न रोज नहाता है और न ब्रश करता है पति, समझा-समझा कर थकी तो तलाक लेने पहुंची पत्नी

Published : Jan 10, 2020, 03:48 PM IST
न रोज नहाता है और न ब्रश करता है पति, समझा-समझा कर थकी तो तलाक लेने पहुंची पत्नी

सार

मामला वैशाली के देसरी स्थित नया गांव की है। जहां की सोनी देवी ने पति मनीष राम से तलाक मांगते हुए अपनी अर्जी बिहार महिला कमीशन में दी। महिला का कहना है कि उसका पति 10-10 दिन तक नहाता नहीं है।  

पटना। पति-पत्नी के रिश्ते को एक-दूसरे को सहारा देने वाला माना जाता है। दोनों एक-दूसरे की गंदी आदतों पर लगाम भी लगाते है। कही कोई खामी होने पर उसमें सुधार भी करते हैं। लेकिन बिहार महिला आयोग के सामने एक सामने एक ऐसा मामला आया जिसे देख आयोग के अधिकारी भी हैरान रह गए। दरअसल पति की गंदी आदतों से नाराज पत्नी ने तलाक की अर्जी दी। अपनी अर्जी में पत्नी ने कहा कि उसका पति न तो रोज नहाता है और न हीं रोज ब्रश करता है। उसकी गंदी आदतों से मैं तंग आ चुकी है। मुझे तलाक चाहिए। 

वैशाली के देसरी स्थित नया गांव की घटना
मामला वैशाली के देसरी स्थित नया गांव की है। जहां की सोनी देवी ने पति मनीष राम से तलाक मांगते हुए अपनी अर्जी बिहार महिला कमीशन में दी। महिला का कहना है कि उसका पति 10-10 दिन तक नहाता नहीं है। मिली जानकारी के अनुसार मनीष और सोनी की शादी 2017 में हुई थी। सोनी ने बताया कि वो पहले से मनीष के बारे में कुछ नहीं जानती थी। शादी के मंडप में ही उसे पहली बार देखा था। शादी के बाद जब वो ससुराल आई तो पति की गंदी आदतों से उसका सामना हुआ। 

आयोग ने दिया रिश्ता संभालने का एक और मौका 
शुरुआत में तो सोनी ने पति को समझाने की खूब कोशिश की। लेकिन असफल रही। सोनी का कहना है कि उसके पति को अच्छे से बोलना तक नहीं आता वो बस देहाती भाषा में भी बोलता है। सोनी ने बताया कि उन दोनों के बीच पति-पत्नी का रिश्ता नहीं है। लिहाजा वो इस रिश्ते से छुटकारा पाना चाहती है। महिला आयोग ने सोनी की शिकायत को देखने के बाद समझदारी दिखाते हुए पति-पत्नी को रिश्ता संभालने का एक और मौका दिया है। महिला आयोग की सदस्य प्रतिमा सिन्हा ने भी दोनों को समझाया।  

PREV

बिहार की राजनीति, सरकारी योजनाएं, रेलवे अपडेट्स, शिक्षा-रोजगार अवसर और सामाजिक मुद्दों की ताज़ा खबरें पाएं। पटना, गया, भागलपुर सहित हर जिले की रिपोर्ट्स के लिए Bihar News in Hindi सेक्शन देखें — तेज़ और सटीक खबरें Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Forecast 22 July 2026: बिहार-झारखंड में कहां बरसेंगे बादल, कहां मिलेगी राहत? जानें आपके जिले का ताजा हाल
Weather Forecast 21 July 2026: बिहार-झारखंड के इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, जानिए तापमान का भी हाल