Katrina Kaif के बाद अब Shraddha Kapoor की बारी, बातों बातों में मौसी Padmini Kolhapure ने दिए शादी के संकेत

Published : Dec 09, 2021, 02:26 PM IST
Katrina Kaif के बाद अब Shraddha Kapoor की बारी, बातों बातों में मौसी Padmini Kolhapure ने दिए शादी के संकेत

सार

बॉलीवुड में इन दिनों लगातार शादियां हो रही हैं। 9 दिसंबर को कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) और विक्की कौशल (Vicky Kaushal) की शादी के बाद बॉलीवुड में जल्द ही एक और एक्ट्रेस शादी के बंधन में बंध सकती है। इस बात के संकेत खुद एक्ट्रेस की मौसी ने ही दिए हैं। 

मुंबई। बॉलीवुड में इन दिनों लगातार शादियां हो रही हैं। 9 दिसंबर को कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) और विक्की कौशल (Vicky Kaushal) की शादी के बाद बॉलीवुड में जल्द ही एक और एक्ट्रेस शादी के बंधन में बंध सकती है। इस बात के संकेत खुद एक्ट्रेस की मौसी ने ही दिए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कैटरीना की शादी के बाद अब खबरें आ रही हैं कि शक्ति कपूर की बेटी श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) भी जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। लंबे समय से खबरें हैं कि श्रद्धा कपूर मशहूर फोटोग्राफर रोहन श्रेष्ठा (Rohan Shreshtha) को डेट कर रही हैं। दोनों कई बार साथ में नजर भी आ चुके हैं। 

इससे पहले कई रिपोर्ट्स में दावा किया जा चुका है कि श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) जल्द ही रोहन श्रेष्ठा (Rohan Shrestha) के साथ शादी कर सकती हैं। हालांकि, अब इन खबरों पर श्रद्धा कपूर की मौसी पद्मिनी कोल्हापुरे ने भी रिएक्ट किया है। उनके रिएक्शन को देख माना जा रहा है कि श्रद्धा (Shraddha Kapoor) अब जल्द शादी कर सकती हैं। पद्मिनी कोल्हापुरे ने अपना गाना ‘ये गलियां ये चौबारा’ का रिक्रिएट वर्जन लॉन्च किया है। इसमें एक्ट्रेस ने अपनी आवाज दी है। इस गाने को श्रद्धा कपूर ने सोशल मीडिया पर शेयर किया। श्रद्धा कपूर की इस पोस्ट पर उनकी मौसी पद्मिनी कोल्हापुरे ने रिएक्ट करते हुए कहा- ये गाना मैं तुम्हारी और वेदिका की शादी के दिन गाऊंगी। 

श्रद्धा के कजिन और मौसी ने पहले भी दी थी हिंट : 
इससे पहले श्रद्धा कपूर ने एक ब्राइडल फोटोशूट की कुछ तस्वीरें शेयर की थीं। इस पर कमेंट करते हुए उनके कजिन प्रियांक शर्मा ने कहा था कि वो श्रद्धा और रोहन की शादी की खबरों पर कोई कमेंट नहीं करना चाहते। लेकिन शादी एक अच्छा ऑप्शन है। वहीं, श्रद्धा की मौसी पद्मिनी कोल्हापुरे ने कहा था कि दोनों की शादी का सवाल काफी अजीब है लेकिन अगर ऐसा हुआ तो खबर मिल ही जाएगी।

शादी के सवाल पर क्या है शक्ति कपूर की राय : 
शक्ति कपूर ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा- रोहन श्रेष्ठ मेरी बेटी श्रद्धा का फैमिली फ्रेंड है। मैं उसके पिता को बहुत पहले से जानता हूं। रोहन कई बार मेरे घर आ चुका है लेकिन उसने अब तक मुझसे मेरी बेटी श्रद्धा कपूर का हाथ नहीं मांगा है। शक्ति कपूर ने आगे कहा था- अगर श्रद्धा या मेरे बेटे सिद्धांत में से कोई भी मुझसे आकर ये कहता है कि मैंने अपना हमसफर चुन लिया है तो मैं फौरन हां कह दूंगा। मैं भला इससे क्यों इनकार करूंगा। हालांकि, फिलहाल दोनों का फोकस अपने-अपने करियर पर ज्यादा है। 

ये भी पढ़ें -

बेटी श्रद्धा की शादी को लेकर शक्ति कपूर ने तोड़ी चुप्पी, इससे पहले मौसी पद्मिनी कोल्हापुरे ने कही थी ये बात

चेहरे पर लाल धब्बे, फूले गाल और खुले बालों में इस हाल में दिखी Kareena Kapoor, इनके संग मनाई पार्टी

Shatrughan Sinha Birthday:इस कमी के चलते शत्रुघ्न सिन्हा को दामाद नहीं बनाना चाहती थी Sonakshi Sinha की नानी

Katrina Kaif ही नहीं उनके भाई-बहन भी है अपनी-अपनी फील्ड में माहिर, ऐसे तलाकशुदा मां ने पाला बच्चों को

आखिर कैसे शुरू हुई Katrina Kaif-Vicky Kaushal की लव स्टोरी, फेरों से पहले जानें दोनों के रिश्ते की कहानी

Kareena Kapoor ने देर रात गर्लगैंग संग की पार्टी, Malaika Arora और Karisma Kapoor भी मस्ती करती दिखी

Dharmendra Birthday: इतने करोड़ की प्रॉपर्टी के मालिक है धर्मेंद्र लेकिन आज भी खलती है इस बात की कमी

Sharmila Tagore Birthday:जब इस डर के चलते Kareena Kapoor की सास को हटवाने पड़े थे बिकिनी पोस्टर

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

Sunny Leone: ड्रेस ने भरी महफिल सनी लियोनी को किया अनकम्फर्टेबल, फिर काम आई पति की समझदारी
Dhurandhar 2 OTT Release Update: रणवीर सिंह की धुरंधर 2 कब-किस ओटीटी पर होगी रिलीज, पढ़ें डिटेल