Bollywood Update: सुशांत सिंह केस में रिया चक्रवर्ती ने NCB के सामने लिया सारा का नाम, कही बड़ी बात

Published : Jun 07, 2021, 09:36 AM ISTUpdated : Jun 07, 2021, 01:03 PM IST
Bollywood Update: सुशांत सिंह केस में रिया चक्रवर्ती ने NCB के सामने लिया सारा का नाम, कही बड़ी बात

सार

सुशांत सिंह राजपूत की मौत से जुड़े ड्रग्स एंगल में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) लंबे समय से पूछताछ कर रही है। इसी बीच सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान का नाम एर बर फिर सामने आया है। एनसीबी को दिया गया रिया चक्रवर्ती का बयान तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने सारा पर गंभीर आरोप लगाए हैं। 

मुंबई. सुशांत सिंह राजपूत की मौत से जुड़े ड्रग्स एंगल में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने सितंबर 2020 में सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान से पूछताछ की थी। एक बार फिर सारा का सामने आया है। रिया चक्रवर्ती ने पूछताछ के दौरान एनसीबी के सामने सारा का लिया। एनसीबी को दिया गया रिया का बयान तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने सारा पर गंभीर आरोप लगाए हैं। खबरों की मानें तो रिया का यह बयान जांच एजेंसी ने अपनी चार्जशीट में शामिल किया है। रिया ने अपने बयान में लिखा- हमारे बीच ड्रग्स से जुड़ी बातचीत हुई थी, जिसमें वह (सारा) हैंगओवर के तरीके बता रही थी। वह आइसक्रीम और गांजे के बारे में बात कर रही थी, जो वह खुद इस्तेमाल करती थी और दर्द से राहत के लिए मुझे भी ऑफर कर रही थी। यह सिर्फ टेक्स्ट था, व्यक्तिगत रूप से बातचीत नहीं हुई। सारा रोल्ड डूबीज लिया करती थी। डूबीज मैरुआना (गांजा) के ज्वाइंट्स होते हैं। कुछ मौकों पर मैंने भी सारा के साथ यह लिया। वह मुझे डूबीज मुहैया कराती थी।


आइए जानते हैं ग्लैमर इंडस्ट्री से जुड़े कुछ और बिग अपडेट...


#शूटिंग के करना पड़ेगा अभी इंतजार
कोरोना काल का टीवी और फिल्म इंडस्ट्री पर बहुत बुरा असर पड़ा है। लॉकडाउन की वजह से टीवी शोज के मेकर्स मुंबई में शूटिंग नहीं कर पा रहे थे। बहुत से मेकर्स ने अपनी लोकेशन बदल ली ताकि शूटिंग में किसी तरह की रुकावट न आए वहीं, कुछ शोज की शूटिंग और फिल्म पर पूरी तरह से ब्रेक लग गया था। ऐसे में ये लोग मुंबई में लगे लॉकडाउन खुलने का इंतजार कर रहे हैं। इसी बीच महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे ने मुंबई में फिल्म और टीवी शोज की शूटिंग को लेकर बड़ा बयान दिया है। रविवार को हुई मीटिंग के दौरान सीएम उद्धव ठाकरे ने अनलॉक प्लान के बारे में बात की। उन्होंने यह बात साफ कर दी है कि पहले की तरह टीवी शोज की शूटिंग नहीं की जा सकेगी। शूटिंग करने के लिए कड़े नियमों का पालन होना जरूरी है। इसके अलावा समय की पाबंदी का भी पूरा ख्याल रखा जाएगा। टीवी शोज के मेकर्स का कहना है कि एक दिन के एपिसोड की शूटिंग के लिए 12 घंटे का समय लगता है। ऐसे में सरकार को शूटिंग का समय बढ़ा देना चाहिए नहीं तो टीवी शोज के कंटेंट को इस बात से काफी नुकसान होगा।


#एवलिन शर्मा ने की गुपचुप शादी
एवलिन शर्मा ने तुषान भिंडी संग अपनी शादी की फोटो शेयर की हैं, जिसमें वे ब्राइडल गाउन में नजर आ रही हैं। फोटो शेयर कर उन्होंने लिखा- फॉरएवर। दोनों की फोटो पर फैन्स कमेंट कर बधाई दे रहे हैं। कोरोना की दूसरी लहर के बीच उन्होंने बेहद सिंपल तरीके से शादी की। यह एक प्राइवेट सेरेमनी थी, जिसमें एवलिन और तुषान के परिवारवाले और कुछ करीबी शामिल हुए थे।


#अंजलि गायकवाड़ शो से बाहर
 सिंगिंग रियलिटी शो इंडियन आइडल 12 के पावर प्ले के अंतिम चरण में एलिमिनेशन देखने को मिला है। जीनत अमान स्पेशल एपिसोड के बाद शो के होस्ट आदित्य नारायण ने घोषित किया कि शो को टॉप 8 इंडियन आइडल कंटेस्टेंट मिलने वाले हैं और इसी के चलते पावर प्ले में किए गए वोटों के आधार पर टॉप 9 में से कोई एक कंटेस्टेंट शो से बाहर हो जाएगा। सबसे कम वोट्स मिलने की वजह से अंजलि गायकवाड़ शो से बाहर हो गईं हैं।


