शराब के नशे में रोज पीटता था पति, तंग आकर बने गई नक्सली, बेहद शॉकिंग है इस महिला के हथियार उठाने की कहानी

बिहार की जमुई पुलिस ने नक्सली संगठन भाकपा माओवादी की महिला कमांडर रेणुका मुर्मू उर्फ रेणुका को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार की गई महिला नक्सली रेणुका पर सरकार ने 50 हजार का इनाम घोषित कर रखा था। उसकी गिरफ्तारी झारखंड के जसीडीह इलाके से हुई है।

Ujjwal Singh | Published : Jan 15, 2023 9:39 AM IST / Updated: Jan 15 2023, 03:10 PM IST

जमुई(Bihar). बिहार की जमुई पुलिस ने नक्सली संगठन भाकपा माओवादी की महिला कमांडर रेणुका मुर्मू उर्फ रेणुका को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार की गई महिला नक्सली रेणुका पर सरकार ने 50 हजार का इनाम घोषित कर रखा था। उसकी गिरफ्तारी झारखंड के जसीडीह इलाके से हुई है। महिला कमांडर रेणुका के खिलाफ रंगदारी, फिरौती, लूट और हत्या को लेकर झारखंड और बिहार के कई जिलों में दो दर्जन से भी अधिक केस दर्ज हैं। 

बताया जा रहा है कि 50 हजार की इनामिया नक्सली महिला कमांडर रेणुका की गिरफ्तारी पुलिस के लिए बड़ी सफलता है। रेणुका भाकपा माओवादी नक्सली संगठन की जोनल सदस्य है। इसके साथ रेणुका नक्सली संगठन के शीर्ष नेता भाकपा माओवादी जोनल कमिटी सचिव प्रवेश उर्फ अनुज उर्फ सहदेव सोरेन की पत्नी है। जहां से रेणुका की गिरफ्तारी हुई, वहां से पुलिस ने ज्योति सोरेन नाम के एक शख्स को गिरफ्तार किया है जो जमुई जेल में बंद नक्सली बबलू संथाल का भाई है, उससे भी पूछताछ की जा रही है। 

बेहद दिलचस्प है रेणुका के नक्सली बनने की कहानी 
मुंगेर जिले के धरहरा प्रखंड इलाके के सराधी गांव की रहने वाली रेणुका की नक्सली बनने की कहानी बड़ी दिलचस्प है। रेणुका की शादी उसके मायके से 3 किलोमीटर दूर मुंगेर जिले के ही जतकुटिया गांव के नागेश्वर कोड़ा से हुई थी। शादी के बाद से ही उसका शराबी पति उसे प्रताड़ित कर मारपीट करता था। शादी के कुछ ही दिन बाद से वह पति से अलग रहती थी। पति की प्रताड़ना से तंग आकर ही वह नक्सलियों के नेता प्रवेश के संपर्क में आ गई और उसी के साथ रहने लगी। 

नक्सलियों के संपर्क में आने के बाद रेणुका ने उठा लिए हथियार 
शादी के बाद रेणुका ज्यादा दिन अपने ससुराल में नहीं रही। शराबी पति की मारपीट और प्रताड़ना से बदला लेने के लिए वह नक्सली संगठन से जुड़ गई थी। इसके बाद बीते डेढ़ दशक से लगातार नक्सलियों के साथ ही रह रही है। महिला नक्सली कमांडर रेणुका का मुंगेर जिले के जिस थाना क्षेत्र में मायका और ससुराल है उस लड़ाईयाटांड़ थाने में इसके खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। 

नक्सली नेता के लिए खाना बनाने की थी जिम्मेदारी 
नक्सली संगठन से जुड़ने के बाद उसे खाना बनाने के लिए जिम्मेदारी दी गई थी, जहां वह नक्सली संगठन के शीर्ष नेता प्रवेश का खाना बनाती थी। खाना बनाने के दौरान ही वह प्रवेश के करीब हो गई और उसी के साथ पत्नी की तरह रहने लगी। बीते दिनों में मुंगेर जिले के जंगलों में पुलिस और नक्सलियों के साथ हुई मुठभेड़ में भी प्रवेश के साथ रेणुका मौजूद थी। इस मुठभेड़ में सैकड़ों राउंड गोलियां चली थी। मुठभेड़ के बाद गिरफ्तारी के डर से रेणुका बिहार झारखंड के सीमा क्षेत्र में छिपकर रह रही थी। रेणुका जमुई जिले के बरहट इलाके के कोईवा गांव में सीआरपीएफ के जवान सिकंदर यादव की हत्या कांड में भी अभियुक्त है। 

बिहार और झारखंड पुलिस के संयुक्त प्रयास से हुई गिरफ्तारी 
जमुई एसपी शौर्य सुमन ने बताया कि सूचना के बाद जुमई पुलिस के स्पेशल टीम उसकी गिरफ्तारी के लिए लगी हुई थी, इसके लिए झारखंड पुलिस का अभी सहयोग लिया गया तब जाकर रेणुका की गिरफ्तारी हो पाई। उन्होंने बताया कि सूचना थी कि नक्सलियों का दस्ता उस इलाके में बड़ी घटना को अंजाम देने वाला है और इनके पास हथियार भी हैं। फिर भी जान जोखिम में डाल पुलिस रेकी करते हुए नक्सली भेष धारण कर पहुंची और 50 हजार की इनामी रेणुका को गिरफ्तार कर लिया। रेणुका से अन्य नक्सलियों के बारे में जानकारी ली जा रही है। 

इसे भी पढ़ें...

20 दिन बाद होने वाली थी भतीजे की शादी, छोटे से जमीन के टुकड़े ले लिए चाचा ने उतार दिया मौत के घाट

Share this article
click me!