ईद पर चाचा को घर बुलाने के लिए शख्स ने सोनू सूद से मांगी मदद तो एक्टर ने भी दिया ये जवाब

Published : Jul 17, 2020, 07:28 AM ISTUpdated : Jul 27, 2020, 06:28 PM IST
ईद पर चाचा को घर बुलाने के लिए शख्स ने सोनू सूद से मांगी मदद तो एक्टर ने भी दिया ये जवाब

सार

कोरोना महामारी और लॉकडाउन में सोनू सूद प्रवासियों के लिए मसीहा बन गए। उन्होंने प्रवासी मजदूरों को अपने-अपने राज्यों में भेजने के लिए खाने-पीने से लेकर बसों की व्यवस्था की। उनके इस काम की पूरी दुनिया ने खूब तारीफ की। 

मुंबई. कोरोना महामारी और लॉकडाउन में सोनू सूद प्रवासियों के लिए मसीहा बन गए। उन्होंने प्रवासी मजदूरों को अपने-अपने राज्यों में भेजने के लिए खाने-पीने से लेकर बसों की व्यवस्था की। उनके इस काम की पूरी दुनिया ने खूब तारीफ की। लोग उन्हें सोशल मीडिया पर मैसेज करके मदद मांग रहे हैं और वो उनका जवाब भी देते हैं। ऐसे में एक शख्स ने चाचा को ईद पर घर बुलाने के लिए एक्टर से मदद मांगी तो सोनू ने शानदार जवाब दिया। 

शख्स ने किया ट्वीट

एक शख्स ने सोनू से रिक्वेस्ट की और ट्वीट करते हुए कहा, 'सर, मेरे चाचू जी केरल में काम करने गए थे और अब उन्हें घर आना है, चार आदमी हैं। प्लीज सर हेल्प करें, नहीं तो इस ईद में वो नहीं आ पाएंगे। प्लीज सर।' सोनू ने इस शख्स का ट्वीट रिट्वीट करते हुए लिखा, 'चिंता मत कर मेरे भाई। ईद आप अपने चाचू जी के साथ ही मनाएंगे। उन्हें बोलना आपकी ईदी लेते आएं।'

 

लॉकडाउन में प्रवासियों के लिए मसीहा बने सोनू सूद

बता दें कि सोनू ने मुंबई में रहने वाले प्रवासी मजदूरों को उनके राज्यों में पहुंचाने के लिए एक अभियान शुरू किया था। सोनू और उनकी टीम ने इस संबंध में टोल फ्री नंबर और व्हाट्सअप नंबर भी जारी किया था। मार्च में नेशनल लॉकडाउन की वजह से फंसे लोगों को उनके घरों तक पहुंचाने के लिए सोनू ने खाना, बस, ट्रेन के साथ ही एयरप्लेन की भी व्यवस्था की थी। लॉकडाउन के बीच हजारों माइग्रेंट वर्कर्स की मदद के चुनौतीपूर्ण अनुभवों को सोनू सूद किताब की शक्ल देने जा रहे हैं। ये किताब इस साल के अंत तक प्रकाशित की जाएगी।

कोरोना वॉरियर्स की भी एक्टर ने की थी मदद

गौरतलब है कि सोनू ने इससे पहले मुंबई के जुहू स्थ‍ित होटल के दरवाजे भी मेड‍िकल वर्कर्स के लिए खोल दिए थे। इसके पहले जब देश में लॉकडाउन लगा तो उन्होंने अपने पिता शक्ति सागर सूद के नाम पर एक स्कीम लॉन्च की थी, जिसके तहत वो रोज 45 हजार लोगों को खाना खिला रहे थे। इतना ही उन्होंने मुंबई पुलिस के लिए भी मास्क का इंतजाम किया। अपने इन कार्यों के चलते कई फैंस ने सोशल मीडिया पर ये भी कहा था कि आपदा की इस घड़ी में सोनू सूद ने जिस तरह का काम किया है, उन्हें भारत रत्न से नवाजा जाना चाहिए।

 

 

 

देखें वीडियो कैसे एक किसान परिवार की सोनू ने की मदद

PREV

Recommended Stories

पिता जैसे डायरेक्टर ने मालती चाहर से की... कास्टिंग काउच पर एक्ट्रेस का बड़ा खुलासा
Year Ender 2025: इन 8 जोड़ियों की रोमांटिक केमिस्ट्री ने जीता दिल, एक का हर कोई हुआ दीवाना