#अस्पताल से मिली पहलाज निहलानी को छुट्टी
सेंसर बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष और फिल्ममेकर पहलाज निहलानी पिछले एक महीने से काफी बीमार थे और उन्हें मुंबई के नानावटी अस्पताल में भर्ती किया गया था। उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल गई हैं। इस बारे में उन्होंने कहा है कि वे अस्पताल में है यह खबर वो बाहर नहीं आने देना चाहते थे। इस वजह से उन्होंने किसी के फोन का जवाब नहीं दिया। हालांकि, पहलाज अस्पताल में भर्ती हैं, इस बारे में उनके परिवार के अलावा उनके करीबी दोस्त शत्रुघ्न सिन्हा को थी। निहलानी ने बताया कि अचानक एक रात लगभग 3 बजे मुझे बेचैनी महसूस हुई और मुझे खून की उल्टी हुई। मुझे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। यह फूड पाइजनिंग का केस था। शुरू में पांच-छह दिन मुझे आईसीयू में रखा भी गया।


#पारस छाबड़ा ने खरीदी नई कार
बिग बॉस 13 फेम पारस छाबड़ा इन दिनों म्यूजिक वीडियोज में नजर आ रहे हैं। पारस को कारों का बेहद शौक है और उनके पास शानदार कार कलेक्शन है। उनके कलेक्शन में पहले से बीएमडब्ल्यू शामिल है लेकिन अब वो नई कार के मालिक बन चुके हैं। उनके कलेक्शन में एक नई एसयूवी सीरीज बीएमडब्ल्यू एक्स 5 शामिल हो गई है। पारस ने अपग्रेडेड वर्जन की नई कार खरीदी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी कार की फोटो शेयर की है। उनकी नई कार 5 सीटर है और CLAR प्लेटफॉर्म  बेस्ड है। रिपोर्ट्स की मानें तो इस कार की कीमत करीब 76.47 लाख रुपए से शुरू है। 


#तरला जोशी का हुआ निधन
कोरोना महामारी में बहुत से बॉलीवुड और टीवी सेलेब्स का निधन हुआ है। लगातार एक बाद एक स्टार्स से जुड़ी दुखद खबरें सामने आ रही हैं। अब टीवी इंडस्ट्री से एक और चौंकाने वाली खबर सामने आ रही हैं कि एक्ट्रेस तरला जोशी का निधन हो गया है। तरला को टीवी शो बंदिनी में अपने शानदार किरदार के लिए जाना जाता है। बताया जा रहा है कि हार्ट अटैक के कारण तरला जोशी का निधन हुआ है। उनके साथ काम कर चुकीं निया शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर शोक व्यक्त किया है। निया ने लिखा- RIP बड़ी बीजी आप याद आएंगी। आप हमेशा बड़ी बीजी रहेंगी।


#जल्द शूटिंग शुरू करेंगे रणबीर और श्रद्धा कपूर
देश में कोरोना महामारी की दूसरी लहर के साथ ज्यादातर राज्यों में सख्त लॉकडाउन लगा दिया गया है। फिल्मों और टीवी शो की शूटिंग भी बंद करनी पड़ी। फिल्म प्रोड्यूसर लव रंजन की रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर स्टारर अपकमिंग फिल्म का शेड्यूल भी टाल दिया गया। फिल्म का तीसरा शेड्यूल मई के दूसरे सप्ताह के लिए तय किया गया था। अब खबर है कि लव राजन और उनकी टीम ने 20 जून ने फिल्म का अगला शेड्यूल शुरू करने की योजना बनाई है। आगामी शेड्यूल में लव रंजन, इमोशनल सीन्स को फिल्माने वाले हैं। तीसरे शेड्यूल की शूटिंग या तो दिल्ली या उत्तर प्रदेश में की जाएगी। 


#गॉन गर्ल फेम लीजा बेन्स की हालत गंभीर
गॉन गर्ल और कॉकटेल फेम हॉलीवुड एक्ट्रेस लीजा बेन्स को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक्ट्रेस न्यूयॉर्क में एक हिट-एंड-रन दुर्घटना में बुरी तरह घायल हो गई थीं, जिसके बाद उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनके मैनेजर ने लीजा बेन्स के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी देते हुए बताया है कि फिलहाल उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। बता दें कि वे लिंकन सेंटर के पास मैनहट्टन के अपर वेस्ट साइड एक सड़क हादसे का शिकार हो गईं थी। उन्हें एक दो पहिया वाहन ने टक्कर मार दी थी, इस दुर्घटना में वह बुरी तरह घायल हो गईं, जिसके बाद से ही उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो यह एक हिट एंड रन केस है।


#द फैमिली मैन 2 को लेकर फैंस का फूटा गुस्सा
अमेजन प्राइम वीडियो पर फैंस काफी समय से द फैमिनी मैन 2 का इंतजार कर रहे थे। मनोज बाजपेयी, सामंथा अक्किनेनी और प्रियामणि सीरीज में लीड रोल में है। सीरीज को मिली जुली प्रतिक्रिया मिली है। इस सीरीज को लेकर काफी विरोध किया जा रहा है। जब  ट्रेलर रिलीज हुआ था, तभी से इसे बायकॉट करने की मांग उठ रही है। इस बीच अब एक बार फिर से सीरीज और अमेजन प्राइम वीडियो को बायकॉट करने की मांग उठी है। रविवार को ट्विटर पर #BoycottAmazon ट्रेंड हुआ, जिसके जरिए लोगों ने सीरीज और अमेजन पर कमेंट्स किए।

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories

शिल्पा शेट्टी ने मुंबई में खोला FIRST Beach Club, देखें 6 शानदार PHOTOS
Ramayana First Review: 4000 CR की ‘रामायण’ की पहली स्क्रीनिंग, स्केल- VFX पर आया बड़ा अपडेट!