आखिरकार अमिताभ बच्चन ने किया राजू श्रीवास्तव को याद, बोले- मेरी आवाज सुनकर उन्होंने आंख खोली और फिर चले गए

सभी जानते हैं कि राजू श्रीवास्तव के लिए अमिताभ बच्चन 'भगवान' से कम नहीं थे। कई मौकों पर राजू ने उनके प्रति अपना प्यार भी जताया था। अब राजू के निधन के बाद अमिताभ ने अपने ब्लॉग पर उनका जिक्र किया है।

Akash Khare | Published : Sep 22, 2022 4:08 PM IST / Updated: Sep 22 2022, 09:44 PM IST

एंटरटेनमेंट डेस्क. मशहूर कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव अब हमारे बीच नहीं रहे। उनके निधन के बाद से अब तक कई बड़े एक्टर्स और पॉलिटिशियंस उनके निधन पर दुख प्रकट कर चुके थे पर सभी को उनके फेवरेट एक्टर अमिताभ बच्चन के रिएक्शन का इंतजार था। आखिरकार गुरुवार शाम अमिताभ बच्चन ने उन्हें याद किया। अमिताभ ने अपने ब्लॉग पर बिना नाम लिए राजू श्रीवास्तव को याद किया और उनसे जुड़ी एक खास बात शेयर की। बता दें कि राजू अमिताभ बच्चन को अपना भगवान मानते थे। अमिताभ को देखकर ही उन्होंने एक्टर बनने का फैसला किया था और उनकी कॉपी करके ही उन्होंने अपने करियर की शुरुआत की थी।

यह भी पढ़ें:  राजू श्रीवास्तव के अंतिम संस्कार की तस्वीरें कर देंगी आपकी आंखें नम, चेहरा देखने की कोशिश करती रहीं पत्नी शिखा

Latest Videos

 मैंने उनके लिए वॉइस नोट भेजा, उसने आंख खोली भी
अमिताभ ने राजू के नाम का जिक्र किए बिना अपने ब्लॉग पर लिखा, 'एक और कलीग, फ्रेंड और क्रिएटिव आर्टिस्ट हमें छोड़कर चला गया। अचानक एक बीमारी हुई और वे समय से पहले चले गए .. उनकी रचनात्मकता का समय पूरा होने से पहले ही। प्रत्येक दिन सुबह मैं उनके परिजनों से उनकी जानकारी लेता था। उन्हें सलाह दी गई थी कि उनकी स्थिति को जगाने के लिए एक आवाज भेजें। मैंने वैसा किया भी। उनके घर वालों ने वह आवाज उसी स्थिति में उसके कानों में चलाई भी.. मेरी आवाज सुनकर उसने एक बार अपनी आंख खोली .. और फिर .. चला गया ..'

यह भी पढ़ें: राजू श्रीवास्तव के निधन के बाद पहली बार सोशल मीडिया पर आईं बेटी अंतरा, जानिए किसको और क्यों कहा शुक्रिया

वो अब भगवान की प्रसन्नता का कारण होगा
अमिताभ ने आगे लिखा, 'उनका सेंस ऑफ टाइमिंग और उनके बोलचाल का हास्य हमारे साथ रहेगा। वो अनोखा,  ओपन फ्रैंक और हास्य से भरा हुआ था .. वह अब स्वर्ग से मुस्कुराता है और भगवान के साथ भी उनकी प्रसन्नता का कारण होगा।'

सोशल मीडिया यूजर्स ने बताया था अमिताभ को मतलबी
वहीं इससे पहले अमिताभ को राजू श्रीवास्तव के निधन पर कोई रिएक्शन न देने पर सोशल मीडिया पर ट्रोल भी किया गया। अमिताभ ने पूरे डेढ़ दिन तक राजू के लिए ना ही कोई ट्वीट किया और ना ही उनसे संबंधित कोई सोशल मीडिया पोस्ट शेयर किया। ऐसे में राजू और खुद अमिताभ के फैंस हैरान थे। कुछ सोशल मीडिया यूजर्स तो अमिताभ से नाराज होकर उन्हें स्वार्थी बता रहे थे। इसे लेकर एक यूजर ने कमेंट किया था, 'सर आपके प्रति पूरा सम्मान है पर आपने राजू श्रीवास्तव के लिए अभी तक कुछ कहा या लिखा क्यों नहीं? वो आपको अपना भगवान मानते थे।' वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, 'राजू आपको अपनी इंस्पिरेशन मानते थे और आप तो ऐसे व्यवहार कर रहे हैं जैसे उनको जानते ही नहीं। वाकई आप बहुत मतलबी हैं।'

और पढ़ें...

ब्लू शॉर्ट ड्रेस में शनाया कपूर ने बिखेरा जलवा, शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान ने किया यह कमेंट

New Trailer Released: परिवार संभालती दिखीं माधुरी दीक्षित, सोनाक्षी और हुमा ने की बड़े साइज पर बात

बिकिनी पहना तो घर में मचा था बवाल, अब सनी लियोन को टक्कर देती है शाहरुख खान की यह ऑनस्क्रीन बेटी

 

Read more Articles on
Share this article
click me!

Latest Videos

Haryana New CM: 'मैं शपथ लेता हूं' #Shorts
जानें कहां विसर्जित होंगी Ratan Tata की अस्थियां, क्या थी उनकी अंतिम इच्छा?
नेतागिरी बाहर दिखाओ...डॉ. ने लगा दी सांसद जी की क्लास #Shorts #uttarpradesh
करवाचौथ पर बन रहा 5 राजयोग, 5 राशियों की महिलाओं के लिए होगा लकी । Karwa Chauth 2024
6 बदलाव घटा देंगे Breast Cancer का खतरा #Shorts