बिहार में अनोखी शादी: जब घरवाले रूठे तो थाने में सजा मंडप, पुलिसवाले बने बराती...दिलचस्प है लव स्टोरी

Published : Sep 08, 2022, 11:23 AM ISTUpdated : Sep 08, 2022, 11:33 AM IST
 बिहार में अनोखी शादी: जब घरवाले रूठे तो थाने में सजा मंडप, पुलिसवाले बने बराती...दिलचस्प है लव स्टोरी

सार

जब किसी की शादी होती है तो पूरे घर की सजावट होती है। लेकिन बिहार के शिवहर में विवाह का एक अनोखा मामला सामने आया है। जहां थाने में मंडप सजा है और पुलिसवाले दूल्हा-दुल्हन के परिजन बने। यानि थाने में बैंड बजा और शादी हुई।  

शिवहर (बिहार). एक प्रेमी जोड़े की अनोखी शादी कराई गई। रॉन्ग नंबर से दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई और यह रिश्ता प्यार में बदल गया। घर वालों को दोनों शादी मंजूर नहीं हुई तो दोनों घर से भाग गए। पुलिस ने दोनों को बरामद कर लिया। पुलिस को पता चला कि दोनों बालिग हैं और एक दूसरे से शादी करना चाहते हैं। जिसके बाद थाना में ही दोनों की शादी करा दी गई। पुलिस वाले दोनों की शादी का गवाह बने। यह शादी इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है। मामला बिहार के शिवहर जिले के श्यामपुर भटहा थाना क्षेत्र का है। थाना में दोनों की शादी के दौरान कई जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे। शादी करने के बाद दुल्हन खुशी खुशी अपनी ससुराल चली गई।

छुप छुप कर मिलते थे दोनों घर वालों को पता चला तो करते थे विरोध
कुशहर गांव में रहने वाली प्रिया कुमारी और पहाड़पुर गांव निवासी सूरज कुमार के बीच एक रॉन्ग नंबर के कारण बातचीत शुरू हुई। दोनों फिर छुप छुप कर एक दूसरे से मिलने लगे दोनों के बीच प्यार हो गया। घरवालों को यह बात पता चली तो घरवाले ने दोनों के रिश्ते को नामंजूर कर दिया। जिसके बाद दोनों घर से भाग गए। परिजनों ने थाना में शिकायत दर्ज कराई तो पुलिस ने दोनों को ढूंढ निकाला। पूछताछ में दोनों ने पुलिस को बताया है कि करीब 1 महीने पहले दोनों ने एक मंदिर में शादी कर ली है। शादी करने के बाद दोनों अपने-अपने घर में रहने लगे थे। लेकिन परिवार के लोगों ने विरोध किया तो दोनों घर से भाग गए। 

दोनों के घरवाले भी रहे मौजूद
थाना में शादी के दौरान दोनों के घर वाले भी मौजूद रहे। दोनों पक्षों की रजामंदी से दूल्हा और दुल्हन के घरवालों की मौजूदगी में दोनों की शादी कराई है। पुलिस वाले बाराती बने। हिंदू रीति रिवाज के साथ दोनों की धूमधाम से शादी हुई। थाना प्रभारी विजय कुमार समेत अन्य पुलिस वाले लड़की पक्ष से मुस्तैद दिखे। शादी के दौरान गांव के कई लोग भी मौजूद थे। शादी के बाद दुल्हन की विदाई भी कराई गई।

यह भी पढ़ें-8 फीट ऊंचे और 300 किलो वजनी भालू से भिड़ गई 14 साल की बहादुर बेटी, पिता को मौत के मुंह से बचा लाई


 

PREV

बिहार की राजनीति, सरकारी योजनाएं, रेलवे अपडेट्स, शिक्षा-रोजगार अवसर और सामाजिक मुद्दों की ताज़ा खबरें पाएं। पटना, गया, भागलपुर सहित हर जिले की रिपोर्ट्स के लिए Bihar News in Hindi सेक्शन देखें — तेज़ और सटीक खबरें Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Bihar Sheetla Mata Temple History: जमीन से निकली है शीतला माता की ये प्रतिमा, रोचक है इस Nalanda मंदिर का इतिहास
Bihar Temple Stampede : शीतला माता मंदिर में भगदड़, महिलाओं ने बताई आपबीती