लिए Bihar News in Hindi सेक्शन देखें — तेज़ और सटीक खबरें Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Siwan Jail Raid: सुबह 4 बजे सीवान जेल में घुसी पुलिस, औचक निरीक्षण में क्या-क्या मिला? जानिए पूरा सच
Prashant Kishor ने Bihar की जनता को क्यों कहा 'मूर्ख'? | PK vs Samrat Choudhary