अक्षय कुमार ने भूमि पेडनेकर को ऐसे किया बर्थडे विश, मजेदार फोटो शेयर कर लिखी अजीबोगरीब बात

Published : Jul 18, 2021, 06:40 PM IST
अक्षय कुमार ने भूमि पेडनेकर को ऐसे किया बर्थडे विश, मजेदार फोटो शेयर कर लिखी अजीबोगरीब बात

सार

भूमि पेडनेकर 32 साल की हो गई है। उनका जन्म 18 जुलाई 1989 को मुंबई में हुआ था। अक्षय कुमार ने भूमि को मजेदार अंदाज में बर्थडे विश किया। उन्होंने एक फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर की है। इसमें उनके साथ भूमि नजर आ रही हैं, जिसमें अक्षय अजीबो-गरीब एक्सप्रेशन्स देते दिख रहे हैं। 

मुंबई. भूमि पेडनेकर (Bhumi Pednekar) 32 साल की हो गई है। उनका जन्म 18 जुलाई 1989 को मुंबई में हुआ था। भूमि ने यूं तो ज्यादा फिल्मों में काम नहीं किया है। लेकिन उन्होंने जितनी भी फिल्में की, उन सभी में उनकी कमाल की अदाकारी देखने को मिली। वे इन दिनों अक्षय कुमार (Akshay Kumar) के साथ फिल्म रक्षाबंधन की शूटिंग में बिजी है। ऐसे में अक्षय ने भूमि को मजेदार अंदाज में बर्थडे विश किया। उन्होंने एक फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर की है। इसमें उनके साथ भूमि नजर आ रही हैं, जिसमें अक्षय अजीबो-गरीब एक्सप्रेशन्स देते दिख रहे हैं। उन्होंने लिखा- अपनी ओर से बर्थडे गर्ल को हंसाने की पूरी कोशिश कर रहा हूं। उन्हें पूरा विश्वास हो गया है कि वो एक साल और बड़ी हो गई हैं, लेकिन परेशान मत हो भूमि, उम्मीद है कि तुम समझदार भी हो रही हो। जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं।


भूमि ने ऐसे दिया जवाब
अक्षय कुमार के इस कैप्शन और फोटो पर फैन्स के साथ ही कई सेलेब्स भी भूमि को विश कर रहे हैं। अक्षय के इस पोस्ट पर भूमि ने भी रिएक्ट किया। भूमि ने कमेंट में लिखा- सर, आप बहुत प्योर हो। इसके साथ ही भूमि ने दिल का इमोजी भी बनाया है। 


इस फिल्म में आएंगे नजर
बता दें कि जल्दी ही रक्षाबंधन में अक्षय कुमार और भूमि एक साथ नजर आएंगे। अक्षय और भूमि इससे पहले फिल्म टॉयलेट एक प्रेम कथा में नजर आ चुके हैं। वहीं, भूमि ने दुर्गामती में लीड रोल निभाया, जिसे अक्षय ने को-प्रोड्यूस किया था। 


अक्षय कुमार के प्रोजेक्ट्स
हाल ही में अक्षय की फिल्म बेल बॉटम की रिलीज डेट का एलान हुआ है, फिल्म 27 जुलाई को थिएटर्स में रिलीज होगी। बता दें कि अक्षय सूर्यवंशी, पृथ्वीराज, रक्षा बंधन, बच्चन पांडे, रामसेतु, अतरंगी रे जैसी फिल्मों में नजर आएंगे। इनमें से कुछ फिल्मों रिलीज के लिए तैयार है। 

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories

Dhurandhar 2 Budget पर नहीं होगा यकीन, रणवीर सिंह की मूवी की रिलीज से पहले लगी लॉटरी!
Dhurandhar 2: टीजर के बाद इस एक्ट्रेस की एंट्री से बढ़ा क्रेज, क्या फर्स्ट पार्ट का भी रिकॉर्ड तोड़ेगी फिल्म