हरी साड़ी, मांग टीका और टकटकी लगाए किसी को देखती नजर आई Alia Bhatt, सामने आया RRR से फर्स्ट लुक

आलिया भट्ट 28 साल की हो गई है। उनका जन्म 15 मार्च, 1993 को हुआ था। आलिया के जन्मदिन पर फिल्म आरआरआर (RRR) से उनका लुक रिवील किया गया है। उनके इस लुक को फैन्स खूब पसंद कर रहे हैं। फैन्स के साथ ही साथ सेलेब्स भी उनकी तारीफ कर रहे हैं। सामने आए लुक में आलिया सीता के अवतार में नजर आ रही है। हरे रंग की साड़ी, मांग टीका, माथे पर बिंदी लगाए वे किसी को टकटकी लगाएं देखती नजर आ रही है। आलिया ने अपने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर की है। इस फोटो के उन्होंने कैप्शन लिखा- सीता। साथ ही #RRR लिखा है। 

Asianet News Hindi | Published : Mar 15, 2021 7:27 AM IST / Updated: Mar 15 2021, 01:26 PM IST

मुंबई. आलिया भट्ट (Alia Bhatt) 28 साल की हो गई है। उनका जन्म 15 मार्च, 1993 को हुआ था। बीती रात उनके जन्मदिन के मौके पर धमाकेदार पार्टी हुई, जिसमें कई सेलेब्स शामिल हुए। आलिया के बर्थडे पर इस पार्टी का आयोजन फिल्ममेकर करन जौहर (Karan Johar)  ने अपने घर पर किया था। आलिया के जन्मदिन पर फिल्म आरआरआर (RRR) से उनका लुक रिवील किया गया है। उनके इस लुक को फैन्स खूब पसंद कर रहे हैं। फैन्स के साथ ही साथ सेलेब्स भी उनकी तारीफ कर रहे हैं। सामने आए लुक में आलिया सीता के अवतार में नजर आ रही है। हरे रंग की साड़ी, मांग टीका, माथे पर बिंदी लगाए वे किसी को टकटकी लगाएं देखती नजर आ रही है। आलिया ने अपने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर की है। इस फोटो के उन्होंने कैप्शन लिखा- सीता। साथ ही #RRR लिखा है। 


बता दें कि इससे पहले आलिया ने इस बात की जानकारी दी थी कि उनके जन्मदिन पर फिल्म आरआरआर से उनका लुक रिवील किया जाएगा। एसएस राजामौली की इस फिल्म से वे अपना तेलुगु डेब्यू कर रही हैं। आलिया ने 14 मार्च को जो फोटो शेयर किया था उसमें वे एक ब्लैक शेडेड जगह पर बैठी हुई दिख रही थीं और उनके सामने एक मूर्ति थी। इस फोटो को शेयर करते हुए आलिया ने बताया कि उनका पूरा लुक कल यानी सोमवार को जारी किया जाएगा।


बता दें कि आरआरआर में जूनियर एनटीआर, अजय देवगन और राम चरण नजर आएंगे। फिल्म के कुछ पोस्टर, मोशन पोस्टर और टीजर अभी तक रिवील हो चुके हैं। बता दें कि फिल्म इसी साल 13 अक्टूबर को रिलीज होगी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 'आरआरआर' को तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम के थिएट्रिकल राइट्स के लिए कुल मिलाकर 348 करोड़ रुपए का ऑफर मिला है। फिल्म डीवीवी एंटरटेनमेंट्स के बैनर तले बन रही है। यह फिल्म 1920 के दशक के क्रांतिकारियों अल्लूरी सीतारामा राजू और कोमाराम भीम की लाइफ पर बेस्ड है।

Share this article
click me!