- Home
- Entertainment
- Other Entertainment News
- Bigg Boss 15 Grand Finale: Rakhi Sawant ने सरेआम पति रितेश को किया Lip Lock, Viral हो रहीं तस्वीरें
Bigg Boss 15 Grand Finale: Rakhi Sawant ने सरेआम पति रितेश को किया Lip Lock, Viral हो रहीं तस्वीरें
मुंबई. एंटरटेनमेंट क्वीन राखी सावंत (Rakhi Sawant) जब से बिग बॉस से बाहर आई हैं, सुर्खियों में बनी हुई हैं। अपने पति रितेश के साथ वो कभी डिनर करती दिखाई दे रही हैं। तो कभी जिम में पसीना बहाती हुई। लेकिन इस बार राखी सांवत ने कुछ ऐसा किया जिसे देखकर हर कोई हैरान रह गया। बिग बॉस फिनाले की शूटिंग के दौरान अदाकारा अपने पति रितेश के साथ नजर आईं। इस दौरान वो अपने पति रितेश पर जमकर प्यार लुटाती नजर आईं। उन्होंने रितेश सरेआम लिप लॉक (Lip Lock) भी किया। आइए नीचे देखते हैं राखी सावंत और उनके पति रितेश का सरेआम रोमांस...

पीले रंग के घाघरा चोली पहने राखी सावंत बेहद ही हसीन लग रही थी। वहीं उनके पति ने भी पीले रंग का आउटफिट पहने हुए दिखे। दोनों बिग बॉस के फिनाले में परफॉर्मेंस देने वाले हैं।
सेट के बाहर राखी सावंत और उनके पति रितेश को देखकर पैपराजी ने घेर लिया। दोनों को बधाई दी। इस दौरान राखी सावंत ने रितेश को किस कर लिया।
राखी सावंत मीडिया के सामने रितेश से किस की डिमांड की। हालांकि रितेश इस दौरान हिचकिचाते नजर आए। लेकिन राखी नहीं मानी और उन्हें लिप लॉक कर लिया। वो भी एक बार नहीं दो बार।
इसके साथ ही राखी सावंत रितेश के साथ डांस भी करती दिखाई दीं। बिग बॉस के घर में झगड़ा करने वाला कपल बाहर रोमांस करता नजर आया। जिसे देखकर लोग खुश भी हुए।
राखी सांवत पहली बार बिग बॉस घर के अंदर अपने पति रितेश से दुनिया को रूबरू कराई। इससे पहले वो बताती थी कि उन्होंने शादी कर ली। लेकिन कभी अपने पति के बारे में किसी को बताया नहीं और ना ही तस्वीर दिखाई।
कई बार तो रितेश ने राखी को डांट भी दिया था। जिसकी वजह से एक्ट्रेस रोती नजर आईं। लेकिन सलमान को रितेश की ये हरकत पसंद नहीं आई और वीकेंड के वार में उन्हें खूब फटकारा था।
हाल ही में लाइव वोटिंग में राखी सावंत को कम वोट मिलने की वजह से बेघर होना पड़ा था। बिग बॉस में वाइल्ड कार्ड के जरिए एंट्री लेने वाली राखी ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया।
और पढ़ें:
आम्रपाली दुबे और Nirahua ने बारिश में अपनी हॉट अदाएं दिखा फैंस को किया मदहोश, देखें Viral Video
Bigg Boss 15 Finale: पैंट में पेशाब से लेकर गालीगलौच तक, जब घटिया हरकतों पर उतर आए ये 8 कंटेस्टेंट
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।