
मुंबई. बॉलीवुड इंडस्ट्री में इस वक्त अक्षय कुमार (Akshay Kumar) ही एक ऐसे स्टार है, जिसके पास सबसे ज्यादा फिल्में हैं। वे बैक टू बैक अपनी फिल्मों की शूटिंग पूरी कर रहे हैं। इसी बीच अक्षय से जुड़ी एक खबर सामने आ रहा है। रिपोर्ट्स की मानें तो तमिल ब्लॉकबस्टर फिल्म सूररई पोटरु (Soorarai Pottru) का हिंदी रीमेक काफी समय से सुर्खियों में बना हुआ है। ऐसी कई रिपोर्ट्स आई हैं कि अजय देवगन (Ajay Devgn), ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan), जॉन अब्राहम (John Abraham) और अक्षय कुमार इसके हिंदी रीमेक में लीड रोल प्ले करेंगे। लेकिन आखिरकार ये फिल्म अक्षय की ही झोली में आकर गिर गई, अब वो इस फिल्म में काम करने वाले हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो अक्षय पिछले साल से ही मेकर्स के साथ इस फिल्म को लेकर चर्चा कर रहे थे और उन्होंने मौखिक सहमति भी दे दी थी। बता दें कि तमिल फिल्म का निर्देशन करने वाली सुधा कोंगारा प्रसाद भी बॉलीवुड रीमेक का निर्देशन करेंगी।
सबसे ज्यादा डिमांड में अक्षय कुमार
इंडस्ट्री में इन दिनों अक्षय की सबसे ज्यादा डिमांड है। वे इस वक्त करीब 11 फिल्मों पर काम कर रहे हैं। जो 2022-23 में रिलीज होगी। इनमें से कुछ फिल्में तो रिलीज के लिए भी तैयार है। आपको बता दें कि अक्षय कुमार की मोस्ट अवेटेड फिल्म बच्चन पांडे 18 मार्च को रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में उनके साथ कृति सेनन लीड रोल में है। बता दें कि इस फिल्म अक्षय गैंगस्टार का रोल प्ले कर रहे हैं, जो एक एक्टर बनने की ख्वाहिश रखता है। वहीं, वे यशराज फिल्म्स की बायोग्राफिकल ड्रामा फिल्म पृथ्वीराज में सम्राट पृथ्वीराज चौहान के रोल में नजर आएंगे। इस फिल्म को चंद्रप्रकाश द्विवेदी निर्देशित कर रहे हैं। मिस इंडिया रह चुकी मानुषी छिल्लर फिल्म में अक्षय के साथ नजर आएंगी।
- अभिषेक शर्मा की फिल्म रामसेतु की शूटिंग इन दिनों चल रही है। इस फिल्म में अक्षय एक आर्कियोलॉजिस्ट के रोल में नजर आएंगे। फिल्म में जैकलीन फर्नाडिज और नुसरत बरूचा लीड रोल में है। बता दें कि वे फिल्म राम सेतु के लिए एक खतरनाक अंडर वाटर सीक्वेंस शूट करने वाले है। रिपोर्ट्स की मानें तो इस सीक्वेंस के लिए मेकर्स ने इंटरनेशनल क्रू को हायर किया है।
- अक्षय कुमार फिलहाल फिल्म ओएमजी 2 और रामसेतु की शूटिंग में बिजी है। इसके अलावा अक्षय रक्षाबंधन, सिंड्रैला, डबल एक्स एल, ड्राइविंग लाइसेंस, राउडी राठौर 2, सेल्फी, गोरखा में नजर आने वाले है। वे आखिरी बार डायरेक्टर आनंद एल राय की फिल्म अतरंगी रे में सारा अली खान और धनुष के साथ नजर आए थे।
ये भी पढ़ें
तो क्या एक साथ स्क्रीन शेयर करते दिखेंगे Salman- Shahrukh और Hrithik Roshan, इस फिल्म में आएंगे नजर
Bigg Boss 15 Grand Finale: Rakhi Sawant ने सरेआम पति रितेश को किया Lip Lock, Viral हो रहीं तस्वीरें
Shruti Haasan Birthday: जब ब्वॉयफ्रेंड के साथ ब्रेकअप के बाद बिखर गई थी जिदंगी, लग गई थी गंदी लत
Ram Lakhan @ 33: अब ऐसे दिखने लगे फिल्म के स्टार्स, किसी के पास नहीं है काम की कमी तो कोई है गुमनाम
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।