आमिर खान की 24 साल की बेटी को है 25 कैंडिडेट की जरूरत, जानें कितने मिलेगी सैलरी, कैसे करें अप्लाई

Published : Mar 21, 2021, 03:52 PM IST
आमिर खान की 24 साल की बेटी को है 25 कैंडिडेट की जरूरत, जानें कितने मिलेगी सैलरी, कैसे करें अप्लाई

सार

आमिर खान की बेटी इरा खान ने लोगों को मेंटल हेल्थ के प्रति जादरूक करने के लिए शानदार पहल की है। उन्होंने जॉब वेकेंसी निकाली है, जिसकी पूरी डिटेल उन्होंने अपने इंस्टा स्टोरी पर डाली है। मेंटल हेल्थ से जूझ रहे लोगों की सहायता के लिए इरा ये कदम सराहनीय बताया जा रहा है। 

मुंबई. आमिर खान की बेटी इरा खान ने लोगों को मेंटल हेल्थ के प्रति जादरूक करने के लिए शानदार पहल की है। उन्होंने जॉब वेकेंसी निकाली है, जिसकी पूरी डिटेल उन्होंने अपने इंस्टा स्टोरी पर डाली है। मेंटल हेल्थ से जूझ रहे लोगों की सहायता के लिए इरा ये कदम सराहनीय बताया जा रहा है। आमिर खान की 24 साल की बेटी इरा ने पोस्ट में ये भी बताया है कि ये काम कब शुरू होने वाला है और इच्छुक कैंडिडेट कहां अप्लाई कर सकते हैं। 

इरा को जरूरत है 25 कैंडिडेट्स की 

इरा ने इंस्टा पोस्ट में बताया कि उन्हें 25 इंटर्स की जरूरत है, जो कि मेंटल हेल्थ में लोगों की मदद करने में इंटरेस्ट रखते हों। ये एक महीने की इंटर्नशिप होगी, जिसके लिए कैंडिडेट को पांच हजार रुपए सैलरी भी दी जाएगी। इरा को देशभर के अलग-अलग राज्यों से इंटर्न्स की जरूरत है। इस तरह वो लोग अलग-अलग भाषा बोलने वाले सभी लोगों की मदद कर सकते हैं। इंटर्न का काम जरूरतमंद को कॉल करना और ईमेल के जरिए उनसे संपर्क करना होगा। ये 8 घंटे की शिफ्ट होगी, जो कि 22 मार्च से शुरू हो जाएगी। 

इतना ही नहीं अपनी इंस्टा पोस्ट में इरा ने एक ईमेल एड्रेस भी मेंशन किया है, जिसमें इच्छुक कैंडिडेट इंटर्नशिप के लिए अप्लाई कर सकते हैं। इसके अलावा इरा ने ऐसे लोगों से भी आवेदन मांगे हैं, जो इस काम के लिए मुफ्त में वोलंटियरिंग करने के इंच्छुक हैं। मेंटल हेल्थ से जुड़ा इरा का यह कदम भले ही छोटी सी शुरुआत हो, पर किसी के ल‍िए यह फायदेमंद जरूर साबित होगा। लॉकडाउन के बाद से देश में मानस‍िक रूप से परेशानी का सामना कर रहे लोगों की काफी संख्या सामने आई है। जहां, कुछ लोग अपनी परेशानी खुलकर कह रहे हैं तो वहीं कई लोग अब भी इसे शेयर करने में संकोच महसूस करते हैं।

पिछले साल डिप्रेशन से जुड़ा शेयर किया था वीडियो 

इरा ने प‍िछले साल मेंटल हेल्थ डे के मौके पर एक वीड‍ियो शेयर कर ड‍िप्रेशन से जूझने का जिक्र किया था। उन्होंने बताया था कि वो चार साल से ड‍िप्रेशन से लड़ रही हैं। उन्होंने बताया था कि 'हेलो मैं डिप्रेस्ड हूं। पिछले चार साल से। मैं डॉक्टर को दिखा रही हूं।' 'अभी इस समय बेहतर हूं। इस वीडियो के जरिए इरा कह रही हैं कि वो सभी को अपनी जिंदगी की उस जर्नी पर ले जाने चाहती हैं जहां पर वो डिप्रेशन से एक जंग लड़ रही हैं। वीडियो के अंत में वो एक सवाल छोड़ जाती हैं, मेरे पास सबकुछ है फिर मैं डिप्रेस्ड क्यों हूं?'

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories

Border 2 Collection Day 18: चौंका देगी सनी देओल की फिल्म की तीसरे सोमवार की कमाई!
Valentine Week 2026: इस वेलेंटाइन पार्टनर संग एन्जॉय करें ये 5 बड़ी फिल्में, मिलेगा रोमांस-थ्रिल का तड़का