
मुंबई. बॉलीवुड में सलमान खान, शाहरुख खान नहीं बल्कि अक्षय कुमार सबसे ज्यादा पैसे कमा रहे हैं। हाल ही में फोर्ब्स मैगजीन ने सबसे ज्यादा पैसे कमाने वाले एक्टर्स की लिस्ट जारी की है। इसमें अक्षय ने चौथा स्थान पर जगह बनाई है। टॉप 10 की लिस्ट में खिलाड़ी कुमार इकलौते हैं। 2019 की लिस्ट से रणवीर सिंह बाहर हो गए हैं। इससे पहले वे टॉप 10 में आठवें नंबर पर अपनी जगह बनाने में कामयाब रहे थे।
इतनी कमाई हैं अक्षय की
अक्षय कुमार की कुल कमाई 69 मिलियन डॉलर है। इंडियन करंसी के मुताबिक, एक्टर करीब 486 करोड़ रुपए की कमाई करते हैं। फोर्ब्स की लिस्ट में पहले स्थान पर पूर्व WWE रेसलर और हॉलीवुड सुपरस्टार ड्वेन जॉनसन (Dwayne Johnson) उर्फ द रॉक ने पहले स्थान पर जगह बनाई है। जॉनसन की कुल कमाई 89.4 मिलियन डॉलर यानी की करीब 639 करोड़ रुपए है। इसके साथ ही इस लिस्ट में चीनी एक्टर जैकी चैन ने पांचवा स्थान पाया है। उनकी कुल कमाई 58 मिलियन डॉलर है।
ये है सबसे ज्यादा कमाई करने वाले टॉप 10 एक्टर्स
1. ड्वेन जॉनसन- ($89.4 मिलियन)
2. क्रिस हेम्सवर्थ- ($76.4 मिलियन)
3. रॉबर्ट डाउनी जूनियर- ($66 मिलियन)
4. अक्षय कुमार- ($65 मिलियन)
5. जैकी चेन- ($58 मिलियन)
6. ब्रैडली कूपर- ($57 मिलियन)
7. एडम सैंडलर- ($57 मिलियन)
8. क्रिस एवंस- ($43.5 मिलियन)
9. पॉल रुड- ($41 मिलियन)
10. विल स्मिथ- ($35 मिलियन)
'मिशन मंगल' ने की है ताबड़तोड़ कमाई
अक्षय कुमार की फिल्म 'मिशन मंगल' 15 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज की गई थी। फिल्म की ओपनिंग काफी जबरदस्त रही थी। बॉक्स ऑफिस पर कमाई का इतिहास रच दिया है। फिल्म रिलीज के सात दिनों में लगभग 120 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर चुकी है। इस फिल्म में अक्षय के अलावा सोनाक्षी सिन्हा, विद्या बालन भी अहम भूमिका निभाई है। इसके अलावा अक्षय 'हाउसफुल 4' और 'गुड न्यूज' में भी जल्द नजर आने वाले हैं।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।