Kangana Ranaut को मिला चौथी बार नेशनल अवॉर्ड तो सामने आया एक्ट्रेस का पहला रिएक्शन, कहा-शुक्रिया

Published : Mar 23, 2021, 08:05 AM ISTUpdated : Mar 23, 2021, 08:14 AM IST
Kangana Ranaut को मिला चौथी बार नेशनल अवॉर्ड तो सामने आया एक्ट्रेस का पहला रिएक्शन, कहा-शुक्रिया

सार

67वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार का ऐलान सोमवार को कर दिया गया है। इस लिस्ट में मनोज बाजपेयी, कंगना रनोट और सुशांत सिंह राजपूत हैं। कगंना को बेस्ट एक्ट्रेस के अवार्ड से सम्मानित किया गया। उन्होंने इस पुरस्कार को चौथी बार अपने नाम किया है। जन्मदिन से ठीक एक दिन पहले ही इसका ऐलान किया गया। 

मुंबई. 67वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार का ऐलान सोमवार को कर दिया गया है। इस लिस्ट में मनोज बाजपेयी, कंगना रनोट और सुशांत सिंह राजपूत हैं। कगंना को बेस्ट एक्ट्रेस के अवार्ड से सम्मानित किया गया। उन्होंने इस पुरस्कार को चौथी बार अपने नाम किया है। जन्मदिन से ठीक एक दिन पहले ही इसका ऐलान किया गया। एक्ट्रेस के लिए ये किसी बड़े तोहफे से कम नहीं है। वहीं, मनोज बाजपेयी को 'भोंसले' फिल्म के लिए बेस्ट एक्टर का अवार्ड मिला। फिल्म की कैटेगरी में सुशांत सिंह राजपूत को फिल्म 'छिछोरे' ने बाजी मारी। नेशनल अवॉर्ड जीतने के बाद एक्ट्रेस का पहला रिएक्शन सामने आया है। 

अवॉर्ड जीतने के बाद कंगना ने क्या कहा?

कंगना रनोट ने वीडियो में प्रसून जोशी, शंकर एसान लॉय, समेत अपनी दोनों फिल्मों की कास्ट और क्रू का शुक्रिया अदा किया। इसके अलावा एक्ट्रेस ने नेशनल फिल्म अवॉर्ड की ज्यूरी, ऑडियंस, फैन्स, अपनी फैमिली, अपनी लीगल टीम और अकाउंट टीम समेत सभी का शुक्रिया अदा किया। कंगना रनोट इस दौरान काफी खुश नजर आईं।

यहां देखें किसने जीता कौन-सा अवॉर्ड?

बेस्ट सपॉर्टिंग ऐक्टर- विजय सेतुपति (सुपर डीलक्स)
बेस्ट सपॉर्टिंग ऐक्ट्रेस- पल्लवी जोशी (द ताशकंद फाइल्स)
बेस्ट फीमेल प्लेबैक सिंगर- सावनी रविंद्र (मराठी फिल्म बार्दो के गाने राण पेटाला)
बेस्ट मेल प्लेबैक सिंगर - बी प्राक (फिल्म केसरी के गाने तेरी मिट्टी)
बेस्ट एक्टर- मनोज बाजपेयी (भोंसले) और धनुष (असुरन)
बेस्ट एक्ट्रेस - कंगना रनौत (मणिकर्णिका और पंगा)
बेस्ट हिंदी फीचर फिल्म- छिछोरे (सुशांत सिंह राजपूत)
बेस्ट नॉन फीचर फिल्म- वाइल्ड कर्नाटक (डेविड एटेनबरो)
बेस्ट फिल्म क्रिटिक- सोहिनी चटोपाध्याय
बेस्ट बुक इन सिनेमा- प्रभाव (पीआर रामदासा नायडू)
मोस्ट फिल्म फ्रेंडली स्टेट- सिक्किम
बेस्ट डायरेक्शन- संजय पूरण सिंह चौहान (फिल्म बहत्तर हूरें)
बेस्ट एडिटिंग- जर्सी (तेलुगु)
बेस्ट सिनेमैटोग्राफी- जलीकट्टू

पहले भी तीन बार कंगना जीत चुकी हैं ये अवॉर्ड 

यह चौथी बार है जब राष्ट्रीय फ‍िल्म पुरस्कार समारोह में कंगना का नाम शामिल हुआ है। इससे पहले तीन बार कंगना को नेशनल अवॉर्ड का सम्मान मिल चुका है। सबसे पहले 2008 में रिलीज फिल्म 'फैशन' के लिए एक्ट्रेस को बेस्ट सपोर्ट‍िंग एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला था। इसके बाद 2014 में 'क्वीन' फिल्म के लिए वो बेस्ट एक्ट्रेस चुनी गई थीं। 2014 के बाद 2015 में भी कंगना ने बेस्ट एक्ट्रेस की कैटेगरी में जीत हास‍िल की। उन्हें 2015 में 'तनु वेड्स मनु रिटर्न्स' के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड दिया गया था। अब चौथी बार कंगना के सिर बेस्ट एक्ट्रेस का ताज फिर से सजा है। इस बार उन्हें 'मण‍िकर्ण‍िका' के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का पुरस्कार मिला है।

तीसरी बार मनोज को मिला नेशनल अवॉर्ड

वहीं, मनोज बाजपेयी की बात की जाए तो उनके लिए ये तीसरा मौका है, जब उन्हें अपनी बेजोड़ एक्टिंग के लिए नेशनल अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। एक्टर ने सबसे पहले साल 1998 में फिल्म 'सत्या' के लिए बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर अवॉर्ड जीता था। इसके बाद 2003 में आई पिंजर के लिए मनोज को स्पेशल ज्यूरी अवॉर्ड के सम्मान से नवाजा गया था। अब एक्टर ने बेस्ट एक्टर की कैटेगरी में अपना दर्ज करवा लिया है। उन्हें 2018 में रिलीज फिल्म 'भोंसले' के लिए बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड दिया गया है।

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories

अक्षय की फिल्म लेकिन Salman ने लॉक की Bhooth Bangla की रिलीज डेट?
Lahore 1947 Update: सनी देओल की लाहौर 1947 इस दिन होगी रिलीज, BO पर 2 सुपरस्टार से होगा क्लैश