
मुंबई. अक्षय कुमार (Akshay Kumar) और कृति सेनन (Kriti Sanon) की फिल्म बच्चन पांडे (Bachchan Pandey) का ट्रेलर शुक्रवार को रिलीज किया गया। अक्षय ने अपने इंस्टाग्राम पर ट्रेलर रिलीज किया है। उन्होंने वीडियो शेयर कर लिखा- धूम धड़ाका रंग पटाखा, आओ बना लो टोली…इस बार बच्चन पांडे ला रहे हैं होली पे गोली !! #SajidNadiadwala’s #BachchhanPaandey, directed by @farhadsamji.3 मिनट 41 सेकंड के ट्रेलर में अक्षय का एकदम डिफरेंट लुक देखने को मिल रहा है। फिल्म का ट्रेलर मारधाड़ और धांसू एक्शन सीन्स से भरा पड़ा है। आपको बता दें कि ये फिल्म 18 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। डायरेक्टर फरहाद की इस फिल्म में जैकलीन फर्नांडिज (Jacqueline Fernandez)और अरशद वारसी ( Arshad Warsi) लीड रोल में है।
गैंगस्टर के रोल में अक्षय कुमार
फिल्म में अक्षय कुमार एक गैंगस्टर के रोल में नजर आ रहे हैं। वहीं, कृति सेनन एक रिपोर्टर का किरदार निभआ रही है। सामने आए ट्रेलर में एक्शन, कॉमेडी, मारधाड़ और दमदार डायलॉग्स सुनने को मिल रहे हैं। बताया जा रहा है कि फिल्म में अक्षय उत्तर प्रदेश से ताल्लुक रखने वाले गैंगस्टर बच्चन पांडे के रोल में हैं। पत्रकार बनीं कृति उनके लिए एक फिल्म प्लान करती हैं, फिर हीरो जुर्म की दुनिया को छोड़ता है कि नहीं, उस पर कहानी आगे बढ़ती है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो ये साउथ की फिल्म'जिगरथंडा का रीमेक है। ट्रेलर रिलीज होते ही फैन्स क्रेजी हो गए हैं। एक ने लिखा- हमारे अक्की भैया आ गए। एक अन्य ने लिखा- व्हॉट अ ग्रेट एंट्री अक्षय कुमार। एक ने लिखा- बॉलीवुड का गॉडफादर आ गया है।
- अक्षय कुमार फिलहाल फिल्म ओएमजी 2 और रामसेतु की शूटिंग में बिजी है। इसके अलावा अक्षय रक्षाबंधन, सिंड्रैला, डबल एक्स एल, ड्राइविंग लाइसेंस, राउडी राठौर 2, सेल्फी, गोरखा में नजर आने वाले है। वे आखिरी बार डायरेक्टर आनंद एल राय की फिल्म अतरंगी रे में सारा अली खान और धनुष के साथ नजर आए थे।
- बात कृति सेनन के वर्कफ्रंट की करें तो उनके पास भी फिल्मों की लाइन लगी है। वे बच्चन पांडे के अलावा भेड़िया, गणपत, आदि पुरुष, हीरोपंती 2, शहजादा, सेकंड इनिंग्स में नजर आएंगी। इन फिल्मों में वे टाइगर श्रॉफ, वरुण धवन, प्रभास, राजकुमार राव के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी।
ये भी पढ़ें
Giaa Manek Birthday: एक हरकत ने बिगाड़ दिया था 'गोपी बहू' का सबकुछ, धरी रह गई सारी उम्मीदें
Nalini Jaywant Birthday:खूबसूरती में मधुबाला को टक्कर देती थी 50 के दशक की ये हीरोइन
Farhan Akhtar- Shibani Dandekar की मेहंदी सेरिमनी की धूम,पीले ड्रेस में पहुंचीं शबाना आजमी
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।