पति और प्रेमी के साथ मिलकर महिला ने की पहले प्रेमी की हत्या, फिल्मी है मर्डर मिस्ट्री की ये कहानी

अवैध संबंध में जमीन-जायदाद के साथ-साथ जान भी देनी पड़ती है। जिस महिला के प्रेम में पड़कर 60 वर्षीय बुजुर्ग ने उसे अपनी जमीन दी, उसी महिला ने पति और अपने एक अन्य प्रेमी के साथ मिलकर बुजुर्ग को खौफनाक तरीके से मौत के घाट उतार दिया। 
 

Asianet News Hindi | Published : May 16, 2020 8:56 AM IST

समस्तीपुर। पति-पत्नी और वो, की कहानी फिल्मों और सीरियलों में आपने खूब देखी होगी। ऐसी कहानियों में लव, सेक्स, धोखा के साथ-साथ क्राइम और मर्डर मिस्ट्री भी खूब होती है। सिनेमाई कहानी से इतर एक ऐसी ही कहानी बिहार के समस्तीपुर जिले से सामने आई है, जिसमें एक महिला ने अपने पति और प्रेमी के साथ मिलकर पहले प्रेमी की हत्या कर दी। जिस व्यक्ति की हत्या हुई वह 60 वर्षीय बुजुर्ग था। मिली जानकारी के अनुसार बुजुर्ग ने उक्त महिला को अपनी जमीन भी दी थी। लेकिन बाद में उसी महिला ने उसकी हत्या की। मामला पूरा फिल्मी है।

लापता होने के 13 दिनों बाद मिला क्षत-विक्षत शव
दरअसल समस्तीपुर के हसनपुर थाना क्षेत्र के मौजी निवासी 60 वर्षीय विष्णुदेव महतो बीते 13 दिनों से लापता थे। शुरुआत में परिजनों ने उनकी तलाश की लेकिन कोई खोज-खबर नहीं मिलने के बाद पुलिस में मामला दर्ज करा थक हार कर घर बैठ गए। विष्णुदेव के गायब होने के 13 दिनों बाद शुक्रवार को जिला पुलिस ने उनका क्षत-विक्षत शव बागमती नदी के किनारे गन्ने के एक खेत से बरामद किया साथ ही इस मामले का खुलासा करते हुए दो पुरुष और एक महिला को गिरफ्तार किया। 

Latest Videos

अपने साथ रहने की जिद कर रहा था मृतक
पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए जानकारी दी कि विष्णुदेव महतो का मोती थान निवासी पप्पू महतो की पत्नी सावित्री देवी के साथ अवैध संबंध था। इस संबंध के कारण विष्णुदेव ने सावित्री को अपनी जमीन भी दी थी। लेकिन बीते कुछ दिनों से विष्णुदेव सावित्री को अपने साथ रहने का जिद कर रहा था। इस जिद के बीच सावित्री देवी ने पति पप्पू महतो और मुकेश कुमार के साथ मिलकर विष्णुदेव की गला दबाकर हत्या कर दी और शव को गन्ने के खेत में छिपा दिया। बता दें कि हत्या में शामिल मुकेश के साथ भी सावित्री का अवैध संबंध है।  

मोबाइल लोकेशन ने पुलिस को महिला तक पहुंचाया
पुलिस ने वैज्ञानिक अनुसंधान के क्रम में मोबाइल लोकेशन के आधार पर सावित्री को हिरासत में लेकर सख्ती के साथ पूछताछ की। जिसके बाद वो टूट गई और सारी सच्चाई बताई। फिर महिला की निशानदेही पर गन्ना के खेत से 13 दिन बाद शव बरामद किया गया। महिला ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार करते हुए हत्या की घटना में अपने पति पप्पू महतो व दूसरे प्रेमी मुकेश कुमार के भी शामिल होने की बात बताई। पुलिस ने हत्या की घटना में शामिल महिला सहित उसके पति पप्पू महतो व उसके प्रेमी मुकेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया।

Share this article
click me!

Latest Videos

कोलकाता केसः डॉक्टरों के आंदोलन पर ये क्या बोल गए ममता बनर्जी के मंत्री
PM Modi LIVE: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में जनसभा को संबोधित किया
घूंघट में महिला सरपंच ने अंग्रेजी में दिया जोरदार भाषण, IAS Tina Dabi ने बजाई तालियां
कौन सी चीज को देखते ही PM Modi ने खरीद डाली। PM Vishwakarma
झारखंड में सिर्फ भाजपा ही कर सकती है ये काम #shorts