MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Entertainment
  • Dhurandhar 2 में लौटेगा रहमान डकैत! अक्षय खन्ना के कमबैक पर लग गई आधिकारिक मुहर

Dhurandhar 2 में लौटेगा रहमान डकैत! अक्षय खन्ना के कमबैक पर लग गई आधिकारिक मुहर

2026 की मोस्ट अवैटेड फिल्म 'धुरंधर 2' के ट्रेलर की कन्फर्म रिलीज डेट सामने आ गई है। मेकर्स ने टाइम का ऐलान भी कर दिया है। साथ ही यह पुष्टि भी कर दी है कि 'धुरंधर' में रहमान डकैत का रोल करने वाले अक्षय खन्ना दूसरे पार्ट भी लौटेंगे। जानिए ताजा अपडेट...

2 Min read
Author : Gagan Gurjar
Published : Mar 06 2026, 02:36 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
15
7 मार्च को रिलीज होगा 'धुरंधर 2' का ट्रेलर
Image Credit : Instagram

7 मार्च को रिलीज होगा 'धुरंधर 2' का ट्रेलर

रणवीर सिंह ने इंस्टाग्राम पर 'धुरंधर 2' के ट्रेलर लॉन्च की जानकारी शेयर की है। उन्होंने लिखा है, "तैयार हो जाइए। ट्रेलर कल 7 मार्च को सुबह 11:01 बजे आएगा।" उन्होंने यह भी स्पष्ट किया है कि यह फिल्म 'धुरंधर : द रिवेंज' के नाम से हिंदी, तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम में रिलीज हो रही है।

25
अक्षय खन्ना की होगी 'धुरंधर 2' में वापसी
Image Credit : instagram

अक्षय खन्ना की होगी 'धुरंधर 2' में वापसी

'धुरंधर' में रहमान डकैत के किरदार की मौत हो जाती है। ऐसे में लोगों के मन में संदेह था कि क्या अक्षय खन्ना दूसरे पार्ट में लौटेंगे? जवाब है हां, अक्षय खन्ना 'धुरंधर : द रिवेंज' में लौट रहे हैं। इसकी पुष्टि फिल्म के मेकर्स ने एक बार फिर कर दी है। जबसे 'धुरंधर 2' का बज शुरू हुआ है, तभी से फिल्म से जुड़ी हर पोस्ट में मेकर्स अक्षय खन्ना को टैग कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें : Dhurandhar 2 Trailer कब और कितने बजे आएगा? एडवांस बुकिंग पर क्या है ताजा अपडेट

35
ट्रेलर अनाउंसमेंट पोस्ट में भी अक्षय खन्ना को किया गया टैग
Image Credit : instagram

ट्रेलर अनाउंसमेंट पोस्ट में भी अक्षय खन्ना को किया गया टैग

रणवीर सिंह ने 'धुरंधर : द रिवेंज' का ट्रेलर का अनाउंसमेंट करते हुए अपनी पोस्ट में फिल्म के 6 कलाकारों को टैग किया है। इनमें रणवीर सिंह, संजय दत्त, अक्षय खन्ना, आर. माधवन, अर्जुन रामपाल और सारा अर्जुन शामिल हैं।

 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Ranveer Singh (@ranveersingh)

45
'धुरंधर 2' के ट्रेलर अनाउंसमेंट से ही एक्साइटेड हुए फैन्स
Image Credit : instagram

'धुरंधर 2' के ट्रेलर अनाउंसमेंट से ही एक्साइटेड हुए फैन्स

रणवीर सिंह की पोस्ट पर कमेंट कर लोग 'धुरंधर : द रिवेंज' के ट्रेलर को लेकर बेहद एक्साइटेड हैं। मसलन, एक यूजर ने लिखा है, "अब आएगा तूफ़ान।" एक यूजर का कमेंट है, "भाई टीजर या एंडिंग कट रिपीट ना करना वापस।" एक यूजर ने लिखा है, "इस मास्टरपीस के लिए तैयार हैं।" एक अन्य यूजर ने लिखा है, "एक और मेगा ब्लॉकबस्टर लोड हो रही है।"

यह भी पढ़ें : Border 2 के बाद इस फिल्म ने मचाया बॉक्स ऑफिस पर ग़दर! 7 दिन से कर रही ताबड़तोड़ कमाई

55
'धुरंधर' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
Image Credit : facebook

'धुरंधर' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

आदित्य धर के निर्देशन में और उन्हीं के द्वारा प्रोड्यूस की गई 'धुरंधर' 5 दिसंबर 2025 को रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने भारत में नेट 894.95 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया, जबकि इसकी ग्रॉस कमाई 1056.62 करोड़ रुपए रही। फिल्म ने ओवरसीज से 293.03 करोड़ रुपए कूटे, जिसके चलते वर्ल्डवाइड इसका ग्रॉस कलेक्शन 1349.65 करोड़ रुपए हो गया।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

About the Author

GG
Gagan Gurjar
गगन गुर्जर। पत्रकारिता क्षेत्र में सितंबर 2010 से कार्यरत हैं, 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मई 2022 से Asianet News Hindi में ये कार्यरत हैं। यहां पर डिप्टी न्यूज एडिटर के तौर पर एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रहे हैं। उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में M.Sc और मीडिया स्टडीज में M.Phil किया है। मनोरंजन जगत से जुड़े मुद्दों और समसामयिक विषयों पर लिखने में रुचि। उनसे gagan.gurjar@asianetnews.in संपर्क किया जा सकता है।
बॉलीवुड समाचार
हिंदी में बॉलीवुड समाचार
मनोरंजन समाचार
हिंदी में मनोरंजन समाचार

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Neena Gupta 66 की उम्र में हुईं प्रेग्नेंट? VIRAL PHOTOS पर मच रहा बवाल!
Recommended image2
Vijay vs Trisha Net Worth: विजय के मुकाबले चौंकाने वाली है तृषा की संपत्ति
Recommended image3
3 किलो सोना, करोड़ों का खर्च! जानें कितनी महंगी थी Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda की रॉयल वेडिंग
Recommended image4
Thalapathy Vijay की लाइफ में जिसने मचाई खलबली, उस हसीना की 5 सबसे कमाऊ फिल्में
Recommended image5
Preity Zinta Property Deal: प्रिटी जिंटा ने मुंबई में बेचा लग्जरी फ़्लैट, कीमत कर देगी हैरान!
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved