Bollywood Update: तो रानी अहिल्याबाई होल्कर का रोल निभाएंगी प्रियंका चोपड़ा, ये शख्स कर रहा प्लानिंग

प्रियंका चोपड़ा की अदाकारी से इम्प्रेस होकर राइटर मनोज मुंतशि ने मीडिया को बताया है कि वो रानी अहिल्याबाई होल्कर पर एक फिल्म का निर्माण करने जा रहे हैं और इसमें वो देसी गर्ल को कास्ट करना चाहते हैं। मनोज ने बताया है कि रानी अहिल्याबाई के किरदार के लिए जो पैशन और कॉन्फीडेंस चाहिए वो प्रियंका चोपड़ा में ही है। 

Asianet News Hindi | Published : May 31, 2021 5:57 PM IST / Updated: Jun 01 2021, 05:31 PM IST

मुंबई. प्रियंका चोपड़ा की लंबे समय से ऐसी कई फिल्म नहीं आी है, जिसे याद किया जा सके। इसके बावजूद वे काफी पॉपुलर है और लाइमलाइट में बनी रहती है। उन्होंने अपने अभी तक के करियर में कई ऐसे किरदार निभाएं जिन्हें कभी भुलाया नहीं जा सकता। उनकी अदाकारी से इम्प्रेस होकर राइटर मनोज मुंतशि ने मीडिया को बताया है कि वो रानी अहिल्याबाई होल्कर पर एक फिल्म का निर्माण करने जा रहे हैं और इसमें वो देसी गर्ल को कास्ट करना चाहते हैं। मनोज ने बताया है कि रानी अहिल्याबाई के किरदार के लिए जो पैशन और कॉन्फीडेंस चाहिए वो प्रियंका चोपड़ा में ही है। मनोज ने बताया कि उन्होंने अहिल्याबाई की आत्मकथा पर प्रियंका से बात नहीं की है। प्रियंका फिलहाल विदेश में है और जब वे देश लौटेगी तो उनसे मिलकर इस बायोपिक फिल्म पर चर्चा करेंगे।


आइए जानते हैं ग्लैमर इंडस्ट्री से जुड़े कुछ और बिग अपडेट...


#टीवी शो के असिस्टेंट आर्ट डायरेक्टर का कोरोना से निधन
टीवी शो मौका-ए-वारदात के असिस्टेंट आर्ट डायरेक्टर लक्ष्मण शर्मा का कुछ दिनों पहले कोरोना के कारण निधन हो गया था। वे 45 साल के थे। उनके निधन के बाद शो के मेकर्स ने अब उनके परिवार को 11 लाख रुपए का मुआवजा दिया है। इस बारे में फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज (FWICE) के महासचिव अशोक दुबे ने बताया कि पॉजिटिव पाए जाने के बाद लक्ष्मण को अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उन्होंने आखिरी सांसे ली। अशोक दुबे ने बताया-लक्ष्मण एक असिस्टेंट आर्ट डायरेक्टर थे। दिल्ली में सीरियल की शूटिंग से लौटने के बाद वे कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए थे। इसके बाद उन्हें सेवन हिल्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनकी दो बेटियां है। लक्ष्मण के निधन के बारे में जानकारी देते हुए उनके दोस्त चेतन ने कहा- उसे दिल्ली में बुखार आ गया था। हम वहां शूटिंग कर रहे थे और उसके बाद वह ठीक था। जब वह कुछ दिन पहले मुंबई लौटा तो उसने अपना कोविड-19 टेस्ट कराया था, जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। 
 


#टीवी एक्टर पर पत्नी ने लगाया घरेलू हिंसा का आरोप
टीवी का मोस्ट पॉपुलर शो ये रिश्ता क्या कहलाता है  में नैतिक का किरदार निभाने वाले करन मेहरा को घरेलू झगड़े के मामले में गिरफ्तार कर लिया गया थ। रातभर पुलिस स्टेशन में रहने के बाद अब उन्हें बेल मिल गई है। मुंबई पुलिस ने इस मामले पर कहा कि वे अभी करन से बातचीत कर रहे हैं। बता दें कि करन और उनकी पत्नी निशा के बीच अनबन की खबरें काफी समय से आ रही हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो निशा ने भी मुंबई पुलिस में शिकायत की थी। अब दोनों के बीच असल में क्या हुआ है इसके बारे में जांच जारी है और जल्द ही सबके सामने इसका खुलासा होगा। बता दें कि करन ने इस मामले पर बात करते हुए कहा था कि कुछ दिनों से उनकी तबीयत ठीक नहीं है और इस बीच ऐसी खबरें आने से वह काफी परेशान है। करन कुछ दिनों से अपने अपकमिंग पंजाबी प्रोजेक्ट्स में बिजी थे और निशा मुंबई में बेटे के साथ थीं। कपल ने 2012 में शादी की थी। 2017 में दोनों बेटे के पेरेंट्स बने थे।
 

