अपूर्व अग्निहोत्री शादी के 18 साल बाद बने पिता, फोटो के साथ शेयर किया बेबी गर्ल का नाम

Published : Dec 03, 2022, 07:06 PM ISTUpdated : Dec 03, 2022, 07:35 PM IST
अपूर्व अग्निहोत्री शादी के 18 साल बाद बने पिता, फोटो के साथ शेयर किया बेबी गर्ल का नाम

सार

अपूर्व अग्निहोत्री  ने अपनी पत्नी और बेटी की तस्वीरों का एक सेट पोस्ट किया है। इसके साथ उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा, यह बर्थडे मेरे जीवन का सबसे खास जन्मदिन बन गया क्योंकि भगवान ने हमें अब तक का सबसे खास, अविश्वसनीय, अद्भुत, चमत्कारी उपहार दिया है।

एंटरेटनमेंट डेस्क, Apoorva Agnihotri became father after 18 years of marriage । एक्टर अपूर्व अग्निहोत्री और उनकी वाइफ एक्ट्रेस शिल्पा सकलानी ने हाल ही में अपने पहले बच्चे का स्वागत किया है। अपूर्व ने शुक्रवार को अपना जन्मदिन मनाया था उन्होंने ने इंस्टाग्राम पर पिता बनने और एक बेबी गर्ल के जन्म की सूचना दी है।  उन्होंने कहा कि यह उनकी लाइफ का सबसे खास जन्मदिन था। अपूर्व ने यह भी खुलासा किया कि उन्होंने अपनी बेटी का नाम ईशानी कानू अग्निहोत्री रखा है।

अपूर्व ने पत्नी- बेटी की तस्वीरें की पोस्ट

अपूर्व ने अपनी पत्नी और बेटी की तस्वीरों का एक कोलॉज पोस्ट किया है। इसके साथ उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा, यह बर्थडे मेरे जीवन का सबसे खास जन्मदिन बन गया क्योंकि भगवान ने हमें अब तक का सबसे खास, अविश्वसनीय, अद्भुत, चमत्कारी उपहार दिया है। बेहद आभार और अपार खुशी के साथ शिल्पा और मैं अपनी प्यारी बेटी ईशानी कानू अग्निहोत्री को इंट्रोड्यूस कराना चाहते हैं। कृपया अपना प्यार और आशीर्वाद दें.. ओम नमः शिवाय।”

 

 

फैंस ने किए जमकर कॉमेन्ट
कमेंट सेक्शन में अपूर्वा और शिल्पा को ढेर सारी शुभकामनाएं दी गई हैं। किश्वर मर्चेंट ने लिखा, "Omg मैं बहुत खुश हूं, आप लोगों को बधाई।"  अनुपमा एक्टर तस्नीम नेरुकर ने लिखा, “Omg ….. मैं कितनी अद्भुत खबर सुन रही हूं। शिल्पा और अपूर्वा को बधाई और ईशानी को ढेर सारा प्यार और आशीर्वाद । 

फिल्मों,टीवी पर निभाए अहम किरदार

अपूर्वा और शिल्पा ने 2004 में देहरादून में शादी की थी। उनकी शादी के 18 साल बाद अपनी बेटी का स्वागत किया। इस जोड़ी ने कुछ टीवी शो में साथ काम किया है और बिग बॉस और नच बलिए जैसे रियलिटी शो में भी पार्टीसिपेट किया है। अपूर्व ने परदेस, कसूर, हम हो गए आपके फिल्मों में अहम किरदार अदा किए हैं। 
ये भी पढ़ें- 

Box Office Report : आयुष्मान खुराना की 'एन एक्शन हीरो' ने पहले दिन की इतनी कमाई
Red Sea International Film Festival : करीना कपूर के साथ सैफ अली खान इस तरह आए नज़र, देखें
सलमान खान के शो को लेकर अशनीर ग्रोवर का बड़ा दावा, बोले- Bigg Boss में सिर्फ फेल लोग जाते हैं
3 करोड़ फीस लेने वाली जान्हवी कपूर अब 65 करोड़ के लग्जरी घर की मालकिन, गृह प्रवेश किया

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories

Dhurandhar 2 Teaser Out: कैसा है रणवीर सिंह की धुरंधर 2 का टीजर, 1.12 मिनट में मचा डाली तबाही
Ranveer Singh Dhurandhar 2 Look: रणवीर सिंह का ‘धुरंधर 2’ लुक देख फैंस बोले- अब होगी असली तबाही