370 पर बॉलीवुड का रिएक्शन, कंगना ने बताया ऐतिहासिक दिन तो परेश रावल बोले-आज मिली आजादी

Published : Aug 05, 2019, 06:19 PM IST
370 पर बॉलीवुड का रिएक्शन, कंगना ने बताया ऐतिहासिक दिन तो परेश रावल बोले-आज मिली आजादी

सार

हाल ही में पति साहिल संघा से अलग हुईं दीया मिर्जा ने कश्मीर में शांति के लिए प्रार्थना की है। 

एंटरटेनमेंट डेस्क। मोदी सरकार ने सोमवार को राज्यसभा में अनुच्छेद 370 हटाने का संकल्प पेश किया। इसके साथ ही अब जम्मू-कश्मीर और लद्दाख अलग-अलग केंद्र शासित प्रदेश बन गए हैं। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने भी अनुच्छेद-370 हटाने के लिए संविधान आदेश (जम्मू-कश्मीर के लिए) 2019 के तहत अधिसूचना जारी कर दी। इस खबर के बाद बॉलीवुड सेलेब्रिटी ने भी अपनी खुशी बयां की है। 

- कंगना रनोट ने लिखा- ''आतंकवाद मुक्त भारत बनाने की दिशा में यह सही कदम है। अगर इस असंभव काम को कोई कर सकता था तो वो सिर्फ मोदीजी हैं। मैं इस ऐतिहासिक दिन पर सभी देशवासियों को शुभकामनाएं देती हूं। 

 

- एक्ट्रेस पायल रोहतगी ने एक वीडियो शेयर करते हुए अपनी भावनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। 

- परेश ने ट्वीट किया कि आज सही मायनों में मातृभूमि को आजादी मिली है। आज भारत असल में एक शब्द हो हो पाया है।

- हाल ही में पति साहिल संघा से अलग हुईं दीया मिर्जा ने कश्मीर में शांति के लिए प्रार्थना की है। 

- कोएना मित्रा ने ट्वीट किया कि - कश्मीर भगवान शिव का घर है। अब यह हमेशा के लिए हमारा है।

- एक्टर केआरके ने लिखा- ''भारत में कभी भी अमित शाह और नरेन्द्र मोदी से ज्यादा चालाक नेता नहीं होगा।  दोनों सच्ची दोस्ती के सबसे बड़े उदाहरण हैं। वे दोनों एक दूसरे का साथ बहुत बुरे समय में भी नहीं छोड़ते हैं और यही कारण है कि आज वे देश पर शासन कर रहे हैं।''

 

 

 

 

 

 

PREV

Recommended Stories

Dhurandhar ने दंगल को पछाड़ा, अक्षय खन्ना की मूवी ने 12 वें दिन तोड़ा 3 मूवी का रिकॉर्ड
आखिर कौन है Border 2 के टीजर में सिर्फ 4 सेकंड के लिए दिखी ये हीरोइन?