#बिग बॉस में नजर आ सकती हैं रिया चक्रवर्ती
बिग बॉस सीजन 15 की सुगबुगाहट शुरू हो गई है। सुशांत सिंह की एक्स गर्लफ्रेंड विवादित बिग बॉस के घर में नजर आ सकती हैं। हालांकि, अभी शो के मेकर्स ने कंफर्म नहीं किया है। सीजन 15 के संभावित कंटेस्टेंट में दिशा वकानी, दिव्यांका त्रिपाठी, पार्थ समथान, सुरभि चंदाना और मोहसीन खान का नाम भी सामने आ रहा है। 


#क्या फिर एक और फिल्म से कार्तिक आर्यन हुए आउट
करन जौहर के साथ विवाद के बाद कार्तिक आर्यन की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो शाहरुख खान के बाद डायरेक्टर आनंद एल राय ने उन्हें अपकमिंग फिल्म से निकाल दिया है। हालांकि, अब आनंद एल राय ने इन खबरों का खंडन किया है। एक इंटरव्यू में राय ने कहा- कार्तिक ने ऐसी कोई फिल्म साइन नहीं की है। ये सारी रिपोर्ट्स गलत हैं। कई एक्टर्स ऐसे हैं जो मुझसे मिलने आते हैं, लेकिन इसका मतलब नहीं कि मैंने फिल्म साइन की है। बता दें कि  वे फरवरी में फिल्ममेकर के साथ स्पॉट हुए थे। कार्तिक तमिल रोमांटिक कॉमेडी फिल्म कल्याना समयाल सादम के बारे में राय से चर्चा कर रहे थे। हालांकि, अभी कोई कंफर्मेशन नहीं है। बता दें कि आर्यन इससे पहले शाहरुख खान की फिल्म से बाहर हो गए थे। ये फिल्म एक लव स्टोरी है, जिसे शाहरुख प्रोड्यूस कर रहे थे। फिल्म में कार्तिक के साथ कैटरीना कैफ नजर आने वाली थीं।


#केआरके के घर पर हुई चोरी
पिछले कई दिनों से केआरके सुर्खियों में बने हुए हैं। पहले केआरके ने सलमान खान से पंगा लिया। इसके बाद उन्होंने मीका सिंह को लेकर भी कमेंट्स किए। इतना सबकुछ होने के बाद केआरके ने अपना ट्विटर भी लॉक कर लिया। अब उनके ट्वीट वही लोग देख सकते हैं, जो उन्हें फॉलो करते हैं। केआरके को लेकर नई खबर यह है कि उनके घर में चोरी हुई है, जिसका सीसीटीवी फुटेज उन्होंने ट्वीट कर शेयर किया है। केआरके के घर में ये चोरी रात करीब 11.30 के आस-पास हुई है और इसका सीसीटीवी फुटेज उन्होंने शेयर करते हुए मुंबई पुलिस को टैग किया है। उन्होंने लिखा- वे मुझे डराना चाहते हैं लेकिन मैं डरने वाला नहीं हूं। इस ट्वीट में केआरके ने किसी का नाम नहीं लिया लेकिन उनका इशारा शायद सलमान खान की ओर ही था।


#सड़क पर दिखा 'एलियन', एकता कपूर बोली- यह डरावना है
एकता कपूर ने हाल में सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है जिसे झारखंड का बताया जा रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि छड़वा डैम पुल पर एक अजीब सी इंसान रूपी आकृति चल रही है। पास से बाइक वाले गुजर रही हैं। कोई उसे एलियन तो कोई भूत बता रहा है। जब एक बाइक सवार उस इंसान के पास जाकर लाइट मारता है तो वह आकृति रुककर उसे घूरने लगती है। वीडियो शेयर कर एकता कपूर ने लिखा- यह उन लोगों के लिए बहुत ही डरावना है जो रात को अकेले सोते हैं। 


