
मुंबई. बॉलीवुड एक्टर आसिफ बसरा की मौत हो गई है। आशंका जाहिर की जा रही है कि उन्होंने गुरुवार को आत्महत्या कर ली है। बताया जा रहा है कि हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में एक निजी परिसर में मृत पाए गए। उन्होंने फांसी लगाई है। फोरेंसिक टीम मौके पर मौजूद, पुलिस मामले की जांच कर रही है। उनकी मौत कैसे हुई या उन्होंने आत्हत्या क्यों की, इस बात की जानकारी अभी नहीं मिली है। मौके से कोई सूइसाइड नोट भी बरामद नहीं हुआ है। कांगड़ा के एसपी विमुक्त रंजन ने मामले की पुष्टि की है। चल रही है छानबीन...
आसिफ बसरा की मौत की सूचना मिलने पर पुलिस की टीम मौके पहुंच चुकी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि आसिफ बसरा पिछले 5 सालों से मैक्लोडगंज में एक किराए के मकान में रह रहे थे। उनके साथ उनकी एक विदेशी महिला मित्र भी रहती थी।
यूके की एक महिला के साथ लिव इन में रहते थे आसिफ
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो बताया जा रहा है कि आसिफ बसरा यूके की एक महिला के साथ लिव इन में मैक्लोडगंज में रहते थे। गुरुवार दोपहर वह अपने पालतू कुत्ते को घुमाने निकले थे। इसके बाद घर वापस आकर उन्होंने उसकी ही रस्सी से फंदा लगा लिया। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि वह डिप्रेशन का शिकार थे।
इन फिल्मों में किया काम
आसिफ बसरा ने ‘परजानियां’, ‘ब्लैक फ्राईडे’, ‘वन्स ऑपोन ए टाइम इन मुंबई’, 'कृष 3', 'एक विलन', 'मंजुनाथ', 'जब वी मेट', 'काय पो छे' जैसी फिल्मों में काम किया है। इसके अलावा उन्होंने कई टीवी सीरियल में भी काम किया था।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।