Kangana Ranaut को 22 दिसंबर से पहले मुंबई पुलिस के सामने होना होगा पेश, जानें क्या है पूरा मामला

Published : Dec 13, 2021, 03:29 PM ISTUpdated : Dec 13, 2021, 03:39 PM IST
Kangana Ranaut को 22 दिसंबर से पहले मुंबई पुलिस के सामने होना होगा पेश, जानें क्या है पूरा मामला

सार

सोमवार को बॉम्बे हाईकोर्ट में कंगना के खिलाफ हुई शिकायत पर सुनवाई हुई है। जिसपर कोर्ट ने अदाकारा को 22 दिसंबर से पहले मुंबई पुलिस में अपना स्टेटमेंट रिकॉर्ड दर्ज करवाने के लिए कहा गया। 

मुंबई. बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत (Kangana Ranaut)अक्सर अपने बयानों को लेकर विवादों में आ जाती हैं। अब तक इनके बेबाक लब की वजह से कई केस दर्ज हो चुके हैं। इसी में एक केस है सिख समुदाय के खिलाफ सोशल मीडिया पर टिप्पणी करना को लेकर। मुबई पुलिस में एक्ट्रेस के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई। अब इस केस पर बॉम्बे हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान कोर्ट ने कंगना को 22 दिसंबर से पहले मुंबई पुलिस में अपना बयान रिकॉर्ड करवाने के लिए कहा है।

सोमवार को बॉम्बे हाईकोर्ट में कंगना के खिलाफ हुई शिकायत पर सुनवाई हुई है। जिसपर कोर्ट ने अदाकारा को 22 दिसंबर से पहले मुंबई पुलिस में अपना स्टेटमेंट रिकॉर्ड दर्ज करवाने के लिए कहा गया। इसके  साथ ही महाराष्ट्र सरकार भी 25 जनवरी तक उसके खिलाफ कोई दंडात्मक कार्रवाई नहीं करने पर सहमत हुई है। दरअसल, जब सरकार ने तीन कृषि कानून वापस लिए थे तो कंगना उसपर भड़क उठी थी। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक विवादित पोस्ट डाला। जिसमें सिख समुदाय के खिलाफ टिप्पणी की गई थी।

कंगना ने सिख समुदाय के लिए जाने क्या कहा था

कंगना ने अपने पोस्ट में लिखा था, 'खालिस्तानी आतंकवादी आज भले ही सरकार का हाथ मरोड़ रहे हो, लेकिन उस महिला (इंदिरा गांधी) को नहीं भूलना चाहिए, जिसने अपनी जूती के नीचे इन्हें कुचल दिया था...उन्होंने इस देश को कितनी भी तकलीफ दी हो… लेकिन अपनी जान की कीमत पर उन्हें मच्छरों की तरह कुचल दिया, मगर देश के टुकड़े नहीं होने दिए। उनकी मृत्यु के दशक के बाद भी, आज भी उसके नाम से कांपते हैं ये, इनको वैसा ही गुरु चाहिए।'

कंगना को भीड़ ने घेरा और माफी मांगने की मांग की

हाल ही में कंगना रनौत की कार को पंजाब के कीरतपुर में भीड़ ने रोक लिया था। उन्होंने किसानों के खिलाफ दिए गए बयानों पर माफी मांगने की मांग की। इस घटना का जिक्र कंगना ने अपने इंस्टाग्राम पर करते हुए कहा कि उनको गालियां दी गई और जान से मारने की धमकी दी गई। उन्होंने बताया कि यह सार्वजनिक रूप से मॉब लिंचिंग है। अगर मेरे पास सुरक्षा नहीं होता तो जाने क्या होता। यहां स्थिति अविश्वसनीय है। क्या मैं एक राजनेता हूं।यह व्यवहार क्या है। ये पहली बार नहीं है जब कंगना के बयान से बवाल मचा है। इससे पहले भी कंगना देश की आजादी से लेकर किसान आंदोलन तक के बारे में विवादित बयान दे चुकी हैं।

और पढ़ें:

KATRINA KAIF की शादी में भाई की जगह 6 बहनों ने निभाई थी ये रस्म, लाल जोड़े में खूबसूरत दिखी दुल्हन

Venkatesh Birthday: अनजाने में भरी थी Karisma Kapoor की मांग, अनाड़ी का रोल करने वाला है इतना पढ़ा-लिखा

Sushmita Sen ने 1994 में पहली बार Miss Universe का पहना था ताज, देखें 27 साल पहले की यादगार तस्वीरें

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories

Dhurandhar 2 Teaser Review: 1.12 मिनट के वीडियो में दिखे 4 बड़े चेहरे, कहानी से भी उठ गया पर्दा
Dhurandhar 2 Teaser Reaction: टीजर देख टूटा फैन्स का दिल, बोले-चूना लगा दिया