योगी सरकार के मंत्री के अनपढ़ वाले बयान पर डायरेक्टर ने साधा निशाना, बोला चलो एक ढोंग खत्म हुआ

Published : Jan 30, 2020, 12:54 PM IST
योगी सरकार के मंत्री के अनपढ़ वाले बयान पर डायरेक्टर ने साधा निशाना, बोला चलो एक ढोंग खत्म हुआ

सार

दरअसल, सोशल मीडिया पर योगी सरकार के मंत्री जयकुमार जैकी का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें वो किसी स्कूल में बच्चों को संबोधित कर रहे हैं। वीडियो में उन्हें कहते देखा जा सकता है कि समाज में पढ़े-लिखे लोग गलत तरीके का माहौल पैदा करते हैं।

मुंबई. 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' जैसी फिल्मों को डायरेक्ट करने वाले एक्टर और डायरेक्टर अनुराग कश्यप ने अक्सर सामाजिक मुद्दों पर अपनी राय रखते हैं। इसकी वजह से कभी-कभी वो ट्रोलर्स के निशाने पर भी आ जाते हैं। ऐसे में एक बार फिर से वो अपने एक बयान को लेकर चर्चा में आ गए हैं। इस बार उन्होंने योगी सरकार के मंत्री के अनपढ़ वाले बयान पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि चलो एक ढोंग तो खत्म हुआ।

अनुराग कश्यप ने किया ये ट्वीट

अनुराग कश्यप ने योगी सरकार के मंत्री के बयान पर निशाना साधते हुए एक ट्वीट किया और उसमें उन्होंने लिखा, 'इंजिनियरों से गाय पकड़वाते हैं रैली में, शिक्षकों से मेक अप करवाते हैं सामूहिक विवाह में, बाक़ी सब वैसे ही ठप है। और अब तो मान भी रहे हैं की पढ़ाई लिखाई का कोई फ़ायदा नहीं। चलो एक ढोंग तो खत्म हुआ।' डायरेक्टर के ट्वीट के बाद सोशल मीडिया यूजर्स के तरह-तरह के रिएक्शन आने शुरू हो गए। इसमें कोई उनकी बात से सहमत हो रहा है तो कोई डायरेक्टर को भी अनपढ़ ही बता रहा है। 

 

योगी सरकार के मंत्री का ये वीडियो हो रहा वायरल 

दरअसल, सोशल मीडिया पर योगी सरकार के मंत्री जयकुमार जैकी का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें वो किसी स्कूल में बच्चों को संबोधित कर रहे हैं। वीडियो में उन्हें कहते देखा जा सकता है कि समाज में पढ़े-लिखे लोग गलत तरीके का माहौल पैदा करते हैं। राज्यमंत्री ने बच्चों से कहा कि लीडर को पढ़ा-लिखा होने की जरूरत नहीं है। वे कहते हैं कि वो भी मंत्री ही हैं। उनके पास निजी सचिव होता है, स्टाफ होता है, विभाग होता है, उसके विभागाध्यक्ष होते हैं। जयकुमार जैकी ने बच्चों से कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ किसको क्या बनना है, ये पहले ही तय करना चाहिए। इससे अपना लक्ष्य प्राप्त करने में आसानी रहती है। वे कहते हैं कि उन्होंने पढ़ाई के दौरान ही अपना लक्ष्य तय कर चुके थे। उन्हें नेता बनना था, इसलिए पढ़ाई के समय से ही अपने भीतर एक लीडर के गुण शामिल करने लगे थे।

जयकुमार जैकी आगे कहते हैं कि उन्हें जेल नहीं चलानी है, जेल तो जेल अधीक्षक को चलानी है। जेलर बैठते हैं, उन्हें चलानी है। उन्हें तो जेल में यह देखना है कि खाना अच्छा बनना चाहिए। जेल का प्रबंध अच्छा होना चाहिए। राज्यमंत्री ने कहा कि नेता विजनरी होना चाहिए। नेता के ज्ञान का उसकी डिग्री से कोई मतलब नहीं है।

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories

Anurag Kashyap को खटकने लगी The Kerala Story 2, ट्रेलर का दिया ऐसा रिव्यू
Dhurandhar 2 VS Toxic: राम गोपाल वर्मा ने बताया कौन समझ रहा दर्शकों को मूर्ख?