Bollywood Update: सलमान खान ने 'राधे' के नए गाने 'सीटी मार' के लिए इस सुपरस्टार को कहा शुक्रिया

Published : Apr 26, 2021, 10:14 AM ISTUpdated : Apr 26, 2021, 05:41 PM IST
Bollywood Update: सलमान खान ने 'राधे' के नए गाने 'सीटी मार' के लिए इस सुपरस्टार को कहा शुक्रिया

सार

फिल्म राधे: योर मोस्ट वॉन्टेड भाई के फिल्ममेकर्स ने फिल्म का ट्रेलर रिलीज करने के बाद अब गाना सीटी मार.. रिलीज किया है। यह गाना 2017 में रिलीज हुई एक तेलुगु फिल्म के हिट गाने का नया वर्जन है। यह गाना साउथ के सुपरस्टार अल्लु अर्जुन पर फिल्माया गया था। जब इस गाने के नए वर्जन को ऑनलाइन रिलीज किया गया, तो सलमान खान ने अल्लु अर्जुन को सीटी मार.. गाने के लिए शुक्रिया अदा किया। 

मुंबई. सलमान खान फिल्म राधे: योर मोस्ट वॉन्टेड भाई के फिल्ममेकर्स ने फिल्म का ट्रेलर रिलीज करने के बाद अब गाना सीटी मार.. रिलीज किया है। यह गाना 2017 में रिलीज हुई एक तेलुगु फिल्म के हिट गाने का नया वर्जन है। यह गाना साउथ के सुपरस्टार अल्लु अर्जुन पर फिल्माया गया था। जब इस गाने के नए वर्जन को ऑनलाइन रिलीज किया गया, तो सलमान खान ने अल्लु अर्जुन को सीटी मार.. गाने के लिए शुक्रिया अदा किया। उन्होंने ट्वीट किया- सीटी मार के लिए शुक्रिया अल्लु अर्जुन। आपने गाने में जिस तरह परफॉर्म किया है, वह बहुत पसंद आया। जिस तरह से आपने डांस किया है, आपका स्टाइल, आप वाकई में शानदार लगे हैं। ध्यान रखें और सुरक्षित रहें...लव यू भाई @ अल्लुअर्जुन। अल्लु ने सलमान के ट्वीट का जवाब देते हुए लिखा- बहुत-बहुत शुक्रिया सलमान गुरु। आपसे तारीफ मिलना काफी खुशी की बात है। स्क्रीन पर राधे के मैजिक का इंतजार है, जब लोग आपकी परफॉर्मेंस पर सीटी मार करेंगे। आपके प्यार के लिए आभार।


आइए जानते हैं ग्लैमर इंडस्ट्री से जुड़े कुछ और बिग अपडेट...


#मालदीव ने इंडियन की एंट्री हुई बंद की
कोरोना की वजह से कई राज्यों ने लॉकडाउन लागू कर दिया है। महाराष्ट्र सबसे ज्यादा प्रभावित है तो सरकार ने इसको ध्यान में रखते हुए जरूरी चीजों को छोड़कर सब चीजें बंद कर दी हैं। लॉकडाउन के बाद ज्यादा सेलेब्स अपने घरों में ही है वहीं कुछ मालदीव छुट्टियां मनाने भी निकल गए थे। लेकिन अब ऐसा नहीं हो पाएगा क्योंकि मालदीव ने भारत से आने वाले सैलानियों पर रोक लगा दी है। मालदीव के मिनिस्ट्री ऑफ टूरिज्म ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। ट्वीट में लिखा- 27 अप्रैल से भारत से मालदीव आने वाले सैलानियों पर रोक लगा दी गई है। शुक्रिया इसमें हमारा साथ देने के लिए। हाल ही में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट को एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया था। दोनों मालदीव के लिए रवाना हो रहे थे। इसके अलावा टाइगर श्रॉफ-दिशा पाटनी, सारा अली खान, जाह्नवी कपूर, आरती सिंह, शेफाली जरीवाला का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। लेकिन अब सभी आनन-फानन में वापस मुंबई लौट आए है।


#वामन भोसले का लंबी बीमारी के बाद निधन
करीब 30 साल तक कई फिल्मों की एडिटिंग करने वाले वामन गुरु फेम वामन भोसले का सोमवार को लंबी बीमारी के बाद गोरेगांव स्थित घर में सुबह निधन हो गया। वे 89 साल के थे। फिल्म डायरेक्टर सुभाष घई ने वामन भोसले की मौत की पुष्टि की है। भोसले के भतीजे दिनेश भोसले ने बताया- वे पिछले एक साल से काफी बीमार चल रहे थे। उन्हें पहले से ही डायबिटीज की गंभीर समस्या थी, मगर पिछले एक साल में उनकी दिमागी बीमारी बढ़ गईं थीं कि वे लोगों को पहचान तक नहीं पा रहे थे। वे चलने-फिरने में भी असमर्थ थे। 4-5 दिनों से उन्होंने खाना पीना भी छोड़ दिया था। उनका अंतिम संस्कार दोपहर में गोरेगांव में किया गया।


