अर्जुन कपूर ने खरीदी मर्सडीज की नई लग्जरी कार, कीमत इतनी कि उसमें आप खरीद सकते हैं शानदार घर

Published : Sep 08, 2021, 07:31 PM IST
अर्जुन कपूर ने खरीदी मर्सडीज की नई लग्जरी कार, कीमत इतनी कि उसमें आप खरीद सकते हैं शानदार घर

सार

अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) ने हाल ही में एक लग्जरी कार खरीदी है। इससे पहले इसी कार को उनके सबसे करीबी दोस्त रणवीर सिंह ने खरीदा था। दरअसल, अर्जुन कपूर ने मर्सिडीज मेबैक जीएलएस600 एसयूवी (Mercedes-Maybach GLS600 SUV) कार खरीदी है। 

मुंबई। अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) ने हाल ही में एक लग्जरी कार खरीदी है। इससे पहले इसी कार को उनके सबसे करीबी दोस्त रणवीर सिंह ने खरीदा था। दरअसल, अर्जुन कपूर ने मर्सिडीज मेबैक जीएलएस600 एसयूवी (Mercedes-Maybach GLS600 SUV) कार खरीदी है। उनकी इस कार का कलर ब्लू है।  हाल ही में अर्जुन कपूर को एक शूट लोकेशन के बाहर देखा गया था, जहां वो अपनी नई कार के साथ नजर आए थे।

 

अर्जुन कपूर की इस नई लग्जरी कार की सबसे खास बात इसका नंबर है। जी हां, अर्जुन की कार का नंबर MH-02 F-02911 है, जो उनके पिता बोनी कपूर के बर्थडे 29 दिसंबर और बहन अंशुला के बर्थडे 11 नवंबर की तारीख है। बता दें कि अर्जुन कपूर की इस कार की कीमत 2.43 करोड़ रुपए है। कार में वो सभी लग्जरी फैसिलिटीज और फीचर्स हैं, जो इस लेवल की कार में होते हैं। बता दें कि अर्जुन कपूर की कार की जितनी कीमत है, उसमें एक बेहतरीन घर खरीदा जा सकता है। 

ये है कार की खासियत : 
अर्जुन की इस नई मर्सिडीज-मेबैक जीएलएस600 कार को खूबसूरत लुक देने के लिए क्रोम इक्विपमेंट्स लगे हैं। कार में 4-लीटर का V8 इंजन है, जो ट्विन-टर्बोचार्ज्ड है। इस कार में मेबैक GLS600 की विशेषताओं के मुताबिक इंजन और गियरबॉक्स पर काम किया गया है। 

 

वर्क फ्रंट की बात करें तो अर्जुन कपूर जल्द ही अपनी अपकमिंग फिल्म 'भूत पुलिस' में नजर आएंगे। यह फिल्म 10 सितंबर को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी। इस मूवी में अर्जुन कपूर के साथ सैफ अली खान, जैकलीन फर्नांडिस और यामी गौतम भी काम कर रहे हैं। इसके साथ ही अर्जुन कपूर इन दिनों 'एक विलन रिटर्न्स' की भी शूटिंग में बिजी हैं। इसमें वो जॉन अब्राहम, दिशा पाटनी और तारा सुतारिया के साथ नजर आएंगे। 

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories

आमिर खान को उनके ही बॉडीगार्ड्स ने ऑफिस से निकाला, सुनील ग्रोवर की धमाकेदार कॉमेडी का VIDEO
Mardaani 3 Villain: कौन है मर्दानी 3 की ये खूंखार 'अम्मा', जो भिड़ेगी रानी मुखर्जी