लालू के बेटे ने मनाया चार्टर प्लेन में जन्मदिन, भाजपा बोली, यह है गरीब गुरबों की पार्टी

Published : Nov 11, 2019, 10:47 AM ISTUpdated : Nov 11, 2019, 11:30 AM IST
लालू के बेटे ने मनाया चार्टर प्लेन में जन्मदिन, भाजपा बोली, यह है गरीब गुरबों की पार्टी

सार

यह हैं राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव के छोटे बेटे तेजस्वी यादव। शनिवार को तेजस्वी का जन्मदिन था। जन्मदिन मनाना कोई नई बात नहीं है। चर्चा इस फोटो की है, जिसमें तेजस्वी यादव चार्टर प्लेन में बर्थ-डे मनाते दिखाई दे रहे हैं। हालांकि यह जाहिर नहीं हो सका है कि ये तस्वीर कहां खींची गई।

पटना. राजद को गरीबों की पार्टी कहा जाता है। लेकिन इस तस्वीर ने उसे विपक्ष के निशाने पर ला दिया है। यह तस्वीर है राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव के छोटे बेटे तेजस्वी यादव के बर्थ-डे की। शनिवार को तेजस्वी यादव ने अपना जन्मदिन मनाया। जन्मदिन मनाना कोई नई बात नहीं है, लेकिन यह तस्वीर अब सोशल मीडिया पर वायरल है। इसमें तेजस्वी यादव चार्टर प्लेन में बर्थ-डे मनाते दिखाई दे रहे हैं। यह तस्वीर कहां खींची गई, यह  उजागर नहीं किया गया है। 

यह तस्वीर वायरल होते ही विपक्ष ने ताना मारा है। भाजपा प्रवक्ता निखिल आनंद ने कहा कि चांदी के चम्मच में पढ़े-बढ़े ये नेता गरीबों का मजाक उड़ाते हैं। गरीब-गुरबों की पार्टी के नाम पर यह काला धब्बा है। इस तस्वीर में  तेजस्वी के साथ राजद के किंगमेकर माने जाने वाले संजय यादव के अलावा मणि यादव भी नजर आ रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि इससे पहले शनिवार की सुबह तेजस्वी ने पार्टी कार्यालय में केक काटा। इस दौरान उनके बड़े भाई तेजप्रताप यादव भी मौजूद थे। लेकिन दोनों के हाव-भाव देखकर उनके बीच चल रहे मनमुटाव को साफ महसूस किया जा सकता था। यहां से तेजस्वी दिल्ली के लिए रवाना हो गए थे। माना जा रहा है कि ये तस्वीरें दिल्ली के रास्ते की हैं। अपने जन्मदिन से पहले शुक्रवार को तेजस्वी लालू यादव का हालचाल जानने रांची स्थित रिम्स गए थे।

 

छोटे भाई तेजस्वी को जन्मदिन की बधाई देने के लिए तेजप्रताप ने एक बहुत पुरानी तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की थी।

 

PREV

बिहार की राजनीति, सरकारी योजनाएं, रेलवे अपडेट्स, शिक्षा-रोजगार अवसर और सामाजिक मुद्दों की ताज़ा खबरें पाएं। पटना, गया, भागलपुर सहित हर जिले की रिपोर्ट्स के लिए Bihar News in Hindi सेक्शन देखें — तेज़ और सटीक खबरें Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Khan Sir Controversy: FIR के बाद क्या मुश्किल में है खान सर का कोचिंग नेटवर्क?
Khan Sir vs Raushan Sir: कैसे शुरू हुई खान सर और रोशन आनंद की लड़ाई? पटना कोचिंग हब की पूरी कहानी