CRPF के इतिहास में 35 साल का इंतजार हुआ खत्म, पहली बार दी गई दो महिला अफसरों को कमान

Published : Nov 03, 2022, 11:13 AM IST
CRPF के इतिहास में 35 साल का इंतजार हुआ खत्म, पहली बार दी गई दो महिला अफसरों को कमान

सार

35 साल के लंबे इंतजार के बाद केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल ने अपने कैडर की दो महिला अधिकारियों को अपनी दंगा रोधी इकाई त्वरित कार्रवाई बल (RAF) और बिहार सेक्टर का महानिरीक्षक (IG) नियुक्त किया है। 

पटना(Bihar). केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के इतिहास में पहली बार ऐसा क्षण आने जा रहा है जो नारी शक्ति को गौरवान्वित करने वाला है। 35 साल के लंबे इंतजार के बाद केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल ने अपने कैडर की दो महिला अधिकारियों को अपनी दंगा रोधी इकाई त्वरित कार्रवाई बल (RAF) और बिहार सेक्टर का महानिरीक्षक (IG) नियुक्त किया है। देश में 3.25 लाख कर्मियों वाले सबसे बड़े अर्धसैनिक बल में पहली बार महिला अधिकारी 1987 में शामिल हुई थीं।

जानकारी के मुताबिक सीआरपीएफ मुख्यालय द्वारा जारी स्थानांतरण आदेश के तहत सीनियर अधिकारी एनी अब्राहम को त्वरित कार्रवाई बल (RAF) का आईजी नियुक्त किया गया है, जबकि सीमा ढौंढिया को बिहार सेक्टर का आईजी नियुक्त किया गया है। सीआरपीएफ के इतिहास में यह पहली बार होगा जब RAF का नेतृत्व कोई महिला आईजी करेगी। दोनों महिला अधिकारी 1987 में महिला अधिकारियों के पहले बैच के रूप में सीआरपीएफ में शामिल हुईं थीं।

सीआरपीएफ में बतौर अस्टिटेंट कमांडेंट हुई थीं भर्ती 
रिपोर्ट्स के मुताबिक एनी अब्राहम और सीमा ढौंढिया दोनों ही सीआरपीएफ में पहले बैच की महिला अधिकारी है। दोनों ही अस्टिटेंट कमांडेंट के तौर पर सीआरपीएफ में शामिल हुई थीं।  1986 में पहली बार सीआरपीएफ में महिला बटालियन का गठन किया गया था। इन दोनों की 1987 में नियुक्ति हुई थी। 

दोनों महिला अधिकारियों को मिल चुका है राष्ट्रपति से सम्मान 
सीआरपीएफ की दोनों महिला अधिकारियों को बेहतर कार्य के लिए राष्ट्रपति पुरस्कार भी मिल चुका है। एनी अब्राहम, दिल्ली फोर्स हेडक्वार्टर में डीआईजी (इंटेलीजेंस) और कश्मीर में डीआईजी (ऑपरेशन्स) की जिम्मेदारी भी निभा चुकी हैं। इसके अलावा वो लाईबेरिया में ऑल फीमेल पुलिस यूनिट की इंचार्ज भी रही हैं। वहीं सीमा ढौंढिया पहले बिहार आरएएफ की डीआईजी के पद पर तैनात थीं।

PREV

बिहार की राजनीति, सरकारी योजनाएं, रेलवे अपडेट्स, शिक्षा-रोजगार अवसर और सामाजिक मुद्दों की ताज़ा खबरें पाएं। पटना, गया, भागलपुर सहित हर जिले की रिपोर्ट्स के लिए Bihar News in Hindi सेक्शन देखें — तेज़ और सटीक खबरें Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

बिहार के सुपौल में सरेआम ‘जंगलराज’! प्रेमी जोड़े को पेड़ से बांधा-पंचायत ने वसूला 2 लाख
रील्स देख इश्क में डूबी 26 साल की महिला, पति-2 बच्चों को छोड़ सोशल मीडिया BF संग हो गई फुर्र