
मुंबई। भोजपुरी (Bhojpuri) के दो सुपरस्टार खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) और आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey) की जोड़ी फिल्म आशिकी (Aashiqui) में नजर आ रही है। खेसारी लाल और आम्रपाली की वजह से ये फिल्म पहले से ही सुर्खियों में थी। रिलीज के पहले दिन ही फिल्म के सारे शो हाउसफुल गए। फिल्म को मिली कामयाबी के बाद आम्रपाली दुबे ने अपने को-स्टार खेसारी लाल को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है।
दरअसल, फिल्म रिलीज से पहले इंस्टाग्राम लाइव के दौरान आम्रपाली-खेसारी एक-दूसरे की पोल खोलते नजर आए। लाइव सेशन के दौरान खेसारी लाल ने आम्रपाली से पूछा कि फिल्म के सेट पर सबसे ज्यादा नटखट कौन है? आम्रपाली ने कहा- फिल्म के सेट पर खेसारी काफी शैतान हैं। वो रियल लाइफ में काफी नटखट हैं। खेसारी कई बार इतना हंसाते हैं कि शर्म के मारे मुंह छिपाना पड़ता है।
4 मार्च को रिलीज हुई आशिकी :
बता दें कि 'आशिकी' (Aashiqui) 4 मार्च को बिहार, झारखंड, मुंबई, गुजरात में रिलीज हुई है। सिर्फ यूपी और दिल्ली के सिनेमाघरों में यह फिल्म चुनाव बाद 11 मार्च को रिलीज होगी। ओपनिंग शो से पहले खेसारीलाल यादव (Khesari Lal Yadav) के फैंस में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। उनके फैन्स ने पटना के वीणा सिनेमा हॉल के बाहर खेसारीलाल यादव (Khesari Lal Yadav) के पोस्टर का दुग्धाभिषेक किया।
आशिकी में इन कलाकारों ने किया काम :
फिल्म 'आशिकी' (Aashiqui) में सुपरस्टार खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav), आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey) कुणाल सिंह, प्रकाश जैस और श्रुति राव काम कर रहे हैं। फिल्म आशिकी (Aashiqui) के डायरेक्टर पराग पाटिल हैं। फिल्म के को-प्रोड्यूसर अनीता शर्मा और पदम सिंह हैं। म्यूजिक ओम झा और आर्या शर्मा का है। इसके अलावा लिरिक्स श्याम देहाती और विजय चौहान ने लिखे हैं। फिल्म के राइटर राकेश त्रिपाठी है। एक्शन हीरा यादव और कोरियोग्राफर कानू मुखर्जी हैं।
ये भी पढ़ें :
Gadar 2 में सकीना नहीं बल्कि इनकी खातिर पाकिस्तान जाएंगे तारा सिंह, देखें फिल्म की शूटिंग के On Location PHOTO
कार के अंदर डरी सहमी नजर आई Kajol की बेटी, Nysa को इस हाल में देख ऐसा था लोगों का रिएक्शन
बढ़ा वजन, बिना मेकअप और ऐसी हालत में सड़कों पर घूमती नजर आई Priyanka Chopra, कंधे सरकती दिखी जैकेट
Mithun Chakraborty के साथ बोल्ड सीन्स देने के बाद हुआ कुछ ऐसा कि आगबबूला हो गई थी Hema Malini
आखिर कौन है वो शख्स जिसकी जिंदगी से इंस्पायर है Amitabh Bachchan की झुंड, जानें उसके बारे में सबकुछ
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।