Bollywood Update: कोरोना में मदद के लिए आगे आए सुनील शेट्टी, फ्री में बांट रहे बहुत ही खास चीज

Published : Apr 28, 2021, 09:30 AM ISTUpdated : Apr 28, 2021, 06:22 PM IST
Bollywood Update: कोरोना में मदद के लिए आगे आए सुनील शेट्टी, फ्री में बांट रहे बहुत ही खास चीज

सार

कोरोना महामारी के बीच कई बॉलीवुड सेलेब्स संक्रमितों की मदद के लिए आगे आ रहे हैं। अब सुनी शेट्टी ने भी मदद के लिए हाथ बढ़ाया है। शेट्टी ने ट्वीट में लिखा- हम कुछ टेस्टिंग टाइम्स से गुजर रहे हैं, लेकिन आशा की एक किरण है जिस तरह से हमारे लोगों ने एक-दूसरे की मदद के लिए हाथ मिलाया है। उन्होंने बताया कि वे केवीएन फाउंडेशन से जुड़े हैं और लोगों को फ्री में ऑक्सीजन मुहैया करवा रहे हैं। वे इस फाउंडेशन के तहत अभी मुंबई और बेंगलुरु में काम कर रहे हैं।

मुंबई. कोरोना महामारी के बीच कई बॉलीवुड सेलेब्स संक्रमितों की मदद के लिए आगे आ रहे हैं। अब सुनी शेट्टी ने भी मदद के लिए हाथ बढ़ाया है। वे फ्री ऑक्सीजन कंसेंट्रेटर्स बांटने की एक पहल में शामिल हुए हैं। उन्होंने लोगों से जरूरतमंदों के मदद करने की भी अपील की है। शेट्टी ने ट्वीट में लिखा- हम कुछ टेस्टिंग टाइम्स से गुजर रहे हैं, लेकिन आशा की एक किरण है जिस तरह से हमारे लोगों ने एक-दूसरे की मदद के लिए हाथ मिलाया है। उन्होंने बताया कि वे केवीएन फाउंडेशन से जुड़े हैं और लोगों को फ्री में ऑक्सीजन मुहैया करवा रहे हैं। वे इस फाउंडेशन के तहत अभी मुंबई और बेंगलुरु में काम कर रहे हैं।


आइए जानते हैं ग्लैमर इंडस्ट्री से जुड़े कुछ और बिग अपडेट...

#अजय देवगन ने दान किए 1 करोड़ रुपए
कोरोना के बढ़ते मामलों के चलते लोग जूझ रहे हैं। अस्पतालों में ऑक्सीजन की कमी देखने को मिल रही है। इस बीच सरकार ने ऑक्सीजन की कमी की भरपाई करने के लिए कई कदम उठाए हैं। कई सेलेब्स अपने तरीके से लोगों की मदद के लिए आगे आए हैं। अब अजय देवगन ने मदद का हाथ आगे बढ़ाया है। उन्होंने अपने सहयोगियों की मदद से बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) को एक करोड़ की राशि डोनेट की है। इसकी मदद से 20 कोविड बेड्स बनाने को मदद मिलेगी है। ये मुंबई के शिवाजी पार्क के एरिया में बनाए जाएंगे। बताया जा रहा है कि ये राशि अजय की संस्था एनवाय फाउंडेशन द्वारा दान की गई है।


#कंगना रनोट ने की वैक्सीन लगवाने की अपील
कंगना रनोट ने एक वीडियो शेयर किया है और ज्यादा से ज्यादा लोगों को वैक्सीनेशन के लिए रजिस्ट्रेशन करवाने की अपील की है। उन्होंने कहा- यह महामारी पूरे विश्व में फैली हुई है। इसने किसी न किसी तरीके सभी को प्रभावित किया है।  लेकिन मैं देख रही हूं कि बहुत सारे लोग हताश हो गए हैं।  निगेटिव फील कर रहे हैं। दोस्तों ये वक्त आत्मग्लानि के लिए नहीं है। पूरी दुनिया स्पेनिश फ्लू, प्लेग जैसी महामारी या संक्रमण से का सामना किया है, तो आप स्पेशल नहीं है। अगर हम समाधान नहीं बन सकते तो प्रॉब्लम भी नहीं बनना चाहिए। हमें लोगों की मदद करनी चाहिए। अब हमारे पास एक वैक्सीन है, उसे लगवाएं। वैक्सीन के खिलाफ गलत अफवाहें न उड़ाएं। 


#TV की नागिन को भी हुआ कोरोना
टीवी की नागिन के नाम से फेसम आशका गोराडिया को कोरोना हो गया है। उनके साथ पति ब्रेंट गोबल भी संक्रमित हैं। आशका और ब्रेंट ने यूएस जाने के लिए कोरोना टेस्ट करवाया था। दोनों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। हालांकि, दोनों में कोरोना के लक्षण नहीं नजर आ रहे हैं। दोनों ने खुद को घर पर ही आइसोलेट कर लिया है। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की है। इस पोस्ट में दोनों ने अपनी सेहत की जानकारी दी है। उन्होंने  लिखा- हमने अपने घर अमेरिका जाने के लिए कोरोना टेस्ट करवाया था। हम दोनों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। गोवा से रवाना होने से पहले ही हमें ये जानकारी दी गई है। दोनों की सेहत ठीक है। हम दोनों ने खुद को अपने गोवा वाले घर में आइसोलेट कर लिया है। हमारे लाइफस्टाइल की वजह से हम पर कोरोना का खास असर नहीं दिख रहा है। हम दोनों सेफ है। बता दें कि दोनों नियमित रूप से योगा करते है और इसी के सहारे वे कोरोना का भी इलाज कर रहे हैं।

