इंस्टाग्राम पर हुआ प्यार, दो बच्चों को छोड़ प्रेमी संग फरार हुई पुलिस वाले की पत्नी

सोशल मीडिया पर हुई दोस्ती का प्यार में बदलना और कुछ दिनों बाद पहले के साथी को छोड़ कर नए प्रेमी के साथ जीवन बसाने के इरादे से घर के महिला के भागने का एक मामला पूर्वी चंपारण से सामने आया है। महिला पुलिस वाले की पत्नी बताई जाती है। 

Asianet News Hindi | Published : Dec 26, 2019 6:19 AM IST

पश्चिमी चंपारण। इन दिनों सोशल मीडिया दोस्ती का एक बड़ा प्लेटफॉर्म बनकर उभरा है। फेसबुक, ट्विटर, वाट्स एप, इंस्टाग्राम के जरिए लोग एक वर्चुअल लाइफ में जीते हैं। इस लाइफ में नए दोस्त मिलते है तो पुराने साथी बिछुड़ते भी है। ऐसा ही एक मामला सामने आया है कि बिहार के पूर्वी चंपारण से। यहां के एक पुलिस वाले की पत्नी दो बच्चे और पूरा परिवार छोड़ कर प्रेमी संग भाग गई। मिली जानकारी के अनुसार महिला को इंस्टाग्राम पर उक्त प्रेमी से दोस्ती हुई थी। कुछ दिनों बाद दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई और उसके बाद दोनों ने सामाजिक बंधनों को तोड़कर एक साथ रहने का फैसला ले लिया। 

रांची स्थित कॉलोनी से गायब हुई थी महिला
मामले में पुलिस के जवान ने प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसके आधार पर पुलिस छानबीन कर रही है। बता दें कि पूर्वी चंपारण का उक्त युवक झारखंड पुलिस में कार्यरत है। जहां उसकी पोस्टिंग रांची में थी। पत्नी और दो बच्चों के साथ वह रांची में रहता था। उसकी पत्नी रांची रेलवे स्टेशन के पास स्थित कॉलोनी से बीते एक महीने पहले गायब हो गई थी। जिसके बाद उसने पुलिस को शिकायत की थी। शिकायत पर एक्टिव हुई पुलिस ने जवान की पत्नी और उसके प्रेमी को बेतिया से गिरफ्तार कर लिया है। 

25 दिनों से लिव इन में रह रहे थे दोनों 
बताया जाता है कि बीते 25 दिनों से दोनों लिव इन रिलेशन में रह रहे थे और खरमास के बाद (14 जनवरी के बाद) शादी करने वाले थे। दोनों को गिरफ्तार कर रांची पुलिस अपने साथ ले गई है। जहां उससे पूछताछ के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। मामले की पुष्टि करते हुए चुटिया थाने के सब-इंस्पेक्टर सूर्यकांत कुमार ने बतााय कि इस मामले में आठ दिसंबर को प्राथमिकी दर्ज की गई थी। प्रेमी के साथ फरार होने के बाद से पुलिसवाले की पत्नी ने अपने मोबाइल भी बंद कर दिया था। हालांकि तकनीकी ढंग से छानबीन के बाद रांची और बेतिया की पुलिस के साथ मिलकर आशिक और सिपाही की पत्नी को ढूंढ निकाला।

प्रतीकात्मक फोटो
 

Share this article
click me!