
मुंबई. सलमान खान ने फरवरी में महाराष्ट्र के खिद्रापुर गांव के लोगों के घर बनवाने का वादा किया था और अब उन्होंने यह वादा पूरा कर दिया है। वे महाराष्ट्र के बाढ़ प्रभावित खिद्रापुर गांव में घरों के पुनर्निर्माण में मदद कर रहे हैं। बता दें कि उन्होंने इस गांव को गोद लिया था जो 2019 में बाढ़ से बेहद प्रभावित था। घरों के पुनर्निर्माण शुरू करने के बारे में कैबिनेट मंत्री ने पुष्टि की है।
मंत्री ने किया ट्वीट
महाराष्ट्र सरकार में कैबिनेट मंत्री राजेंद्र पाटिल ने ट्वीट कर कहा- 70 प्रभावित घरों में काम आखिरकार शुरू हो गया है। सलमान खान का उल्लेख करते हुए उन्होंने लिखा- अभिनेता की मदद से, सरकार 70 परिवारों को उनके घरों के पुनर्निर्माण में मदद करने में सक्षम रही। फरवरी में सलमान ने एक कंपनी की मदद से गांव के लोगों के घर बनवाने का वादा किया था, जिनके घर 2019 में आई बाढ़ से प्रभावित हो गए थे। उस दौरान सलमान खान ने अपने इंस्टाग्राम पर इसकी जानकारी दी थी।
करेंगे बिग बॉस होस्ट
सलमान खान की फिल्म 'राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई' को ईद पर रिलीज किया जाना था, लेकिन कोरोना महामारी और लॉकडाउन के कारण फिल्म की डेट टाल दी गई। वे बिग बॉस के नए सीजन की मेजबानी करने के साथ वापस आ रहे हैं। एक दशक से इस शो से जुड़े सलमान अब बिग बॉस 14 में नजर आएंगे, जिसके प्रोमोज हाल ही में रिलीज हुए है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।