Allu Arjun की ‘पुष्पा पार्ट वन’ इस दिन OTT पर हिंदी में होगी रिलीज, मेकर्स ने किया बड़ा ऐलान

अब मेकर्स ने फिल्म ‘पुष्पा: द राइज़’को हिंदी में ओटीटी पर रिलीज करने का फैसला लिया है। जिसे सुनकर फैंस में खुशी की लहर फैल गई है।अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा 17 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज़ की जा चुकी है। पुष्पा हिंदी रिलीज के बाद से अबतक 80.48 करोड़ रुपये की कमाई कर चुकी है।

Asianet News Hindi | Published : Jan 10, 2022 5:27 PM IST / Updated: Jan 10 2022, 11:01 PM IST

मुंबई. साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) की फिल्म ‘पुष्पा: द राइज' पार्ट वन (Pushpa: The Rise) बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रखा है। अभी तक इस मूवी ने 350 करोड़ का बिजनेस कर लिया है। अब अल्लू अर्जुन की मूवी को ओटीटी पर रिलीज की गई है।    ‘पुष्पा पार्ट वन’को अमेजन प्राइम पर रिलीज की गई है। लेकिन  फिल्म को हिंदी नहीं बल्कि तमिल, तेलुगू, मलयालम और कन्नड़ भाषाओं में रिलीज़ किया गया था। जिसके बाद हिंदी भाषीय फैन्स काफी उदास थे। अब मेकर्स ने फिल्म ‘पुष्पा: द राइज़’को हिंदी में ओटीटी पर रिलीज करने का फैसला लिया है। जिसे सुनकर फैंस में खुशी की लहर फैल गई है।

मेकर्स अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा: द राइज़’के हिंदी में 14 जनवरी को प्राइम वीडियो ओटीटी पर रिलीज करने जा रहे हैं। अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा 17 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज़ की जा चुकी है। पुष्पा हिंदी रिलीज के बाद से अबतक 80.48 करोड़ रुपये की कमाई कर चुकी है।

Latest Videos


ऐसी है पुष्पा की कहानी 
फिल्म पुष्पा (Pushpa) के डायरेक्टर सुकुमार हैं। अल्लू अर्जुन के साथ उनकी जोड़ी पहले भी हिट रही है। दोनों ने इससे पहले 2004 में आर्या और 2009 में उसी का सीक्वेल आर्या-2 लेकर आए थे। अल्लू-सुकुमार अब 14 साल बाद 'पुष्पा द राइज स्टार' में साथ आए हैं। बता दें कि यह फिल्म चंदन के इलीगल बिजनेस पर बनी है, जिसमें पुष्प राज (अल्लू अर्जुन) मजदूरी करते-करते इस धंधे में आ जाता है। बाद में अल्लू अर्जुन चंदन तस्कर के खिलाफ जंग लड़ते हैं। तस्करी के धंधे में माफिया के साथ पुलिस और राजनेता सबकी मिलीभगत को दिखाया गया है। फिल्म में रश्मिका मंदाना ने एक मजदूर लड़की का किरदार निभाया है, जिसे पुष्प राज चाहने लगता है। 

ट्रेलर भी हो गया था हिट 
बॉक्स ऑफिस इंडिया की रिपोर्ट की मानें तो पुष्पा के ट्रेलर ने 24 घंटों के अंदर व्यूज के मामले में टॉलीवुड की कई बड़ी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया था। इसे कुछ घंटों में ही 20 मिलियन से ज्यादा लोगों ने देख लिया था। टॉलीवुड इंडस्ट्री का ये 24 घंटों के अंदर दूसरा सबसे ज्यादा देखा गया ट्रेलर है। पुष्पा से आगे केवल बाहुबली 2 का ट्रेलर है, जिसे ज्यादा व्यूज मिले थे। वहीं, फिल्म वकील साब को 18.05 मिलियन व्यूज, साहो को 12.33 मिलियन और अखंड़ा को 10.49 मिलियन व्यूज मिले थे।

और पढ़ें:

Malaika Arora से अब मिल पाएंगे Arjun Kapoor, अर्जुन समेत कपूर परिवार हुआ कोरोना निगेटिव

मांग में सिंदूर और माथे पर बिंदिया लगाकर Sapna Choudhary ने साड़ी में दिखाएं दिलकश अंदाज, वायरल हुए फोटोज

कौन हैं एक्टर सिद्धार्थ जो Saina Nehwal को लेकर आ गए चर्चा में, महिला आयोग ने लिया संज्ञान

Read more Articles on
Share this article
click me!

Latest Videos

नवादा में क्यों दलितों पर टूटा दंबंगों का कहर, स्वाहा हो गए 80 से ज्यादा घर । Bihar Nawada News
नक्सली सोच से लेकर भ्रष्टाचार के जन्मदाता तक, PM Modi ने जम्मू में कांग्रेस को जमकर सुनाया
'तिरुपति के प्रसाद में जानवरों की चर्बी', Chandra Babu Naidu के बयान पर बवाल
Akhilesh Yadav LIVE: माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की प्रेस वार्ता
हरियाणा BJP संकल्प पत्र की 20 बड़ी बातें: अग्निवीर को पर्मानेंट जॉब-महिलाओं को 2100 रु.