भारत में नेपाल से भेजा था कोरोना मरीज, हाथ में आया मास्टर माइंड; ठिकाने से 3 इन्फेक्टेड भी मिले

Published : Apr 13, 2020, 11:26 AM IST
भारत में नेपाल से भेजा था कोरोना मरीज, हाथ में आया मास्टर माइंड; ठिकाने से 3 इन्फेक्टेड भी मिले

सार

बिहार समेत पूरे भारत के लिए राहत की खबर पड़ोसी देश नेपाल से सामने आई है। नेपाल की सरजमीं पर बैठ कर पाकिस्तान के आतंकवादी संगठनों के इशारे पर भारत विरोधी काम करने वाला जालिम मुखिया गिरफ्तार कर लिया गया है। जालिम पर नेपाल के रास्ते बिहार समेत भारत में कोरोना के मरीजों को भेजने की आरोप है। 

पटना। नेपाल के रास्ते भारत में कोरोना के मरीजों को भेजने की साजिश रचने वाला जालिम मुखिया गिरफ्तार कर लिया गया है। जालिम नेपाल में रहते हुए पाकिस्तान के आतंकवादी संगठनों के साथ मिलकर भारत विरोधी काम में लगा था। बीते दिनों एसएसबी ने भारत-नेपाल सीमा पर स्थित बिहार के दो जिलों के डीएम को गुप्त पत्र लिखकर जालिम मुखिया की साजिश का खुलासा किया था। जिसके बाद से सीमा पर चौकसी बढ़ा दी गई थी।

जालिम मुखिया पर आरोप है कि उसने दिल्ली के तब्लीगी मरकज में शामिल होने वाले जमातियों को पनाह दी थी। रविवार को नेपाल पुलिस ने जालिम मुखिया को गिरफ्तार कर लिया। 

नोट व हथियारों की स्मगलिंग भी करता है जालिम
बता दें कि जालिम मुखिया नेपाल के जगरनाथपुर का मेयर भी है। दिल्ली के मरकज से शामिल होकर कर 24 जमाती नेपाल में दाखिल हुए थे। जिसे जालिम ने अपने ठिकाने पर पनाह दी थी। इन 24 में से तीन जमाती कोरोना पॉजिटिव मिले थे। बताते चले कि जालिम नेपाल के पारसा जिले के सेरवा थाना क्षेत्र स्थित जगरनाथपुर रहने वाला है। बताया जाता है कि वह परसा जिले के जगरनाथपुर का मेयर भी है। मिली जानकारी के अनुसार जालिम राजनीति के साथ हथियार की तस्करी समेत कई अन्य गैर कानूनी कामों में भी संलिप्त है। वह नेपाल बॉर्डर के रास्ते नोट और हथियारों की स्मगलिंग करता है। 

40-50 संदिग्धों को बिहार में दाखिल कराने का था प्लान
नेपाली मीडिया के अनुसार जालिम मुखिया को गिरफ्तार किया जा चुका है। कानूनी प्रक्रिया के तहत उसपर आगे की कार्रवाई की जा रही है। बता दें कि जालिम मुखिया नेपाल के जिस जगरनथापुर का मेयर है, उसकी सीमा बिहार के बेतिया के सिकटा इनरवा से लगी हुई है। इसी  के रास्ते वह बिहार समेत भारत में कोरोना पॉजिटिव मरीजों को भेजने की फिराक में था। एसएसबी ने अपने पत्र में बताया था कि जालिम मुखिया के इशारे पर नेपाल के रास्ते 40-50 कोरोना संदिग्ध मरीज बिहार में दाखिल होने वाले है। इन लोगों का मकसद बिहार में कोरोना के संक्रमण को बढ़ाना है।

PREV

बिहार की राजनीति, सरकारी योजनाएं, रेलवे अपडेट्स, शिक्षा-रोजगार अवसर और सामाजिक मुद्दों की ताज़ा खबरें पाएं। पटना, गया, भागलपुर सहित हर जिले की रिपोर्ट्स के लिए Bihar News in Hindi सेक्शन देखें — तेज़ और सटीक खबरें Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Forecast 22 July 2026: बिहार-झारखंड में कहां बरसेंगे बादल, कहां मिलेगी राहत? जानें आपके जिले का ताजा हाल
Weather Forecast 21 July 2026: बिहार-झारखंड के इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, जानिए तापमान का भी हाल