#अजय देवगन ने खरीदा 60 करोड़ का बंगला
फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े सेलेब्स कोरोना काल में लगातार नए घर खरीद रहे हैं। ऐसा माना जा रहा है कि इन दिनों प्रॉपर्टी सस्ती हो गई है, जिस कारण  सेलेब्स इस सेक्टर में इन्वेस्ट कर रहे हैं। प्रॉपर्टी खरीदने वाले में अजय देवगन का नाम भी जुड़ गया है, उन्होंने जुहू इलाके में एक नया बंगला खरीदा है। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो अजय ने 60 करोड़ रुपए का बंगला खरीदा है। यह बंगला खरीदते ही वे अमिताभ बच्चन और अक्षय कुमार के पड़ोसी बन गए हैं। बताया जा रहा है कि अजय का नया बंगला 590 स्क्वायर फीट में फैला है। यह बंगला उनके पुराने घर से नजदीक है।


#पवन सिंह के गाने को मिले जबरदस्त व्यूज
भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार पवन सिंह का नया गाना रिलीज के साथ ही लोगों के दिलों-दिमाग पर छा गया है। इसकी दीवनगी इस कदर है कि 24 घंटे के अंदर इस गाने को 26 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। पवन सिंह के नए गाने ओढ़नी के कोर.. एक भोजपुरी गाना है, जिसे उन्होंने गाया है। इस गाने को पवन सिंह और कोमल सिंह पर फिल्माया गया है। गाने में दोनों को प्रेमी के रूप में दिखाया गया है जो एक-दूसरे से बिछड़ने के समय बेहद उदास हो जाते हैं। भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में हिट मशीन के नाम से जाने जाने वाले पवन सिंह के इस गाने को यू-ट्यूब पर 3 लाख से बी ज्यादा व्यूज मिल चुके है।


#5G के खिलाफ दायर जूही चावला की याचिका
जूही चावला ने देश में 5जी वायरलेस नेटवर्क स्थापित करने के खिलाफ सोमवार को दिल्ली उच्च न्यायालय याचिका दर्ज की और नागरिकों, जानवरों, वनस्पतियों और जीवों पर विकिरण के प्रभाव से संबंधित मुद्दों को उठाया। मामला सुनवाई के लिए न्यायमूर्ति सी हरिशंकर के पास आया, जिन्होंने मामले को 2 जून को सुनवाई के लिए इसे दूसरी पीठ के समक्ष स्थानांतरित कर दिया। जूही ने कहा कि यदि दूरसंचार उद्योग की योजनाएं पूरी होती हैं तो पृथ्वी पर कोई भी व्यक्ति, जानवर, पक्षी, कीट और पौधा इसके प्रभाव से नहीं बच सकेगा। उन्होंने कहा कि इन 5जी योजनाओं से मनुष्यों पर गंभीर, अपरिवर्तनीय प्रभाव और पृथ्वी के सभी पारिस्थितिक तंत्रों को नुकसान पहुंचने का खतरा है। एडवोकेट दीपक खोसला के माध्यम से दायर याचिका में अधिकारियों को यह स्पष्ट करने का निर्देश देने का अनुरोध किया गया है कि 5जी प्रौद्योगिकी मानव जाति, पुरुष, महिला, वयस्क, बच्चे, शिशु, जानवरों और हर प्रकार के जीवों, वनस्पतियों के लिए सुरक्षित है।


#पिता के निधन के बाद संभावना सेठ का खुलासा
संभावना सेठ के पिता की जयपुर गोल्ड हॉस्पिटल में इलाज के दौरान मौत हो गई थी। वे कोरोना पीड़ित थे। संभावना ने पिता की मौत के लिए अस्पताल की लापरवाही को जिम्मेदार ठहराया है और इसे मौत नहीं मर्डर कहा है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो उन्होंने अस्पताल के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करते उन्हें लीगल नोटिस भेज दिया है। उन्होंने पिता के निधन से करीब दो घंटे पहले एक वीडियो भी बनाया था, जिसे उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर किया था। उन्होंने कहा- मुझे अस्पताल के जवाब का इंतजार है। मेरे पापा लौट कर तो नहीं आएंगे पर मैं नहीं चाहती कि कोई और अस्पताल की लापरवाही के चलते किसी अपने को खोए। उन्होंने कहा- मिलने की अनुमति न होने से अपनों की सेहत का पता नहीं चलता है। जब मैं बिना अनुमति के अंदर गई थी तो पापा का हाल देखकर में दंग रह गई थी। पापा के हाथ-पैर बंधे हुए थे। वे तर्क दे रहे थे कि पापा ऑक्सीन नहीं ले रहे थे, इसलिए ऐसा किया था। पापा को समय-समय पर खाना मिलता था या नहीं, मैं तो यह भी नहीं जानती। 
 

Share this article
click me!