
मुंबई. अनिल कपूर (Anil kapoor) की बेटी और सोनम कपूर (Sonam Kapoor) की छोटी बहन रिया कपूर (Rhea Kapoor) शनिवार (14 अगस्त) को शादी के बंधन में बधंने जा रही है। रिया अपने लॉन्ग टाइम ब्वॉयफ्रेंड करण बूलानी (Karan Boolani) के साथ 7 फेरे लेगी। पिंकविला की रिपोर्ट्स की मानें तो अनिल कपूर की बेटी की शादी उनके जुहू स्थित घर पर ही होगी। कपूर फैमिली ने शादी को पूरी तरह से सीक्रेट रखा है। शादी में सिर्फ खास दोस्त और परिवारवाले ही शामिल होंगे। अनिल के घर की कुछ फोटोज वायरल हो रही है, जिसमें देखा जा सकता है कि उनके घर को लाइटिंग से सजाया गया है। रिपोर्ट्स की मानें तो शादी समारोह का आयोजन 2-3 दिन तक चलेगा।
पिछले 2-3 दिन से अनिल कपूर के घर पर ज्यादा चहल-पहल दिख रही थी। वहीं, सोनम कपूर, आनंद आहूजा और कपूर फैमिली के मेंबर्स भी टाउन में शादी की तैयारी में जुटे नजर आए थे। हालांकि, यह किसी को पता नहीं था कि अनिल कपूर के घर फिर से शहनाई बजने वाली है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो कोरोना की वजह से कपूर फैमिली लैविश शादी से करने बच रही है।
13 साल से रिलेशनशिप में
आपको बता दें कि सोनम कपूर की बहन रिया पिछले 13 साल से करण बूलानी के साथ रिलेशनशिप में है। हालांकि, दोनों ने कभी पब्लिकली या सोशल मीडिया इस बात को शो नहीं किया कि दोनों के बीच क्या रिश्ता है। वैसे, करण अक्सर कपूर फैमिली के फंक्शन्स में नजर आते रहे हैं। बता दें कि करण डायरेक्टर हैं और उन्होंने आयशा और'वेकअप सिड जैसी फिल्मों में बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर काम किया है। इसके साथ ही करण कई फिल्मों और शोज में डायरेक्शन, प्रोडक्शन और डबिंग का काम भी कर चुके हैं। फिल्म आयशा में दौरान ही रिया और करण का अफेयर शुरू हुआ था। वहीं, रिया की बात करें तो वे भी प्रोड्यूसर है। उन्होंने Aisha (2010), Khoobsurat (2014) and Veere Di Wedding (2018) जैसी फिल्मों को प्रोड्यूसर किया है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।