द कश्मीर फाइल्स पर गिरिराज सिंह बोले- कश्मीर की समस्या पंडित नेहरू की देन, सोनिया गांधी के कभी आंसू नहीं आए

Published : Mar 14, 2022, 06:19 PM ISTUpdated : Mar 14, 2022, 06:20 PM IST
द कश्मीर फाइल्स पर गिरिराज सिंह बोले- कश्मीर की समस्या पंडित नेहरू की देन, सोनिया गांधी के कभी आंसू नहीं आए

सार

गिरिराज सिंह ने कहा कि दुख है कि वे संख्या गिना रहे हैं, कई हिंदू मारे गए और मुसलमान कई गुना अधिक मारे गए। हकीकत बेपर्दा होने से एजेंडाजीवियों को बहुत दर्द होता है। 

नई दिल्ली। अनुपम खेर स्टारर फिल्म दि कश्मीर फाइल्स फिल्म को लेकर भाजपा-कांग्रेस में वार-पलटवार का दौर शुरू हो गया है। केरल कांग्रेस के ट्वीट पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने हमला किया है। गिरिराज ने कहा कि ये कांग्रेस का दोष नहीं है, उनके DNA का दोष है। कश्मीर की समस्या प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की देन है, जिन्होंने कश्मीर को धर्म से जोड़ कर देखा। राष्ट्र से जोड़ कर नहीं देखा। 

गिरिराज सिंह ने कहा कि दुख है कि वे संख्या गिना रहे हैं, कई हिंदू मारे गए और मुसलमान कई गुना अधिक मारे गए। हकीकत बेपर्दा होने से एजेंडाजीवियों को बहुत दर्द होता है। सोनिया गांधीजी के पास बाटला हाउस के लिए आंसू थे, आजमगढ़ में आंतकवादियों के लिए आंसू हैं लेकिन उन कश्मीरियों के लिए उनकी आंखों में कभी आंसू नहीं आए। इन लोगों ने कश्मीर के आंतकवादियों को सहारा देने का काम किया है।

PM Security Breach: ड्रोन या टेलिस्कोपिक गन से हो सकती थी PM की हत्या; पंजाब के CM चन्नी पर साजिश का आरोप

बीजेपी के लिए कश्मीर हिंदू-मुस्लिम समस्या: केरल कांग्रेस
गिरिराज ने ट्वीट करके लोगों से दि कश्मीर फाइल्स फिल्म देखने की अपील की और कहा कि दर्दनाक इतिहास को देखकर अपने भविष्य के बारे में सोचिए। बता दें कि केरल कांग्रेस ने सिलसिलेवार तीन ट्वीट किए हैं। इसमें कहा- ‘‘हम कश्मीरी पंडित मुद्दे के बारे में कल के ट्वीट थ्रेड में हर एक तथ्य के साथ खड़े हैं। हालांकि, हमने इसके एक हिस्से को हटा दिया है, यह देखते हुए कि बीजेपी नफरत की फैक्ट्री को संदर्भ से बाहर ले जा रही है और अपने सांप्रदायिक प्रचार के लिए इसका इस्तेमाल कर रही है। हम सच बोलना जारी रखेंगे। बीजेपी के लिए कश्मीर एक हिंदू-मुस्लिम समस्या है। कांग्रेस के लिए यह अलगाववादियों और भारत के साथ खड़े होने वालों के बीच एक लंबी लड़ाई है।’’

कांग्रेस के स्थापना दिवस से एक दिन पहले राहुल विदेश रवाना, गिरिराज सिंह ने कहा- भारत में राहुल की छुट्टी खत्म

आतंकवाद का कोई धर्म नहीं होता
‘‘आइए उन सभी कश्मीरियों का सम्मान करें जिन्होंने इस लड़ाई में बलिदान दिया है। कांग्रेस शांति और पुनर्वास पीड़ितों को लाई। बीजेपी ने इसे राजनीति के लिए बर्बाद किया। आतंकवाद का कोई धर्म नहीं होता। निर्दोष नागरिक इसके शिकार हैं। कांग्रेस सभी पीड़ितों के साथ मजबूती से खड़ी है। हम धर्म के आधार पर पीड़ितों में अंतर नहीं करते हैं जबकि भाजपा चुनावी लाभ के लिए संघर्षों को जिंदा रखती है और किसी की मदद नहीं करती है। कश्मीरी पंडित इसे औरों से बेहतर जानते हैं।’’

PREV

बिहार की राजनीति, सरकारी योजनाएं, रेलवे अपडेट्स, शिक्षा-रोजगार अवसर और सामाजिक मुद्दों की ताज़ा खबरें पाएं। पटना, गया, भागलपुर सहित हर जिले की रिपोर्ट्स के लिए Bihar News in Hindi सेक्शन देखें — तेज़ और सटीक खबरें Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

सिर्फ 1 रुपए में यहां की सरकार दे रही है जमीन! जानें नियम और आखिरी तारीख
Patna Weather Today: पटना में 6 दिसंबर को कैसा रहेगा मौसम, IMD ने दी चेतावनी