Chakda Xpress Teaser Out : नामुमकिन को मुमकिन करने की कहानी बताएगी Anushka Sharma की ये फिल्म

Published : Jan 06, 2022, 09:44 AM ISTUpdated : Jan 06, 2022, 10:15 AM IST
Chakda Xpress Teaser Out : नामुमकिन को मुमकिन करने की कहानी बताएगी  Anushka Sharma की ये फिल्म

सार

पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान झूलन गोस्वामी की बायोपिक पर बनी फिल्म चकड़ा एक्सप्रेस का टीजर रिलीज हो गया है। इसमें अनुष्का शर्मा लीड रोल प्ले कर रही है। बता दें कि फिल्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी। 

मुंबई. पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान झूलन गोस्वामी (Jhulan Goswami) की बायोपिक पर बनी फिल्म चकड़ा एक्सप्रेस (Chakda Xpress) का टीजर रिलीज हो गया है। इसमें अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) लीड रोल प्ले कर रही है। ये फिल्म विश्व क्रिकेट के इतिहास में सबसे तेज महिला तेज गेंदबाजों में से एक की लाइफ जर्नी पर आधारित है। फिल्म में दिखाया है कि अपने एकमात्र सपने को पूरा करने राजनीति का शिकार होने और बाधाएं आने के बावजूद कैसे एक गेंदबाज अपनी मंजिल को पाने में सफल होती है। टीजर में झूलन बनी अनुष्का कहता है आज जर्सी पर अपना नाम बना लिया कल पहचान भी बना लेगा। बता दें कि अनुष्का शर्मा और उनके भाई कर्णेश शर्मा की क्लीन स्लेट फिल्मज द्वारा निर्मित फिल्म चकड़ा एक्सप्रेस को प्रोसित रॉय ने डायरेक्ट किया है। बता दें कि फिल्म 'चकड़ा एक्सप्रेस' नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी। अनुष्का ने फिल्म का टीजर अपने इंस्टाग्राम पर शेयर कर लंबी चौड़ी पोस्ट भी लिखी है।


स्पेशल फिल्म है मेरे लिए- अनुष्का
अनुष्का शर्मा ने फिल्म की टीजर शेयर करते हुए लिखा- ये वास्तव में एक स्पेशल फिल्म है क्योंकि ये सही मायने में एक बड़े बलिदान की कहानी है। चकड़ा एक्सप्रेस पूर्व भारतीय कप्तान झूलन गोस्वामी के जीवन और समय से प्रेरित है और ये महिला क्रिकेट की दुनिया में आंखें खोलने वाली होगी। ऐसे समय में जब झूलन ने क्रिकेटर बनने और अपने देश को दुनियाभर में गौरवान्वित करने का फैसला किया, महिलाओं के लिए खेल खेलने के बारे में सोचना भी मुश्किल था। ये फिल्म कई उदाहरणों की एक नाटकीय रीटेलिंग है, जिसने उनके जीवन और महिला क्रिकेट को भी आकार दिया।


नहीं मिला उतना सपोर्ट
उन्होंने लिखा- सपोर्ट सिस्टम से लेकर सुविधाओं तक, खेल खेलने से लेकर स्थिर आय तक, यहां तक ​​कि क्रिकेट में भविष्य बनाने तक - भारत की महिलाओं ने क्रिकेट को एक पेशे के रूप में अपनाने के लिए बहुत कम प्रेरित किया। झूलन का क्रिकेट करियर एक संघर्षपूर्ण और बेहद अनिश्चित क्रिकेट करियर रहा और वो अपने देश को गौरवान्वित करने के लिए प्रेरित रहीं। उन्होंने इस रूढ़ी को बदलने कोशिश की कि महिलाएं भारत में क्रिकेट खेलकर अपना करियर नहीं बना सकतीं। उन्होंने ये भी कोशिश की कि अगली पीढ़ी की लड़कियों के लिए बेहतर खेल का मैदान हो। उनका जीवन इस बात का उदाहरण है कि जुनून और दृढ़ता किसी भी स्थिति में विजय दिला सकती है। अभी बहुत काम किया जाना बाकी है और हमें उन्हें सर्वश्रेष्ठ के साथ सशक्त बनाना है ताकि भारत में महिलाओं के लिए खेल फल-फूल सके।


झूलन और उनकी टीम को सलाम
उन्होंने आगे लिखा- भारत में महिला क्रिकेट में क्रांति लाने के लिए हम सभी को झूलन और उनकी टीम के साथियों को सलाम करना चाहिए। ये उनकी कड़ी मेहनत, जुनून और महिला क्रिकेट पर ध्यान आकर्षित करने का अपराजित मिशन है, जिसने आने वाली पीढ़ियों के लिए चीजों को बदल दिया है। एक महिला के तौर पर मुझे झूलन की कहानी सुनकर गर्व हुआ और उनके जीवन को दर्शकों और क्रिकेट प्रेमियों के सामने लाने की कोशिश करना मेरे लिए सम्मान की बात है।  हमें अपनी महिला क्रिकेटरों को उनका हक देना होगा। झूलन की कहानी वास्तव में भारत में क्रिकेट के इतिहास में एक शानदार कहानी है और फिल्म उनकी भावना का उत्सव है।

 

ये भी पढ़ें
Somy Ali ने Salman Khan के पेरेंट्स को लेकर किया चौंकाने वाला खुलासा, बताया किस वजह से हुआ था ब्रेकअप

Bindiya Goswami Birthday: गोलमाल की एक्ट्रेस को आज भी है पति से इतनी बड़ी शिकायत, घर से भाग इनसे की दूसरी शादी

AR Rahman Birthday: पढ़ने में बेहद कमजोर ए आर रहमान करना चाहते थे सुसाइड, एक फकीर ने बदल दी जिंदगी

Bigg Boss 15: एक गेम ने खोल दी तेजस्वी प्रकाश की पोल, ब्रश करने और नहाने से दूर भागती हैं अदाकारा

Pawan Singh Birthday: कभी ऐसे दिखते थे पवन सिंह, अब लोग एक्टर को कहते हैं भोजपुरी फिल्मों का Salman Khan

इतने करोड़ की मालकिन हैं Pushpa की एक्ट्रेस Rashmika Mandanna, एक फिल्म के लिए लेती हैं इतनी फीस

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

कौन सी हैं रणवीर सिंह की 7 टॉप वीकेंड ओपनर फिल्में, लिस्ट में इस No. पर 'धुरंधर' का नाम
आ रहा आमिर खान की उस ब्लॉकबस्टर का सीक्वल, जिसने 2009 में मचाया था भौकाल