रणबीर के बर्थडे पर कपूर फैमिली संग एक ही फ्रेम में दिखीं आलिया भट्ट, बहन रिद्धिमा ने ऐसे किया विश

रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) आज (28 सितंबर) अपना 39वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। इस मौके पर उनकी गर्लफ्रेंड आलिया भट्ट (Alia Bhatt) कपूर फैमिली के साथ एक ही फ्रेम में नजर आईं। दरअसल, रणबीर को बर्थडे विश करने के लिए उनकी बड़ी बहन रिद्धिमा कपूर (Riddhima Kapoor) ने कुछ फोटोज शेयर की हैं। इनमें से एक फोटो में रणबीर कपूर अपनी मां नीतू कपूर, बहन रिद्धिमा, भांजी और आलिया भट्ट के साथ एक ही फ्रेम में दिख रहे हैं। 

Asianet News Hindi | Published : Sep 28, 2021 9:20 AM IST / Updated: Sep 28 2021, 02:51 PM IST

मुंबई। रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) आज (28 सितंबर) अपना 39वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। इस मौके पर उनकी गर्लफ्रेंड आलिया भट्ट (Alia Bhatt) कपूर फैमिली के साथ एक ही फ्रेम में नजर आईं। दरअसल, रणबीर को बर्थडे विश करने के लिए उनकी बड़ी बहन रिद्धिमा कपूर (Riddhima Kapoor) ने कुछ फोटोज शेयर की हैं। इनमें से एक फोटो में रणबीर कपूर अपनी मां नीतू कपूर, बहन रिद्धिमा, भांजी और आलिया भट्ट के साथ एक ही फ्रेम में दिख रहे हैं। वहीं एक अन्य फोटो में रणबीर अपनी मां नीतू और बहन रिद्धिमा के साथ मुस्कुराते हुए नजर आ रहे हैं। 

 

रणबीर कपूर की बड़ी बहन रिद्धिमा कपूर ने अपने भाई को खास अंदाज में बर्थडे विश करते हुए लिखा- मेरे रॉकस्टार भाई के लिए, यहां आपको जन्मदिन की ढेर सारी बधाई देती हूं। हम आपसे बहुत प्यार करते हैं। वहीं, नीतू कपूर ने भी बेटे रणबीर कपूर को बर्थडे विश किया। नीतू कपूर ने एक पुरानी फोटो शेयर की है, जिसमें वो अपने बेटे रणबीर के अलावा होने वाली बहू आलिया भट्ट, बेटी रिद्धिमा और दामाद भरत साहनी के साथ नजर आ रही हैं। इस फोटो को शेयर करते हुए नीतू कपूर ने लिखा- जन्मदिन मुबारक हो मेरे दिल की धड़कन। ढेर सारा प्यार और आशीर्वाद।

बता दें कि रणबीर कपूर फिलहाल अपनी लेडीलव यानी आलिया भट्ट के साथ जोधपुर में हैं। 2 दिन पहले यानी 26 सितंबर को दोनों यहां स्पॉट हुए थे। माना जा रहा है कि रणबीर इस बार अपना बर्थडे आलिया के साथ यहीं सेलिब्रेट करने वाले हैं। वहीं कुछ रिपोर्ट्स में यह भी कहा जा रहा है कि रणबीर और आलिया जोधपुर में ही शादी करने वाले हैं और इसी के लिए वेडिंग वेन्यू देखने पहुंचे थे। 

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अगर कोरोना नहीं आता तो दोनों अब तक शादी के बंधन में बंध चुके होते। एक इंटरव्यू में रणबीर कपूर ने कहा था- अगर लॉकडाउन नहीं होता तो शादी का प्लान कब का सील हो चुका होता। मैं अपनी जिंदगी के उस गोल को जल्द से जल्द पूरा करना चाहता हूं। वर्क फ्रंट की बात करें तो आलिया और रणबीर जल्द ही अयान मुखर्जी की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में साथ नजर आने वाले हैं। इसके अलावा रणबीर कपूर शमशेरा में दिखेंगे तो आलिया भट्ट जल्द ही गंगूबाई काठियावाड़ी और RRR जैसी फिल्मों में नजर आएंगी। 

ये भी पढ़ें- आमिर खान ने तलाक क्या दिया ऐसी हो गई पत्नी किरण राव की हालत, सफेद हो गए बाल, पहचानना हुआ मुश्किल

ये भी पढ़ें- पति के जेल से छूटने के बाद निकले शिल्पा शेट्टी के जज्बात, जिंदगी के एक बड़े फैसले को लेकर हुईं कन्फ्यूज

ये भी पढ़ें- आखिर किससे छुपते-छुपाते सलमान खान पहुंचे मुंबई, हैट-मास्क लगाए तेजी से चलते आए नजर, इन्हें भी देखा गया

ये भी पढ़ें- तो क्या यहां 7 फेरे लेकर कपूर खानदान की बहू बनेंगी आलिया भट्ट, BF रणबीर संग तलाश रही वेडिंग डेस्टिनेशन

ये भी पढ़ें- उस रात नशे में धुत लड़खड़ाते हुए श्रीदेवी के कमरे में घुस गए थे संजय दत्त, कांप गई थी उस मंजर को देख

Share this article
click me!