#1000 बेड वाले अस्पताल खोलेंगे गुरमीत चौधरी
रामायण सीरियल में राम की भूमिका निभाने वाले गुरमीत चौधरी ने सोशल मीडिया पर ऐलान किया है वे मरीजों की स्थिति को देखते हुए दो अस्पताल खोलने की योजना पर काम कर रहे हैं ताकि लोगों की मदद की जा सके। उन्होंने कहा कि वह पटना और लखनऊ से इसकी शुरुआत करेंगे। गुरमीत ने ट्विटर पोस्ट में लिखा- मैंने तय किया है कि मैं पटना और लखनऊ में आम आदमी के लिए अल्ट्रा मॉडर्न 1000 बेड का अस्पताल खोलूंगा। अन्य शहरों में भी इस काम को आगे बढ़ाया जाएगा। आपका आशीर्वाद और समर्थन चाहिए। जय हिन्द। विवरण जल्द ही साझा किया जाएगा। हाल ही में गुरमीत पत्नी देबिना बेनर्जी के साथ प्लाज्मा डोनेट किया था, क्योंकि दोनों ही कोविड 19 से रिकवर हो चुके हैं।


#लता मंगेशकर ने पंडित राजन मिश्र के निधन पर जताया शोक
बनारस घराने की मिश्र बंधुओं की जोड़ी टूट गई। रविवार को मिश्र बंधुओं में से बड़े भाई पंडित राजन मिश्र का कोरोना के कारण निधन हो गया। लता मंगेशकर ने ने ट्विटर पर शोक जताया है। उन्होंने लिखा- मुझे अभी पता चला कि बहुत गुणी शास्त्रीय गायक पद्म भूषण, संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किए जा चुके पंडित राजन मिश्रा जी का निधन हो गया है। ये सुनकर मुझे बहुत दुख हुआ। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें। मेरी संवेदनाएं उनके परिवार के साथ हैं।


#सोनू सूद की नई पहल
लोगों की मदद करने के लिए चर्चा में रहने वाले सोनू सूद ने एक और पहल की है जिसके तहते उन्होंने अपना टेलीग्राम प्लेटफॉर्म शेयर किया है और लोगों को साथ लेकर सब लोगों के जरूरतमंदों के लिए आगे आने की अपील करते हुए सोशल मीडिया पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा- अब पूरा देश साथ आएगा। जुड़िए मेरे साथ Telegram चैनल पे, India Fights With Covid पर, हाथ से हाथ मिलाएंगे .. देश को बचाएंगे।


#विद्या बालन ने 1000 पीपीई किट
विद्या बालन कोरोना के बढ़ते मामलों से परेशान हैं। मुंबई में लगातार लोगों की मदद की कोशिश कर रही हैं, उन्होंने हाल ही में स्वास्थ्य कर्मियों को 1000 PPE किट्स दी हैं। अपने फैंस से भी फंड जुटाकर लोगों की मदद करने की अपील की है। कोरोना के कारण लगे लॉकडाउन से कई फिल्मों की शूटिंग रद्द हो गई है।


#पूजा हेगड़े को कोरोना
पूजा हेगड़े को भी कोरोना हो गया है। इसकी जानकारी उन्होंने ट्वीट शेयर की है। पूजा ने लिखा- हेलो, आप लोगों को यह बता दूं कि मेरा कोरोना टेस्‍ट पॉजिटिव आया है। सारे प्रोटोकॉल्‍स को फॉलो करते हुए मैंने खुद को आइसोलेट कर लिया है और होम क्वारंटाइन हूं। मैं आपसे रिक्वेस्ट को करती हूं कि जितने भी लोग मेरे संपर्क में आए हैं वे सभी अपना टेस्‍ट भी करा लें। वहीं कुमुद मिश्रा को भी कोरोना हो गया है।


#अंगूरी भाभी को बिग बॉस 15 का ऑफर
भाबीजी घर पर हैं शो में अंगूरी भाभी का रोल करने वालीं शुभांगी अत्रे को बिग बॉस सीजन 15 और नच बलिए 10 के लिए अप्रोच किया गया है। शुभांगी ने बताया-मुझे पिछले साल की तरह इस साल भी नच बलिए ऑफर किया गया। वह चाहते थे कि मैं अपने पति पीयूष पुरी के साथ शो में हिस्सा लूं।


#ओशो की सेक्रेटरी पर फिल्म बनाएंगे गुलशन ग्रोवर के बेटे
आध्यात्मिक गुरु और विवादित जीवन के लिए चर्चा में रहने वाले ओशो की सेक्रेटरी पर गुलशन ग्रोवर के बेटे संजय ग्रोवर फिल्म बनाने वाले हैं। बतौर प्रोड्यूसर गुलशन के बेटे इंडस्ट्री में डेब्यू करेंगे। रिपोर्ट्स की मानें तो वह एक वेब सीरीज प्रोड्यूस करेंगे जो ओशो की पहली सेक्रेटरी रही मां योग लक्ष्मी के जीवन पर आधारित होगी।


#स्वरा ने किया पाकिस्तानी क्रिकेटर का धन्यवाद
भारत में कोरोना वायरस का एक नया रूप देखने को मिल रहा है। देश में करीब साढ़े तीन लाख नए कोरोना केस दर्ज किए गए हैं। ऐसे में भारत के साथ पड़ोसी देश पाकिस्तान भी खड़ा हो गया है। पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर शोएब अख्तर ने भारत के समर्थन में एक वीडियो शेयर किया है। शोएब ने अपने फैन्स से इस वायरस को काबू करने में भारत की मदद करने के लिए कहा है। स्वरा भास्कर ने भी शोएब अख्तर का समर्थन किया है। स्वरा ने शोएब का शुक्रिया अदा करते हुए ट्वीट किया- शुक्रिया शोएब अख्तर जी इन शब्दों और मानवता के लिए। तहे दिल से धन्यवाद।
 

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories

शिल्पा शेट्टी ने मुंबई में खोला FIRST Beach Club, देखें 6 शानदार PHOTOS
Ramayana First Review: 4000 CR की ‘रामायण’ की पहली स्क्रीनिंग, स्केल- VFX पर आया बड़ा अपडेट!