
मुंबई। चंकी पांडे (Chunky Pandey) की बेटी अनन्या पांडे (Ananya Pandey) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। उनके वीडियो और फोटोज अक्सर वायरल होती रहती हैं। हाल ही में अनन्या मुंबई में एक स्टूडियो के बाहर नजर आईं। इस दौरान अनन्या ब्लू डेनिम और टॉप में बेहद ग्लैमरस नजर आ रही थीं। अनन्या ने स्टूडियो के बाहर मीडिया को कई पोज दिए। इस दौरान उनकी फोटो खूब वायरल हो रही है, जिस पर लोग जमकर कमेंट्स कर रहे हैं।
एक शख्स ने अनन्या के वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा- इसे कहते हैं रियल स्ट्रगल। एक और शख्स बोला- इसको देखकर तो मीम्स ही याद आते हैं। एक शख्स ने तंज कसते हुए कहा- मास्क निकालने में इन्हें काफी संघर्ष करना पड़ा। वहीं एक यूजर ने लिखा- हवा का झोंका उड़ा ले जाएगा इसे।
बता दें कि अनन्या पांडे ने हाल ही में कॉस्मोपॉलिटन इंडिया के लिए फोटोशूट करवाया है। इस फोटोशूट की कवर फोटो उन्होंने सोशल मीडिया पर भी शेयर की थी। इस फोटो में अनन्या ने बिकिनी टॉप और ट्राउजर्स पहना था। फोटो शेयर करते हुए अनन्या ने लिखा था- शुगर एंड स्पाइस एंड एवरीथिंग नाइस।
आखिरी बार इस फिल्म में दिखी थीं अनन्या :
बता दें कि अनन्या पांडे आखिरी बार फिल्म 'खाली-पीली' में नजर आई थीं। इसमें उनके साथ ईशान खट्टर भी थे। इस फिल्म के बाद दोनों साथ में वेकेशन एन्जॉय करने मालदीव भी गए थे। वहीं वर्क फ्रंट की बात करें तो अनन्या पांडे जल्द ही शकुन बत्रा की अनटाइटल्ड फिल्म में नजर आने वाली हैं। इसमें उनके साथ सिद्धांत चतुर्वेदी और दीपिका पादुकोण भी काम कर रहे हैं। इसके अलावा अनन्या पांडे फिल्म लाइगर में साउथ के सुपरस्टार विजय देवरकोंडा के साथ भी नजर आएंगी।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।