
एंटरटेनमेंट डेस्क. बॉलीवुड इंडस्ट्री के सबसे बड़े अवॉर्ड 67वें फिल्म फेयर अवॉर्ड (67th Filmfare Awards) की घोषणा मंगलवार देर रात की गई। मुंबई में आयोजित इवेंट को जहां रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) ने होस्ट किया वहीं, इसके रेड कारपेट पर कैटरीना कैफ, करन जौहर, कृति सेनन, शहनाज गिल, मौनी रॉय, जैकी श्रॉफ, दीया मिर्जा सहित कई सेलेब्स नजर आए। आपको बता दें कि बेस्ट फिल्म का अवॉर्ड इस बार सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth Malhotra) की फिल्म शेरशाह (Shershaah) को मिला। बेस्ट एक्टर रणवीर सिंह और बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड कृति सेनन (Kriti Sanon) को मिला। रणवीर को फिल्म 83 के लिए और कृति को फिल्म मिनी के अवॉर्ड दिए गए। फिल्म सरदार उधम के लिए विक्की कौशल को मिला बेस्ट एक्टर (क्रिटिक्स) का अवॉर्ड जबकि फिल्म शेरनी के लिए विद्या बालन को मिला बेस्ट एक्ट्रेस (क्रिटिक्स) का फिल्मफेयर अवॉर्ड दिया गया।
इवेंट में शामिल हुए ये सेलेब्स
67वें फिल्मफेयर अवॉर्ड का शुभारंभ देवेंद्र फडणवीस और उनकी पत्नी अमृता फडणवीस ने दीप जलाकर किया। इवेंट में वरुण धवन, अनूप जलोटा, विद्या बालन, सिद्धार्थ रॉय कपूर, तापसी पन्नू, जैकी श्रॉफ, संजीव कपूर, नील नितिन मुकेश, शर्वरी, अक्षय ओबरॉय, रणवीर सिंह, शबाना आजमी, जावेद अख्तर, कबीर बेदी, तुषार कपूर, मनीष मल्होत्रा, सिनी शेट्टी, रूपाली गांगुली, हरनाज संधू, अनु मलिक और तनुश्री दत्ता सहित कई बॉलीवुड सेलेब्स मौजूद थे। इस दौरान कुछ स्टार्स ने स्टेज पर जबरदस्त परफॉर्मेंस भी दी।
67वें फिल्मफेयर अवॉर्ड्स की लिस्ट
बेस्ट फिल्म: शेरशाह
बेस्ट डायरेक्टर- विष्णुवर्धन (शेरशाह)
बेस्ट एक्शन: शेरशाह
बेस्ट एडिटिंग: शेरशाह
बेस्ट एक्टर- रणवीर सिंह (फिल्म 83)
बेस्ट एक्ट्रेस- कृति सेनन (फिल्म मिली)
बेस्ट कोरियोग्राफी: विजय सिंह (चका-चक, अतरंगी रे)
बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर फीमेल- साई तम्हंकर (मिमी)
बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर मेल: पंकज त्रिपाठी
बेस्ट एक्टर (क्रिटिक्स)- विक्की कौशल (फिल्म सरदार उधम)
बेस्ट एक्ट्रेस (क्रिटिक्स)- विद्या बालन (फिल्म शेरनी)
बेस्ट फिल्म (क्रिटिक)- सरदार उधम (शूजित सरकार)
बेस्ट कॉस्ट्यूम- सरदार उधम
बेस्ट वीएफएक्स- सरदार उधम
बैकग्राउंड स्कोर- सरदार उधम
बेस्ट साउंड डिसाइन- सरदार उधम
अचीवमेंट अवॉर्ड- सुभाष घई
बेस्ट सॉन्ग- लहरा दो (फिल्म 83)
बेस्ट प्लेबैक सिंगर - बी प्राक (फिल्म शेरशाह)
बेस्ट डेब्यू- शरवरी वाघ (फिल्म बंटी और बबली 2)
बेस्ट डेब्यू मेल- एहान भट (फिल्म 99 सॉन्ग्स)
बेस्ट डेब्यू डायरेक्टर: सीमा पाहवा (फिल्म रामप्रसाद की तहरवी)
बेस्ट स्क्रीनप्ले- शुभेंदु भट्टाचार्य और रितेश शाह (फिल्म सरदार उधम)
बेस्ट स्टोरी- अभिषेक कपूर, सुप्रतीक सेन और तुषार परांजपे (फिल्म चंडीगढ़ करे आशिकी)
बेस्ट डायलॉग- दिबाकर बनर्जी और वरुण ग्रोवर (फिल्म संदीप और पिंकी फरार)
ये भी पढ़ें
बप्पा के चरणों से सिंदूर उठा ऐश्वर्या राय ने भरी मांग, लाल जोड़े में किए थे लालबाग के राजा के दर्शन
Don 3 से पहले 8 ब्लॉकबस्टर फिल्मों को रिजेक्ट कर शाहरुख खान ने गवाएं करोड़ों, ले डूबा 1 गलत फैसला
अब्बा सैफ अली खान की तरह बेटी सारा भी है इश्कबाजी में No 1, इन 5 के साथ फरमा चुकी है आशिकी
BOX OFFICE पर FLOP हुई LIGER, लेकिन इस मामले में 'बाहुबली' और 'पुष्पा' पर पड़ी भारी
हिंदू ही नहीं बॉलीवुड के मुस्लिम सेलेब्स भी मनाते हैं Ganesh Utsav, बप्पा का करते हैं जोरदार स्वागत
Liger: बॉलीवुड में Flop साउथ स्टार्स की लिस्ट में विजय देवरकोंडा भी, मूवी ने 4 दिन में कमाए बस इतने
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।