 

#सोनू सूद ने शुरू किया फ्री कोविड हेल्प कैंपेन
सोनू सूद पिछले साल से ही कोरोना के कारण लगे लॉकडाउन के दौरान से लेकर अबतक जरूरतमंदों की मदद करते हुए आ रहे हैं। अब उन्होंने एक नई पहल शुरू की है। इसके तहत वो लोगों को निशुल्क डॉक्टर्स की सलाह उपलब्ध करवाएंगे और घर बैठे ही लोगों का कोरोना टेस्ट भी करवाएंगे। इसके लिए उन्होंने फ्री कोविड हेल्प नाम की पहल लॉन्च की है। ये पहल उनके चैरिटी फाउंडेशन सूद चैरिटी फाउंडेशन के साथ मिलकर हीलवेल 24 और कृष्णा डायग्नोस्टिक कर रहे हैं। उन्होंने एक टोल फ्री नंबर भी जारी किया है, जिस पर कोई भी डॉक्टर्स ने निशुल्क सलाह ले सकता है। उन्होंने एक व्हाट्सएप नंबर भी जारी किया है, इसके जरिए भी लोग डॉक्टर्स संपर्क कर सकते हैं। उन्होंने एक पोस्टर शेयर करते हुए लिखा- आप, आराम करें। मुझे टेस्ट हैंडल करने दें। उन्होंने लिखा- हीलवेल 24 और कृष्णा डायग्नोस्टिक के साथ फ्री कोविड हेल्फ लॉन्च कर रहे है।


#अनुपम खेर ने दी पत्नी की हेल्थ अपडेट
किरण खेर इन दिनों खुद कैंसर से पीड़ित हैं। फैंस जहां उनकी सलामती की दुआएं करने लगे, वहीं किरण की सेहत को लेकर उनके पति अनुपम खेर ने भी हेल्‍थ अपडेट दी है। हाल ही में अनुपम इंस्टाग्राम पर लाइव लाए थे तो फैन्स ने उनकी पत्नी का हालचाल पूछा था। उन्होंने बताया- किरण की हालत अब पहले से बेहतर है। वह ठीक हो रही हैं, लेकिन जो दवाइयां वह ले रही हैं उसके कई साइड इफेक्ट्स हैं। वह काफी स्ट्रॉन्ग हैं और उम्मीद है कि जल्द ही ठीक होकर वापस आएंगी। आपकी दुआएं उनके साथ हैं, वह जल्द ठीक होकर आएंगी। कैंसर पीड़ित होने के बावजूद किरण कोरोना काल में लोगों की मदद के लिए आगे आई हैं। उन्होंने पीड़ितों के इलाज के लिए वेटिंलेटर खरीदने के लिए एक करोड़ रुपए दिए हैं। 


#अक्षय कुमार ने दान किए 100 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर्स
अक्षय कुमार और उनकी पत्नी ट्विंकल खन्ना कोरोना की दूसरी लहर में एक बार फिर लोगों की मदद करने के लिए आगे आए हैं। उन्होंने 100 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर्स दान करने का फैसला किया है। इस बारे में ट्विंकल ने अपने सोशल मीडिया पर जानकारी दी है। ट्विंकल ने लिखा- लंदन के एक फाउंडेशन की मदद से वो 100 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर्स मुहैया कराने में सफल रही हैं, जो जल्दी ही एक संस्था के माध्यम से लोगों तक पहुंच जाएंगे। 


#अमेरिका पर भड़की कंगना
कंगना रनोट अपने ट्वीट्स को लेकर सुर्खियों में छाई रहती हैं। सोशल मीडिया पर वे देश से लेकर विदेशी मुद्दों तक पर अपनी राय रखती, जिसके चलते वह कई बार ट्रोल भी होती है। अब उनका एक और ट्वीट है, जो सुर्खियों में छाया हुआ है। अपने इस ट्वीट में वह अमेरिका पर भड़कती नजर आ रही हैं। कंगना का कहना है कि अमेरिका में कोरोना के नाम पर भारत की झूठी फोटोज फैलाई जा रही हैं, जिससे देश में महामारी को लेकर घबराहट और आतंक बढ़ रहा है। उन्होंने ट्वीट में लिखा-गैस लीक की 11 महीने पुरानी फोटो और उन शवों का इस्तेमाल करके महामारी के बारे में घबराहट और आतंक फैलाने के लिए अमेरिका पर शर्म आती है। वैसे भी आजादी के बारे में अमेरिका के क्या विचार हैं? याद रखें कि आपने ट्रम्प के साथ क्या किया और लोकतंत्र के नाम पर कैसे आपने खुद को ही चीन को बेच दिया था? अब चुप रहो, उपदेश मत दो।


