
एंटरटेनमेंट डेस्क। कॉमेडी संसार का सबसे बड़ा नाम राजू श्रीवास्तव अब हमारे बीच नहीं रहे। राजू श्रीवास्तव ने 58 साल की उम्र में दिल्ली एम्स में अंतिम सांस ली। वे अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनके फैंस में शोक की लहर दौड़ गई है। उनके करोड़ो फैंस में सदी के महानायक अमिताभ बच्चन भी शुमार हैं। कई मौके पर वे राजू श्रीवास्तव की और उनके कॉमिक टाइमिंग की खुलकर तारीफ कर चुके हैं। ऐसे कई मौके आए हैं, जब राजू श्रीवास्तव ने अवार्ड शो में बिग बी की मिमिक्री की, एक दो मौके पर बच्चन फैमिली के लोग भी अवार्ड शो में मौजूद थे। हालांकि अमिताभ बच्चन ने इस पर कभी कोई आपत्ति नहीं जताई, एक अवार्ड शो के दौरान राजू श्रीवास्तव ने अमिताभ बच्चन की मौजूदगी में ही कह दिया था, कि सर आप तो हमारे अन्नदाता हैं, आपकी मिमिक्री करके हम अपना घर चलाते हैं।
अमिताभ बच्चन करते हैं राजू श्रीवास्तव को बेहद पसंद
वहीं अमिताभ बच्चन का विशेष स्नेह राजू श्रीवास्तव को मिला है। राजू की जैसे तबियत बिगड़ने की जानकारी बिगबी को मिली थी, उन्होंने अपना एक ऑडियो मैसेज हॉस्पिटल में भर्ती राजू श्रीवास्तव तक पहुंचाया। बताया जाता है कि ये मैसेज बार-बार राजू श्रीवास्तव को सुनाया गया,जिसमें अमिताभ राजू श्रीवास्तव को उठने के लिए कह रहे हैं।
शोले के सीन पर बनाए कॉमिक आयटम
अमिताभ बच्चन की शोले फिल्म देखने के बाद वे इस फिल्म के फैन हो गए थे। बॉलीवुड के महानायक की एक्टिंग का असर उन पर ऐसा पड़ा, कि राजू ने उनके जैसा, उठना, बैठना बोलना शुरू कर दिया था। वहीं राजू श्रीवास्तव द्वारा अमिताभ बच्चन की मिमिक्री करने पर पहली बार 50 रुपये मिले थे।
रामू की शोले पर किए आयटम से बटोरी थी प्रशंसा
राजू स्टैंड अप कॉमेडी के जरिए लोगों को हंसाते रहे हैं। कई स्टेज शो और टीवी रियलिटी शो में राजू श्रीवास्तव लोगों को हंसा हंसाकर लोटपोट कर चुके हैं। राजू श्रीवास्तव ने शोले फिल्म के सीन को रिक्रिएट किया, उन्होंने रामगोपाल वर्मा की आग फिल्म के सीन को कॉमेडी अंदाज़ में पेश किया था, जो बेहद पसंद किया गया था। दरअसल राजू श्रीवास्तव ने अमिताभ को गब्बर के रूप में इमेज़न करते हुए, डायलॉग डिलेवरी की थी। उनकी इस ज़बरदस्त कॉमेडी पर अवार्ड शो में मौजूद तमाम सेलेब्रिटी पेट पकड़कर हंसे थे।
राजू के बड़े फैन हैं कपिल शर्मा
राजू श्रीवास्तव ऑन स्पॉट कॉमेडी के लिए विख्यात रहे हैं। उनकी कॉमिक टाइमिंग के दीवाने तो कपिल शर्मा भी हैं। जब वो कपिल के शो में पहुंचे तो उनकी कॉमेडी को कपिल शर्मा ने ऑडियंस के बीच बैठकर एंजॉय किया था।
और पढ़ें...
वायरल SEX CLIP पर हुआ सवाल तो उतर गया 'कच्चा बादाम' गर्ल का चेहरा, फिर भड़कते हुए दिया यह जवाब
नशे में धुत दिखे 'जग घूमया' के सिंगर राहत फ़तेह अली खान, अपने ही दिवंगत चाचा का उड़ा गए मजाक
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।