- Home
- Entertainment
- Bollywood
- पति के जेल से छूटने के बाद निकले शिल्पा शेट्टी के जज्बात, जिंदगी के एक बड़े फैसले को लेकर हुईं कन्फ्यूज
पति के जेल से छूटने के बाद निकले शिल्पा शेट्टी के जज्बात, जिंदगी के एक बड़े फैसले को लेकर हुईं कन्फ्यूज
मुंबई। पोर्नोग्राफी केस (Pornography Case) में शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) के पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा (Raj Kundra) की हाल ही में जमानत हो गई और वो 62 दिन बाद जेल से छूट कर अपने घर पहुंच गए हैं। जेल से छूटने के बाद राज कुंद्रा का तो कोई रिएक्शन नहीं आया लेकिन उनकी पत्नी शिल्पा शेट्टी ने सोशल मीडिया पर अपनी बात रखी है। पति की जमानत के फौरन बाद भी शिल्पा का रिएक्शन आया था और अब एक बार फिर उन्होंने इंस्टा स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर करते हुए अपनी बात रखी है। अपने हर एक फैसले के जिम्मेदार हम खुद होते हैं..

शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) ने अपनी पोस्ट में जिंदगी के सबसे बड़े और अहम फैसले को लेकर बात कही है। शिल्पा ने एक किताब में छपे कोट की फोटो शेयर की है, जिसका टाइटल है Depending on ourselves यानी खुद पर निर्भर होना।
इस पोस्ट में लिखा है- कठिन दौर को फेस किया। चरित्र वाला शख्स खुद पर निर्भर रहता है। वो खुद अगले कदम से जुड़ा फैसला लेता है। अपने हर फैसले की जिम्मेदारी लेता है और उन फैसलों को अपना मानता है।
शिल्पा शेट्टी ने जो पोस्ट शेयर की है उसमें आगे लिखा है- आखिर में हम खुद ही हर उस चीज के लिए जिम्मेदार होते हैं, जिसे हम चुनते या नहीं चुनते हैं। अगर हम किस्मतवाले हैं तो हमें दोस्तों और परिवार वालों का साथ मिलता है, लेकिन कुछ मौकों पर हमें उनके लिए डिसीजन और जिम्मेदारी लेनी पड़ती है।
शिल्पा ने आगे कहा- सही है या गलत, ये हम पर निर्भर करता है। हम एक गहरी सांस लेते हैं और लोगों से मिली सलाह पर ध्यान देते हैं। अपने निजी अनुभवों के बारे में सोचते हैं और फिर वही करते हैं जो हमें सबसे बेहतर लगता है। अगर चीजें ठीक हो जाती हैं तो हम राहत की सांस लेते हैं और अगर नहीं ठीक होती तो हम खुद उसकी जिम्मेदारी लेकर आगे बढ़ जाते हैं।
शिल्पा शेट्टी ने आगे कहा- मुझे कई लोगों की राय और सपोर्ट मिला लेकिन आखिर में मुझे लगा कि ये बात मुझ पर निर्भर करती है कि अपनी जिंदगी के अहम फैसले मैं खुद लूं। इसके साथ ही शिल्पा ने 'This or That' वाला स्टीकर भी लगाया है। शिल्पा की बातों से लगता है कि वो अपनी लाइफ में किसी न किसी फैसले को लेकर कन्फ्यूज हैं।
इससे पहले राज कुंद्रा की जमानत के बाद शिल्पा ने एक पोस्ट शेयर की थी। अपनी इंस्टा स्टोरी पर शिल्पा ने इंद्रधनुष की फोटो के साथ एक राइटर को कोट करते हुए लिखा था- इंद्रधनुष का अस्तित्व ये बताने के लिए है कि एक बुरे तूफान के बाद भी खूबसूरत चीजें हो सकती हैं।
राज कुंद्रा जब जेल में थे तो शिल्पा शेट्टी ने एक स्टेटमेंट जारी किया था, जिसमें उनका कहना था कि मैंने अब तक इस मामले (पोर्न केस) में कोई टिप्पणी नहीं की है और आगे भी चुप ही रहूंगी। वक्त के साथ सच्चाई एक न एक दिन खुद सामने आ जाएगी।
शिल्पा शेट्टी ने अपने बयान में लिखा था- पिछले कुछ दिन मेरे लिए बेहद चुनौतियों से भरे रहे हैं। हम पर चारों तरफ से अफवाहें और आरोप लग रहे हैं। मेरे शुभचिंतकों के साथ ही मीडिया ने भी मेरे बारे में कई उल्टी-सीधी बातें कही हैं। इतना ही नहीं, मेरे साथ मेरी फैमिली को भी बुरी तरह ट्रोल किया गया। खैर, इन सब पर मेरा स्टैंड यही है कि मैंने अब तक इस मामले पर कुछ नहीं कहा है और आगे भी चुप ही रहूंगी। इसलिए मुझे लेकर झूठी बातें न फैलाएं।
शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा को मुंबई क्राइम ब्रांच ने 19 जुलाई को पोर्न फिल्में बनाने के आरोप में गिरफ्तार किया था। इसके बाद उन्हें 14 दिन की ज्यूडिशियल कस्टडी में भेज दिया गया था। बता दें कि राज कुंद्रा पर अश्लील कंटेंट बनाने और उन्हें Hotshots नाम के ऐप पर अपलोड करने के साथ ही कई स्ट्रगलिंग एक्ट्रेसेस को ब्लैकमेल करने के भी आरोप हैं।
ये भी पढ़ें- मलाइका अरोड़ा अच्छी तरह से जानती है कैसे दी जाती है बोल्डनेस में दूसरों को मात, ये PHOTOS हैं गवाह
ये भी पढ़ें- करीना कपूर की स्किन का बदला रंग देख चौंक गए सभी, चेहरे से लेकर हाथ-पांव तक सब दिख रहे ऐसे, PHOTOS
ये भी पढ़ें- Bold Dresses of the Week: ट्रांसपेरेंट गाउन में दिखीं मलाइका तो अधखुली पैंट में नजर आई उर्फी जावेद
ये भी पढ़ें- जिसके लिए इस एक्टर ने पत्नी को दिया था धोखा बाद में उसी ने मारी ठोकर, वापस लौटे तो फैमिली ने भी नहीं अपनाया
ये भी पढ़ें- हेमा मालिनी को नहीं मिला धर्मेंद्र संग रहने का ज्यादा मौका, अभी भी इस घर में रहती है अकेली, जो दिखता है ऐसा
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।