देवर का बहन से था चक्कर, नाराज भाभी ने बच्चों संग खा लिया जहर, यूं बर्बाद हुई फैमली

Published : Jan 18, 2020, 09:58 AM IST
देवर का बहन से था चक्कर, नाराज भाभी ने बच्चों संग खा लिया जहर, यूं बर्बाद हुई फैमली

सार

देवर और छोटी बहन के प्रेम पर लगाम लगा पाने में नाकाम रहने पर भाभी ने बच्चों संग जहर खान कर खुदकुशी की कोशिश की। इस प्रयास में महिला और उसके एक बच्चे की मौत हो गई। जबकि दूसरा इलाजरत है।    

लखीसराय।चानन प्रखंड के किऊल थाना क्षेत्र स्थित बरारे गांव में एक महिला ने पारिवारिक विवाद में पहले अपने बच्चों को जहर खिलाया और फिर खुद भी जहर खाकर मौत को गले लगाने की कोशिश की। इस घटना में महिला कुमकुम देवी (30 वर्ष) और उसके तीन वर्षीय बेटे करण की मौत हो गई। जबकि पांच वर्षीय बेटा पीयूष की हालत गंभीर है। फिलहाल पीयूष का इलाज निजी नर्सिंग होम में हो रहा है। मामले में परिजनों ने महिला और बच्चे के शव को कही छिपा दिया। जिससे पुलिस को कोई सुराग नहीं मिल सका। मिली जानकारी के अनुसार मृतका का अपने देवर से झगड़ा हुआ था। मृतका की छोटी बहन और देवर के बीच प्रेम संबंध था। जिससे कुमकुम नाराज थी। 

संयुक्त परिवार से अलग रहती थी महिला
घटना के बारे में बताया जाता है कि कुमकुम का पति चार भाई है। तीन भाईयों की शादी हो चुकी है। जबकि सबसे छोटा भाई धनेश्वर पटना में रहकर पढ़ाई करता है। धनेश्वर का अपनी भाभी की छोटी बहन वंदना से प्रेम संबंध था। दोनों आपस में शादी करना चाहते थे। लेकिन कुमकुम को अपनी छोटी बहन को गोतनी बनाना मंजूर नहीं था। इस कारण शुरुआत में कुमकुम ने कई बार अपनी बहन और देवर को समझाया। लेकिन दोनों अपने रिश्ते से पीछे नहीं हट रहे थे। इस बीच जब विवाद काफी गहरा गया तो महिला अपने बच्चों के साथ संयुक्त परिवार से अलग रहने लगी। 

देवर से हुआ झगड़ा फिर पति से की बात और खा लिया जहर
इसी बीच गुरुवार की रात कुमकुम का अपने देवर धनेश्वर से झगड़ा हुआ था। जिसके बाद उसने अपने पति से फोन पर बात भी की थी। पति से बात करने के बाद महिला ने गुस्से में खुद भी जहर खा लिया और अपने दोनों बच्चों को भी जहर खिला दिया। महिला के बड़े बेटे ने जहर खिलाने के विरोध किया लेकिन महिला ने जबरदस्ती उसे भी जहर खिला दिया। महिला की जिद और गलत कदम उठाने के कारण कल तक हंसने-खेलने वाला परिवार आज बर्बाद हो गया।  

PREV

बिहार की राजनीति, सरकारी योजनाएं, रेलवे अपडेट्स, शिक्षा-रोजगार अवसर और सामाजिक मुद्दों की ताज़ा खबरें पाएं। पटना, गया, भागलपुर सहित हर जिले की रिपोर्ट्स के लिए Bihar News in Hindi सेक्शन देखें — तेज़ और सटीक खबरें Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

सिर्फ 1 रुपए में यहां की सरकार दे रही है जमीन! जानें नियम और आखिरी तारीख
Patna Weather Today: पटना में 6 दिसंबर को कैसा रहेगा मौसम, IMD ने दी चेतावनी