#खतरों के खिलाड़ी में राहुल वैद्य को मिलेगी सबसे ज्यादा फीस
खतरों के खिलाड़ी 11 के कंटेस्टेंट्स को लेकर कई तरह की खबरें आ रही हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस शो के आने वाले सीजन को लेकर बड़ा दावा किया जा रहा है, जिसमें बताया जा रहा है कि इस बार सिंगर राहुल वैद्य सबसे मंहगे कंटेस्टेंट होने वाले हैं। उन्हें करीब 12 से 15 लाख तक फीस मिलेगी।


#कोरोना को मात देकर शो को होस्ट करेंगे आदित्‍य 
आदित्य नारायण ने कोरोना को मात दे दी है और वो जल्द ही इंडियन आइडल 12 के अपकमिंग एपिसोड को होस्ट करते नजर आएंगे। आदित्य और उनकी पत्नी काफी समय से होम आइसोलेशन में थे और डॉक्टर्स की सलाह से मुताबिक अपना इलाज कर रहे थे। आदित्य पिछले कई सालों से लगातार सिंगिंग रियलिटी शो इंडियन आइडल को होस्ट कर रहे हैं। 


#इसलिए करन जौहर की फिल्म से बाहर हुए कार्तिक आर्यन
कुछ दिन पहले करन जौहर के धर्मा प्रोडक्‍शंस ने कार्तिक आर्यन को फ‍िल्‍म दोस्ताना 2 से बाहर कर द‍िया था। दोनों के बीच खटास क्‍यों आई इसको लेकर अब जाकर खुलासा हुआ है। रिपोर्ट में कहा गया है कि 2019 में धर्मा प्रोडक्‍शंस ने जब दोस्‍ताना 2 के लिए कार्तिक को साइन किया था तो  2-3 करोड़ फीस तय हुई थी लेकिन अब कार्तिक मार्केट वेल्‍यू के हिसाब से 10 करोड़ रुपए की मांग करने लगे थे। धर्मा प्रोडक्‍शंस को उनका यह रवैया सही नहीं लगा। 


#भूमि पेडनेकर ने की लोगों से अपील
भूमि पेडनेकर ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में वह लोगों से कोरोना के बढ़ते खतरे को देखते हुए घर में रहने की अपील कर रही हैं। कोरोना की जंग में भूमि लगातार लोगों की मदद कर रही हैं। उनकी टीम और वो खुद सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं और लोगों की बात जिम्‍मेदारों तक पहुंचा रही हैं। 


# मदद के लिए आगे आए आयुष्‍मान खुराना
 आयुष्मान खुराना और उनकी पत्नी ताहिरा कश्यप राज्य में कोविड-19 महामारी से पीड़ित लोगों की सहायता के लिए महाराष्ट्र मुख्यमंत्री राहत कोष में योगदान देने के लिए आगे आए हैं। आयुष्मान और ताहिरा ने उनके सोशल मीडिया पर एक नोट शेयर किया है जिसमें उन्होंने हर उस भारतीय को धन्यवाद दिया है, जिन्होंने उन्हें पीड़ितों की मदद के लिए प्रेरित किया है।  


#चिरंजीवी की फिल्म की आगे बढ़ी रिलीज डेट
साउथ स्टार चिरंजीवी की मोस्ट अवेटेड फिल्म आचार्य को मेकर्स 13 मई को सिनेमाघरों में रिलीज करने वाले थे लेकिन कोविड-19 के बढ़ते मामलों के चलते आचार्य की रिलीज डेट आगे बढ़ा दी गई है। चिरंजीवी और राम चरण स्टारर फिल्म आचार्य अब ईद के मौके पर सिनेमाघरों में नहीं आएगी। मेकर्स ने ट्विटर के माध्यम से आचार्य की रिलीज डेट आगे बढ़ने की घोषणा की है। राम चरण की प्रोडक्शन कम्पनी ने ट्विटर पर लिखा- कोरोना महामारी की वजह से आचार्य को 13 मई के दिन रिलीज नहीं किया जाएगा। फिल्म की नई रिलीज डेट जल्द ही अनाउंस की जाएगी। आप लोग घर पर रहिए, स्वस्थ्य रहिए और सेफ रहिए।

Asianet News का विनम्र अनुरोधः आइए साथ मिलकर कोरोना को हराएं, जिंदगी को जिताएं...। जब भी घर से बाहर निकलें मास्क जरूर पहनें, हाथों को सैनिटाइज करते रहें, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें। वैक्सीन लगवाएं। हमसब मिलकर कोरोना के खिलाफ जंग जीतेंगे और कोविड चेन को तोडेंगे। #ANCares #IndiaFightsCorona

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories

Dhurandhar 2: इंटरनेट पर आदित्य धर के लिए मीम्म की बाढ़, किस बात की हो रही चर्चा
Border 2 Day 15 Collection: सनी देओल की फिल्म को झटका? तीसरे शुक्रवार की कमाई ने बढ़ाई टेंशन