13 साल के रिश्ते पर लगेगी मुहर, लॉन्गटाइम ब्वॉयफ्रेंड के साथ 7 फेरे लेगी अनिल कपूर की छोटी बेटी

अनिल कपूर की बेटी और सोनम कपूर की छोटी बहन रिया कपूर शनिवार (14 अगस्त) को शादी के बंधन में बधंने जा रही है। रिया अपने लॉन्ग टाइम ब्वॉयफ्रेंड  करण बूलानी के साथ 7 फेरे लेगी। 

Asianet News Hindi | Published : Aug 14, 2021 2:06 AM IST

मुंबई. अनिल कपूर (Anil kapoor) की बेटी और सोनम कपूर (Sonam Kapoor) की छोटी बहन रिया कपूर (Rhea Kapoor) शनिवार (14 अगस्त) को शादी के बंधन में बधंने जा रही है। रिया अपने लॉन्ग टाइम ब्वॉयफ्रेंड  करण बूलानी (Karan Boolani) के साथ  7 फेरे लेगी। पिंकविला की रिपोर्ट्स की मानें तो अनिल कपूर की बेटी की शादी उनके जुहू स्थित घर पर ही होगी। कपूर फैमिली ने शादी को पूरी तरह से सीक्रेट रखा है। शादी में सिर्फ खास दोस्त और परिवारवाले ही शामिल होंगे। अनिल के घर की कुछ फोटोज वायरल हो रही है, जिसमें देखा जा सकता है कि उनके घर को लाइटिंग से सजाया गया है। रिपोर्ट्स की मानें तो शादी समारोह का आयोजन 2-3 दिन तक चलेगा।


पिछले 2-3 दिन से अनिल कपूर के घर पर ज्यादा चहल-पहल दिख रही थी। वहीं, सोनम कपूर, आनंद आहूजा और कपूर फैमिली के मेंबर्स भी टाउन में शादी की तैयारी में जुटे नजर आए थे। हालांकि, यह किसी को पता नहीं था कि अनिल कपूर के घर फिर से शहनाई बजने वाली है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो कोरोना की वजह से कपूर फैमिली लैविश शादी से करने बच रही है। 

Latest Videos


13 साल से रिलेशनशिप में
आपको बता दें कि सोनम कपूर की बहन रिया पिछले 13 साल से करण बूलानी के साथ रिलेशनशिप में है। हालांकि, दोनों ने कभी पब्लिकली या सोशल मीडिया इस बात को शो नहीं किया कि दोनों के बीच क्या रिश्ता है। वैसे, करण अक्सर कपूर फैमिली के फंक्शन्स में नजर आते रहे हैं। बता दें कि करण डायरेक्टर हैं और उन्होंने आयशा और'वेकअप सिड जैसी फिल्मों में बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर काम किया है। इसके साथ ही करण कई फिल्मों और शोज में डायरेक्शन, प्रोडक्शन और डबिंग का काम भी कर चुके हैं। फिल्म आयशा में दौरान ही रिया और करण का अफेयर शुरू हुआ था। वहीं, रिया की बात करें तो वे भी प्रोड्यूसर है। उन्होंने Aisha (2010), Khoobsurat (2014) and Veere Di Wedding (2018) जैसी फिल्मों को प्रोड्यूसर किया है। 

Share this article
click me!

Latest Videos

इजरायल या ईरान? जानें दोनों देशों में कौन है सबसे ज्यादा ताकतवर, किसके पास कितना हथियार?
Congress LIVE: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने हरियाणा के चरखी दादरी में जनता को संबोधित किया
दुश्मनों पर काल बनकर क्यों कहर बरपा रहा इजराइल, ये हैं वो 15 वजह
LIVE: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम 2024 में भाग लिया
Congress LIVE: अभिषेक सिंघवी और श्री जयराम रमेश द्वारा कांग्रेस पार्टी की ब्रीफिंग।