'बंटवारा 1947' के ट्रेलर लॉन्च पर शबाना आजमी ने बताया कि एक सीन की शूटिंग के दौरान उन्हें लगा जैसे उनकी गरिमा छिन गई हो। उस मुश्किल पल में सनी देओल का साथ मिला। शूटिंग की घटना का जिक्र करते हुए दोनों एक्टर भावुक नजर आएं।
सनी देओल की अपकमिंग मूवी 'बंटवारा 1947' का टेलर 28 जुलाई को रिलीज कर दिया गया। रिलीज के साथ ही यह वायरल हो गया और लोगों का कहना है कि यह मूवी 'गदर' की तरह ब्लॉकबस्टर होगा। इस मूवी में अहम भूमिका निभा रहीं वेटरन एक्ट्रेस शबाना आजमी ने शूटिंग का एक अनुभव शेयर किया। उन्होंने बताया कि 'बंटवारा 1947' के एक सीन की शूटिंग करना उनके करियर का सबसे मुश्किल पल था।
'विलेन ने कुर्ता फाड़ दिया, खुद को अपमानित महसूस किया'
फिल्म के ट्रेलर लॉन्च के दौरान उन्होंने कहा कि एक सीन की शूटिंग करते वक्त उन्हें ऐसा महसूस हुआ जैसे उनकी गरिमा पूरी तरह छिन गई हो। शबाना आजमी ने बताया कि ट्रेलर में उस सीन की एक झलक भी दिखाई गई है, जिसमें विलेन उनके साथ बदसलूकी करता है और उनका कुर्ता फाड़ देता है। उन्होंने कहा,
'एक इंसान के तौर पर मैंने खुद को बेहद अपमानित और असहाय महसूस किया। उस पल ऐसा लगा जैसे मेरी पूरी गरिमा छिन गई हो।'
सीन खत्म होते ही सनी देओल ने ओढ़ाया दुपट्टा
शबाना ने आगे बताया कि सीन खत्म होने के बाद को-स्टार सनी देओल तुरंत उनके पास आए और अपने हाथों से उनके कंधों पर दुपट्टा ओढ़ाया। उन्होंने कहा कि उस पल सनी उनके लिए सिर्फ को-स्टार नहीं रहे, बल्कि बेटे की तरह उनका सहारा बन गए।
उन्होंने कहा कि उस पल मैंने सनी को गले से लगा लिया और कहा कि थैक गॉड तुम थे यहां मुझे बचाने के लिए।
सनी ने कहा शबाना के साथ काम करते हुए लगा मां-बेटा हैं साथ
वहीं, सनी ने फिल्म की शूटिंग के अपने अनुभव शेयर करते हुए कहा, 'मैंने शबाना आजमी के साथ पहली बार काम किया है और मुझे बहुत अच्छा लगा। ऐसा बिल्कुल नहीं लगा कि हम एक्टिंग कर रहे हैं। ऐसा महसूस हुआ जैसे हमारा रिश्ता मां और बेटे का हो। यही इस फिल्म की सबसे बड़ी खूबसूरती है। जैसा कि मैंने अपने पोस्ट में भी लिखा था, मैं इस फिल्म को अपनी मां और दुनिया की सभी माताओं को समर्पित करता हूं।'
और पढ़ें: सनी देओल ने बताया अपना पाकिस्तान कनेक्शन! सुनाई बंटवारे के दर्द की इमोशनल कहानी
'बंटवारा 1947' को बताया आज के दौर की रिलेवेंट फिल्म
शबाना आजमी ने फिल्म की तारीफ करते हुए कहा कि
'बंटवारा 1947' आज के समय में बेहद रिलेवेंट फिल्म है। उनके मुताबिक यह सिर्फ भारत-पाकिस्तान विभाजन की कहानी नहीं, बल्कि इंसानियत, सेंसिटिविटी और रिश्तों की अहमियत को भी सामने लाती है।
14 अगस्त 2026 को रिलीज होगी 'बटवारा 1947'
राजकुमार संतोषी के निर्देशन में बनी 'बंटवारा 1947' में सनी देओल, प्रीति जिंटा, शबाना आजमी, करण देओल और अली फजल अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। आमिर खान प्रोडक्शंस के बैनर तले बनी यह फिल्म 14 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
इसे भी पढ़ें: सनी देओल ने बताया अपना पाकिस्तान कनेक्शन! सुनाई बंटवारे के दर्द की इमोशनल कहानी
